वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- १२-२२

卐

मुख पृष्ठवाल्मीकि रामायणकिष्किन्धाकाण्ड सर्ग- १२-२२

卐
॥ 卐 ॥
॥ श्री गणेशाय नमः ॥
॥ श्री कमलापति नम: ॥
॥ श्री जानकीवल्लभो विजयते ॥
॥ श्री वाल्मीकि रामायण ॥
दान करें

Paytm-1

Paytm-2

PayPal





1BDC7FFE-1644-4736-AA95-0B3D20B5A06B

वाल्मीकि रामायण
(भावार्थ सहित)
सब एक ही स्थान पर

卐

किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- १२-२२

किष्किन्धाकाण्डम्
द्वादशः सर्गः (सर्ग 12)

( सुग्रीव का किष्किन्धा में आकर वाली को ललकारना और युद्ध में पराजित होना, वहाँ श्रीराम का पहचान के लिये गजपुष्पीलता डालकर उन्हें पुनः युद्ध के लिये भेजना )

श्लोक:
एतच्च वचनं श्रुत्वा सुग्रीवस्य सुभाषितम्।
प्रत्ययार्थं महातेजा रामो जग्राह कार्मुकम्॥१॥

भावार्थ :-
सुग्रीव के सुन्दर ढंग से कहे हुए इस वचन को सुनकर महातेजस्वी श्रीराम ने उन्हें विश्वास दिलाने के लिये धनुष हाथ में लिया॥१॥

सुचना:- अब आप भी अपना स्वयं का लेख, विचार या मंत्र निःशुल्क MNSGranth Post पर लिख सकते हैं।
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।

श्लोक:
स गृहीत्वा धनुर्घोरं शरमेकं च मानदः।
सालमुद्दिश्य चिक्षेप पूरयन् स रवैर्दिशः॥२॥

भावार्थ :-
दूसरों को मान देने वाले श्रीरघुनाथजी ने वह भयंकर धनुष और एक बाण लेकर धनुष की टंकार से सम्पूर्ण दिशाओं को जाते हुए उस बाण को साल वृक्ष की ओर छोड़ दिया॥२॥

श्लोक:
स विसृष्टो बलवता बाणः स्वर्णपरिष्कृतः।
भित्त्वा सालान् गिरिप्रस्थं सप्तं भूमि विवेश ह॥३॥

भावार्थ :-
उन बलवान् वीरशिरोमणि के द्वारा छोड़ा गया वह सुवर्णभूषित बाण उन सातों सालवृक्षों को एक ही साथ बींधकर पर्वत तथा पृथ्वी के सातों तलों को छेदता हुआ पाताल में चला गया॥३॥

श्लोक:
सायकस्तु मुहूर्तेन सालान् भित्त्वा महाजवः।
निष्पत्य च पुनस्तूणं तमेव प्रविवेश ह॥४॥

भावार्थ :-
इस प्रकार एक ही मुहूर्त में उन सबका भेदन करके वह महान् वेगशाली बाण पुनः वहाँ से निकलकर उनके तरकस में ही प्रविष्ट हो गया॥४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- १३

किष्किन्धाकाण्डम्
त्रयोदशः सर्गः (सर्ग 13)

( श्रीराम आदि का मार्ग में वृक्षों, विविधजन्तुओं, जलाशयों तथा सप्तजन आश्रम का दूर से दर्शन करते हुए पुनः किष्किन्धापुरी में पहुँचना )

श्लोक:
ऋष्यमूकात् स धर्मात्मा किष्किन्धां लक्ष्मणाग्रजः।
जगाम सह सुग्रीवो वालिविक्रमपालिताम्॥१॥

भावार्थ :-
लक्ष्मण के बड़े भाई धर्मात्मा श्रीराम सुग्रीव को साथ लेकर पुनः ऋष्यमूक से उस किष्किन्धापुरी की ओर चले, जो वाली के पराक्रम से सुरक्षित थी॥१॥

श्लोक:
समुद्यम्य महच्चापं रामः काञ्चनभूषितम्।
शरांश्चादित्यसंकाशान् गृहीत्वा रणसाधकान्॥२॥

भावार्थ :-
अपने सुवर्णभूषित विशाल धनुष को उठाकर और युद्ध में सफलता दिखाने वाले सूर्यतुल्य तेजस्वी बाणों को लेकर श्रीराम वहाँ से प्रस्थित हुए॥२॥

श्लोक:
अग्रतस्तु ययौ तस्य राघवस्य महात्मनः।
सुग्रीवः संहतग्रीवो लक्ष्मणश्च महाबलः॥३॥

भावार्थ :-
महात्मा रघुनाथजी के आगे-आगे सुगठित ग्रीवा वाले सुग्रीव और महाबली लक्ष्मण चल रहे थे॥३॥

श्लोक:
पृष्ठतो हनुमान् वीरो नलो नीलश्च वीर्यवान्।
तारश्चैव महातेजा हरियूथपयूथपः॥४॥

भावार्थ :-
और उनके पीछे वीर हनुमान्, नल, पराक्रमी नील तथा वानर-यूथपों के भी यूथपति महातेजस्वी तार चल रहे थे॥४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- १४

किष्किन्धाकाण्डम्
चतुर्दशः सर्गः (सर्ग 14)

( वाली-वध के लिये श्रीराम का आश्वासन पाकर सुग्रीव की विकट गर्जना )

श्लोक:
सर्वे ते त्वरितं गत्वा किष्किन्धां वालिनः पुरीम्।
वृक्षरात्मानमावृत्य व्यतिष्ठन् गहने वने॥१॥

भावार्थ :-
वे सब लोग शीघ्रतापूर्वक वाली की किष्किन्धापुरी में पहुँचकर एक गहन वन में वृक्षोंकी ओटमें अपने-आपको छिपाकर खड़े हो गये॥१॥

श्लोक:
विसार्य सर्वतो दृष्टिं कानने काननप्रियः।
सुग्रीवो विपुलग्रीवः क्रोधमाहारयद् भृशम्॥२॥

भावार्थ :-
वन के प्रेमी विशाल ग्रीवावाले सुग्रीव ने उस वन में चारों ओर दृष्टि दौड़ायी और अपने मन में अत्यन्त क्रोध का संचय किया॥२॥

श्लोक:
ततस्तु निनदं घोरं कृत्वा युद्धाय चाह्वयत्।
परिवारैः परिवृतो नादैभिन्दन्निवाम्बरम्॥३॥

भावार्थ :-
तदनन्तर अपने सहायकों से घिरे हुए उन्होंने अपने सिंहनाद से आकाश को फाड़ते हुए-से घोर गर्जना की और वाली को युद्ध के लिये ललकारा॥३॥

श्लोक:
गर्जन्निव महामेघो वायुवेगपुरःसरः।
अथ बालार्कसदृशो दृप्तसिंहगतिस्ततः॥४॥

भावार्थ :-
उस समय सुग्रीव वायु के वेग के साथ गर्जते हुए महामेघ के समान जान पड़ते थे। अपनी अङ्गकान्ति और प्रताप के द्वारा प्रातःकाल के सूर्य की भाँति प्रकाशित होते थे। उनकी चाल दर्पभरे सिंह के समान प्रतीत होती थी॥४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- १५

किष्किन्धाकाण्डम्
पञ्चदशः सर्गः (सर्ग 15)

सुचना:- अब आप भी अपना स्वयं का लेख, विचार या मंत्र निःशुल्क MNSGranth Post पर लिख सकते हैं।
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।

( सुग्रीव की गर्जना सुनकर वाली का युद्ध के लिये निकलना और तारा का उसे रोककर सुग्रीव और श्रीराम के साथ मैत्री कर लेने के लिये समझाना )

श्लोक:
अथ तस्य निनादं तं सुग्रीवस्य महात्मनः।
शुश्रावान्तःपुरगतो वाली भ्रातुरमर्षणः॥१॥

भावार्थ :-
उस समय अमर्षशील वाली अपने अन्तःपुर में था। उसने अपने भाई महामना सुग्रीव का वह सिंहनाद वहीं से सुना॥१॥

श्लोक:
श्रुत्वा तु तस्य निनदं सर्वभूतप्रकम्पनम्।
मदश्चैकपदे नष्टः क्रोधश्चापादितो महान्॥२॥

भावार्थ :-
समस्त प्राणियों को कम्पित कर देने वाली उनकी वह गर्जना सुनकर उसका सारा मद सहसा उतर गया और उसे महान् क्रोध उत्पन्न हुआ॥२॥

श्लोक:
ततो रोषपरीताङ्गो वाली स कनकप्रभः।
उपरक्त इवादित्यः सद्यो निष्प्रभतां गतः॥३॥

भावार्थ :-
फिर तो सुवर्ण के समान पीले रंग वाले वाली का सारा शरीर क्रोध से तमतमा उठा। वह राहुग्रस्त सूर्य के समान तत्काल श्रीहीन दिखायी देने लगा॥३॥

श्लोक:
वाली दंष्ट्राकरालस्तु क्रोधाद् दीप्ताग्निलोचनः।
भात्युत्पतितपद्माभः समृणाल इव ह्रदः॥४॥

भावार्थ :-
वाली की दाढ़ें विकराल थीं, नेत्र क्रोध के कारण प्रज्वलित अग्नि के समान उद्दीप्त हो रहे थे। वह उस तालाब के समान श्रीहीन दिखायी देता था, जिसमें कमलपुष्पों की शोभा तो नष्ट हो गयी हो और केवल मृणाल रह गये हों॥४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- १६

किष्किन्धाकाण्डम्
षोडशः सर्गः (सर्ग 16)

( वाली का तारा को डाँटकर लौटाना और सुग्रीव से जूझना तथा श्रीराम के बाण से घायल होकर पृथ्वी पर गिरना )

श्लोक:
तामेवं ब्रुवतीं तारां ताराधिपनिभाननाम्।
वाली निर्भर्त्सयामास वचनं चेदमब्रवीत्॥१॥

भावार्थ :-
तारापति चन्द्रमा के समान मुखवाली तारा को ऐसी बातें करती देख वाली ने उसे फटकारा और इस प्रकार कहा॥१॥

श्लोक:
गर्जतोऽस्य सुसंरब्धं भ्रातुः शत्रोर्विशेषतः।
मर्षयिष्यामि केनापि कारणेन वरानने॥२॥

भावार्थ :-
‘वरानने! इस गर्जते हुए भाई की, जो विशेषतः मेरा शत्रु है, यह उत्तेजनापूर्ण चेष्टा मैं किस कारण से सहन करूँगा॥२॥

श्लोक:
अधर्षितानां शूराणां समरेष्वनिवर्तिनाम्।
धर्षणामर्षणं भीरु मरणादतिरिच्यते॥३॥

भावार्थ :-
‘भीरु! जो कभी परास्त नहीं हए और जिन्होंने युद्ध के अवसरों पर कभी पीठ नहीं दिखायी, उनशूरवीरों के लिये शत्रु की ललकार सह लेना मृत्यु से भी बढ़कर दुःखदायी होता है॥३॥

श्लोक:
सोढुं न च समर्थोऽहं युद्धकामस्य संयुगे।
सुग्रीवस्य च संरम्भं हीनग्रीवस्य गर्जितम्॥४॥

भावार्थ :-
‘यह हीन ग्रीवा वाला सुग्रीव संग्रामभूमि में मेरे साथ युद्ध की इच्छा रखता है। मैं इसके रोषावेश और गर्जन-तर्जन को सहन करने में असमर्थ हूँ॥४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- १७

किष्किन्धाकाण्डम्
सप्तदशः सर्गः (सर्ग 17)

( वाली का श्रीरामचन्द्रजी को फटकारना )

श्लोक:
ततः शरेणाभिहतो रामेण रणकर्कशः।
पपात सहसा वाली निकृत्त इव पादपः॥१॥

भावार्थ :-
युद्ध में कठोरता दिखाने वाला वाली श्रीराम के बाण से घायल हो कटे वृक्ष की भाँति सहसा पृथ्वी पर गिर पड़ा॥१॥

श्लोक:
स भूमौ न्यस्तसर्वाङ्गस्तप्तकाञ्चनभूषणः।
अपतद् देवराजस्य मुक्तरश्मिरिव ध्वजः॥२॥

भावार्थ :-
उसका सारा शरीर पृथ्वी पर पड़ा हुआ था। तपाये हुए सुवर्ण के आभूषण अब भी उसकी शोभा बढ़ा रहे थे। वह देवराज इन्द्र के बन्धनरहित ध्वज की भाँति पृथ्वी पर गिर पड़ा था॥२॥

श्लोक:
अस्मिन् निपतिते भूमौ हर्यक्षाणां गणेश्वरे।
नष्टचन्द्रमिव व्योम न व्यराजत मेदिनी॥३॥

भावार्थ :-
वानरों और भालुओं के यूथपति वाली के धराशायी हो जाने पर यह पृथ्वी चन्द्ररहित आकाश की भाँति शोभाहीन हो गयी॥३॥

श्लोक:
भूमौ निपतितस्यापि तस्य देहं महात्मनः।
न श्रीर्जहाति न प्राणा न तेजो न पराक्रमः॥४॥

सुचना:- अब आप भी अपना स्वयं का लेख, विचार या मंत्र निःशुल्क MNSGranth Post पर लिख सकते हैं।
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।

भावार्थ :-
पृथ्वी पर पड़े होने पर भी महामना वाली के शरीर को शोभा, प्राण, तेज और पराक्रम नहीं छोड़ सके थे॥४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- १८

किष्किन्धाकाण्डम्
अष्टादशः सर्गः (सर्ग 18)

( श्रीराम का वाली की बात का उत्तर देते हुए उसे दिये गये दण्ड का औचित्य बताना,वाली का अपने अपराध के लिये क्षमा माँगते हुए अङ्गद की रक्षा के लिये प्रार्थना करना )

श्लोक:
इत्युक्तः प्रश्रितं वाक्यं धर्मार्थसहितं हितम्।
परुषं वालिना रामो निहतेन विचेतसा॥१॥
तं निष्प्रभमिवादित्यं मुक्ततोयमिवाम्बुदम्।
उक्तवाक्यं हरिश्रेष्ठमुपशान्तमिवानलम्॥२॥
धर्मार्थगुणसम्पन्नं हरीश्वरमनुत्तमम्।
अधिक्षिप्तस्तदा रामः पश्चाद् वालिनमब्रवीत्॥३॥

भावार्थ :-
वहाँ मारे जाकर अचेत हुए वाली ने जब इस प्रकार विनयाभास, धर्माभास, अर्थाभास और हिताभास से युक्त कठोर बातें कहीं, आक्षेप किया, तब उन बातों को कहकर मौन हुए वानरश्रेष्ठ वाली से श्रीरामचन्द्रजी ने धर्म, अर्थ और श्रेष्ठ गुणों से युक्त परम उत्तम बात कही। उस समय वाली प्रभाहीन सूर्य, जलहीन बादल और बुझी हुई आग के समान श्रीहीन प्रतीत होता था॥१-३॥

श्लोक:
धर्ममर्थं च कामं च समयं चापि लौकिकम्।
अविज्ञाय कथं बाल्यान्मामिहाद्य विगर्हसे॥४॥

भावार्थ :-
(श्रीराम बोले-) ‘वानर! धर्म, अर्थ, काम और लौकिक सदाचार को तो तुम स्वयं ही नहीं जानते हो। फिर बालोचित अविवेक के कारण आज यहाँ मेरी निन्दा क्यों करते हो?॥४॥

श्लोक:
अपृष्ट्वा बुद्धिसम्पन्नान् वृद्धानाचार्यसम्मतान्।
सौम्य वानरचापल्यात् त्वं मां वक्तुमिहेच्छसि॥५॥

भावार्थ :-
‘सौम्य! तुम आचार्यों द्वारा सम्मानित बुद्धिमान् वृद्ध पुरुषों से पूछे बिना ही उनसे धर्म के स्वरूप को ठीक-ठीक समझे बिना ही वानरोचित चपलतावश मुझे यहाँ उपदेश देना चाहते हो? अथवा मुझ पर आक्षेप करने की इच्छा रखते हो॥५॥

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- १९

किष्किन्धाकाण्डम्
एकोनविंशः सर्गः (सर्ग 19)

( अङ्गदसहित तारा का भागे हुए वानरों से बात करके वाली के समीप आना और उसकी दुर्दशा देखकर रोना )

श्लोक:
स वानरमहाराजः शयानः शरपीडितः।
प्रत्यक्तो हेतमद्वाक्यैर्नोत्तरं प्रत्यपद्यत॥१॥

भावार्थ :-
वानरों का महाराज वाली बाण से पीड़ित होकर भूमि पर पड़ा था। श्रीरामचन्द्रजी के युक्तियुक्त वचनों द्वारा अपनी बात का उत्तर पाकर उसे फिर कोई जवाब न सूझा॥१॥

श्लोक:
अश्मभिः परिभिन्नाङ्गः पादपैराहतो भृशम्।
रामबाणेन चाक्रान्तो जीवितान्ते मुमोह सः॥२॥

भावार्थ :-
पत्थरों की मार पड़ने से उसके अङ्ग टूट-फूट गये थे। वृक्षों के आघात से भी वह बहुत घायल हो गया था और श्रीराम के बाण से आक्रान्त होकर तो वह जीवन के अन्तकाल में ही पहुँच गया था। उस समय वह मूर्च्छित हो गया॥२॥

श्लोक:
तं भार्या बाणमोक्षेण रामदत्तेन संयुगे।
हतं प्लवगशार्दूलं तारा शुश्राव वालिनम्॥३॥

भावार्थ :-
उसकी पत्नी तारा ने सुना कि युद्धस्थल में वानरश्रेष्ठ वाली श्रीराम के चलाये हुए बाण से मारे गये॥३॥

श्लोक:
सा सपुत्राप्रियं श्रुत्वा वधं भर्तुः सुदारुणम्।
निष्पपात भृशं तस्मादुद्विग्ना गिरिकन्दरात्॥४॥

भावार्थ :-
अपने स्वामी के वध का अत्यन्त भयंकर एवं अप्रिय समाचार सुनकर वह बहुत उद्विग्न हो उठी और अपने पुत्र अङ्गद को साथ ले उस पर्वत की कन्दरा से बाहर निकली॥४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- २०

किष्किन्धाकाण्डम्
विंशः सर्गः (सर्ग 20)

( तारा का विलाप )

श्लोक:
रामचापविसृष्टेन शरेणान्तकरेण तम्।
दृष्ट्वा विनिहतं भूमौ तारा ताराधिपानना॥१॥
सा समासाद्य भर्तारं पर्यष्वजत भामिनी।
इषुणाभिहतं दृष्ट्वा वालिनं कुञ्जरोपमम्॥२॥
वानरं पर्वतेन्द्राभं शोकसंतप्तमानसा।
तारा तरुमिवोन्मूलं पर्यदेवयतातुरा॥३॥

भावार्थ :-
चन्द्रमुखी तारा ने देखा, मेरे स्वामी वानरराज वाली श्रीरामचन्द्रजी के धनुष से छूटे हुए प्राणान्तकारी बाण से घायल होकर धरती पर पड़े हैं, उस अवस्था में उनके पास पहुँचकर वह भामिनी उनके शरीर से लिपट गयी। जो अपने शरीर से गजराज और गिरिराज को भी मात करते थे, उन्हीं वानरराज को बाण से आहत होकर जड़से उखड़े हुए वृक्ष की भाँति धराशायी हुआ देख तारा का हृदय शोक से संतप्त हो उठा और वह आतुर होकर विलाप करने लगी-॥१-३॥

श्लोक:
रणे दारुणविक्रान्त प्रवीर प्लवतां वर।
किमिदानीं पुरोभागामद्य त्वं नाभिभाषसे॥४॥

भावार्थ :-
‘रण में भयानक पराक्रम प्रकट करने वाले महान् वीर वानरराज! आज इस समय मुझे अपने सामने पाकर भी आप बोलते क्यों नहीं हैं?॥४॥

श्लोक:
उत्तिष्ठ हरिशार्दूल भजस्व शयनोत्तमम्।
नैवंविधाः शेरते हि भूमौ नृपतिसत्तमाः॥५॥

भावार्थ :-
कपिश्रेष्ठ! उठिये और उत्तम शय्या का आश्रय लीजिये। आप-जैसे श्रेष्ठ भूपाल पृथ्वी पर नहीं सोते हैं।॥५॥

सुचना:- अब आप भी अपना स्वयं का लेख, विचार या मंत्र निःशुल्क MNSGranth Post पर लिख सकते हैं।
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- २१

किष्किन्धाकाण्डम्
एकविंशः सर्गः (सर्ग 21)

( हनुमान जी का तारा को समझाना और तारा का पति के अनुगमन का ही निश्चय करना )

श्लोक:
ततो निपतितां तारां च्युतां तारामिवाम्बरात्।
शनैराश्वासयामास हनुमान् हरियूथपः॥१॥

भावार्थ :-
तारा को आकाश से टूटकर गिरी हुई तारिका के समान पृथ्वी पर पड़ी देख वानरयूथपति हनुमान् ने धीरे-धीरे समझाना आरम्भ किया—॥१॥

श्लोक:
गुणदोषकृतं जन्तुः स्वकर्म फलहेतुकम्।
अव्यग्रस्तदवाप्नोति सर्वं प्रेत्य शुभाशुभम्॥२॥

भावार्थ :-
‘देवि! जीव के द्वारा गुणबुद्धि से अथवा दोषबुद्धि से किये हुए जो अपने कर्म हैं, वे ही सुख-दुःखरूप फल की प्राप्ति कराने वाले होते हैं। परलोक में जाकर प्रत्येक जीव शान्तभाव से रहकर अपने शुभ और अशुभ–सभी कर्मों का फल भोगता है॥२॥

श्लोक:
शोच्या शोचसि कं शोच्यं दीनं दीनानुकम्पसे ।
कश्च कस्यानुशोच्योऽस्ति देहेऽस्मिन् बुबुदोपमे॥३॥

भावार्थ :-
‘तुम स्वयं शोचनीया हो; फिर दूसरे किसको शोचनीय समझकर शोक कर रही हो? स्वयं दीन होकर दूसरे किस दीन पर दया करती हो? पानी के बुलबुले के समान इस शरीर में रहकर कौन जीव किस जीव के लिये शोचनीय है?॥३॥

श्लोक:
अङ्गदस्तु कुमारोऽयं द्रष्टव्यो जीवपुत्रया।
आयत्यां च विधेयानि समर्थान्यस्य चिन्तय॥४॥

भावार्थ :-
‘तुम्हारे पुत्र कुमार अङ्गद जीवित हैं। अब तुम्हें इन्हीं की ओर देखना चाहिये और इनके लिये भविष्य में जो उन्नति के साधक श्रेष्ठ कार्य हों, उनका विचार करना चाहिये॥४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 

卐

वाल्मीकि रामायण- किष्किंधाकाण्ड सर्ग- २२

किष्किन्धाकाण्डम्
द्वाविंशः सर्गः (सर्ग 22)

( वाली का सुग्रीव और अङ्गद से अपने मन की बात कहकर प्राणों को त्याग देना )

श्लोक:
वीक्षमाणस्तु मन्दासुः सर्वतो मन्दमुच्छ्वसन्।
आदावेव तु सुग्रीवं ददर्शानुजमग्रतः॥१॥

भावार्थ :-
वाली के प्राणों की गति शिथिल पड़ गयी थी। वह धीरे-धीरे ऊर्ध्व साँस लेता हुआ सब ओर देखने लगा। सबसे पहले उसने अपने सामने खड़े हुए छोटे भाई सुग्रीव को देखा॥१॥

श्लोक:
तं प्राप्तविजयं वाली सुग्रीवं प्लवगेश्वरम्।
आभाष्य व्यक्तया वाचा सस्नेहमिदमब्रवीत्॥२॥

भावार्थ :-
युद्ध में जिन्हें विजय प्राप्त हुई थी, उन वानरराज सुग्रीव को सम्बोधित करके वाली ने बड़े स्नेह के साथ स्पष्ट वाणी में कहा-॥२॥

श्लोक:
सुग्रीव दोषेण न मां गन्तुमर्हसि किल्बिषात्।
कृष्यमाणं भविष्येण बुद्धिमोहेन मां बलात्॥३॥

भावार्थ :-
‘सुग्रीव! पूर्वजन्म के किसी पाप से अवश्यम्भावी बुद्धिमोह ने मुझे बलपूर्वक आकृष्ट कर लिया था,इसीलिये मैं तुम्हें शत्रु समझने लगा था और इस कारण मेरे द्वारा जो तुम्हारे प्रति अपराध हुए, उसके लिये तुम्हें मेरे प्रति दोष-दृष्टि नहीं करनी चाहिये॥३॥

श्लोक:
युगपद् विहितं तात न मन्ये सुखमावयोः।
सौहार्दै भ्रातृयुक्तं हि तदिदं जातमन्यथा॥४॥

भावार्थ :-
‘तात! मैं समझता हूँ हम दोनों के लिये एक साथ रहकर सुख भोगना नहीं बदा था, इसीलिये दो भाइयों में जो प्रेम होना चाहिये, वह न होकर हमलोगों में उसके विपरीत वैरभाव उत्पन्न हो गया॥४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 
卐 🏠 मुख पृष्ठ / वाल्मीकि रामायण / किष्किंधाकाण्ड सर्ग- २३-३३ =》

卐
Go And Get Your MNSGranth Certificate Now. 卐

आज के 10 सबसे अधिक पढ़ें गए लेख

शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले लेख

वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २३ (21/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २४ (22/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २५ (23/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २६ (24/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २७ (25/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २८ (26/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २९ (27/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ३० (28/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ३१ (29/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ३२ (30/Nov/2026)
0%
 📖 आगे पढ़ें 
✕
 SHORTS
0
6
0
0
0
⛶
🔖 पसंदीदा पोस्ट ✖️