नवदुर्गा- संपूर्ण कथा छठी कात्यायनी | Navadurga

मुख पृष्ठ पोस्ट नवदुर्गा छठी कात्यायनी

नवदुर्गा- छठी कात्यायनी
।हिन्दी।।English।
अत्यधिक पढ़ा गया लेख: 8M+ Viewers
सनातन संस्कृति मे पौराणिक कथाओं के साथ-साथ मंत्र, आरती और पुजा-पाठ का विधि-विधान पूर्वक वर्णन किया गया है। यहाँ पढ़े:-
माँ दुर्गा के छठे स्वरूप का नाम “कात्यायनी” है। उस दिन साधक का मन ‘आज्ञा’ चक्र में स्थित होता है। योगसाधना में इस आज्ञा चक्र का अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है। नवरात्रि में छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है।
इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्मों के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
मन्त्र:
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानव-घातिनी॥
जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।
जय जगमाता, जग की महारानी॥
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा॥
कई नाम हैं, कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है॥
हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी॥
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते॥
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की॥
झूठे मोह से छुड़ाने वाली।
अपना नाम जपाने वाली॥
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो॥
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी॥
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥
॥ इति मां कात्यायनी आरती संपूर्णम् ॥
Maa Katyayani Aarti In English
Jai Jai Ambe Jay Katyayani.
Jai Jagmata Jag Ki Maharani.
Baidnath Sthaan Tumhara.
Vaha Vardaati Naam Pukara.
Kai Naam Hai Kai Dhaam Hai.
Yeh Sthaan Bhi To Sukhdhaam Hai.
Har Mandhir Me Jyot Tumhari.
Kahi Yogeshwari Mahima Nyaari.
Har Jagah Utsav Hote Rahte.
Har Mandhir Me Bhagat Hai Kahte.
Katyayani Rakshaq Kaya Ki.
Granthi Kaate Maoh Maya Ki.
Jhuthe Mauh Se Chudaane Vaali.
Apna Naam Japaane Vaali.
Brihspativaar Ko Puja Kariyo.
Dhyaan Katyayani Ka Dhariyo.
Har Sankat Ko Dur Karegi.
Bhandaare Bharpur Karegi.
Jo Bhi Maa Ko Bhakt Pukare.
Katyayani Sab Kasht Nivaare.
!! Iti Maa Katyayani Aarti !!
कहानी:
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक महर्षि कात्यायन थे जिनके कोई पुत्री नहीं थी। एक दिन उन्होंने भगवती पराम्बा की कठिन तपस्या की। उनकी इच्छा थी कि उन्हें माता भगवती के रूप मे एक पुत्री प्राप्त हो। घोर तपस्या से अति प्रसन्न होकर मां भगवती ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया।
इसलिए यह देवी कात्यायनी कहलाईं। इनका गुण शोधकार्य की तरह है। इसीलिए इस वैज्ञानिक युग में मां कात्यायनी का महत्व सर्वाधिक हो जाता है। इनकी कृपा से ही सारे कार्य संपूर्ण हो जाते हैं। यह वैद्यनाथ नामक स्थान पर प्रकट होकर पूजी गईं है।
शास्त्रो के अनुसार माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं। भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा की थी। यह पूजा कालिन्दी यमुना के तट पर की गई थी।
इसीलिए भी यह ब्रजमण्डल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इनका स्वरूप अत्यन्त भव्य और दिव्य है। यह स्वर्ण के समान प्रकाश मान और भास्वर हैं। इनकी चार भुजाएँ सुशोभित हैं। दायीं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में रहता है तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में। माँ के बाँयी तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार सुशोभित है एवं नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। अन्य देवीयों की तरह इनका वाहन भी सिंह है।
इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी शीघ्रतापूर्वक अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उपासक के रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्म-जन्मांतर के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं। इसलिए शास्त्रों मे कहा गया है कि कात्यायन देवी की उपासना करने से परम पद की प्राप्ति होती है।
[इससे संबंधित हमारा अन्य लेख पढ़े:- देवी शक्तिपीठ]

Navadurga- Sixth Katyayani
।हिन्दी।।English।
- आज की पहली पसंद:
- श्रीरामचरितमानस भावार्थ सहित- उत्तरकाण्ड- 101-130
- श्रीरामचरितमानस भावार्थ सहित- अयोध्याकाण्ड- 101-125
- श्रीरामचरितमानस भावार्थ सहित- बालकाण्ड- 201-225
- श्रीरामचरितमानस भावार्थ सहित- अयोध्याकाण्ड- 251-275
- श्रीरामचरितमानस भावार्थ सहित- अयोध्याकाण्ड- 301-326
- श्रीरामचरितमानस भावार्थ सहित- बालकाण्ड- 226-250
- श्रीरामचरितमानस भावार्थ सहित- अयोध्याकाण्ड- 126-150
The name of the sixth form of Maa Durga is “Katyayani”. On that day the mind of the seeker is situated in the ‘Agya’ chakra. This command chakra has a very important place in yoga practice. Maa Katyayani is worshiped on the sixth day of Navratri.
By worshiping and worshiping them, devotees easily get the four fruits of Artha, Dharma, Kama and Moksha. His disease, grief, anguish and fear are destroyed. All the sins of births are also destroyed.
Mantra:
Chandrahasojjwalkara Shardulvarvahana.
Katyayani Shubham Dadyadevi Demon-Ghatini.
Story:
According to mythology, there was a Maharishi Katyayana who had no daughter. One day he did hard penance of Bhagwati Paramba. His wish was that he should have a daughter in the form of Mata Bhagwati. Being very pleased with the severe penance, Mother Bhagwati took birth in his house as a daughter.
Hence this goddess was called Katyayani. Their quality is like research work. That is why in this scientific age, the importance of Maa Katyayani becomes most important. By his grace all the work gets completed. It is worshiped after appearing at a place called Vaidyanath.
According to the scriptures, Mother Katyayani is unfailingly fruitful. The gopis of Braj worshiped him to get Lord Krishna as their husband. This puja was performed on the banks of Kalindi Yamuna.
That is why she is also revered as the presiding deity of Brajmandal. Their form is very grand and divine. It is the light value and phosphor like gold. Her four arms are adorned. The upper right hand remains in Abhaya Mudra and the lower hand in Vara Mudra. A sword is adorned in the upper left hand of the mother and a lotus flower is adorned in the lower hand. Like other goddesses, her vehicle is also a lion.
By their worship and worship, devotees get the four fruits of Artha, Dharma, Kama and Moksha very quickly. Diseases, sorrows, anguish and fear of the worshiper are destroyed. All the sins of birth after birth are also destroyed. That is why it is said in the scriptures that by worshiping Katyayan Devi, one attains the supreme position.
[Read our other article related to this:- Devi Shaktipeeth]

अत्यधिक पढ़ा गया लेख: 8M+ Viewers
सनातन संस्कृति मे पौराणिक कथाओं के साथ-साथ मंत्र, आरती और पुजा-पाठ का विधि-विधान पूर्वक वर्णन किया गया है। यहाँ पढ़े:-

Pingback: महागौरी : माँ दुर्गा की आठवीं शक्ति की पावन कथा - MNSGranth
Pingback: नवदुर्गा- संपूर्ण कथा सातवीं कालरात्रि Navadurga - MNSGranth
Pingback: नवदुर्गा- संपूर्ण कथा नौवीं सिद्धिदात्री | Navadurga
Pingback: नवदुर्गा- संपूर्ण कथा सातवीं कालरात्रि | Navadurga
Pingback: नवदुर्गा- संपूर्ण कथा आठवीं महागौरी | Navadurga - MNSGranth