वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ३४-४४

卐

मुख पृष्ठवाल्मीकि रामायणकिष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ३४-४४

卐
॥ 卐 ॥
॥ श्री गणेशाय नमः ॥
॥ श्री कमलापति नम: ॥
॥ श्री जानकीवल्लभो विजयते ॥
॥ श्री वाल्मीकि रामायण ॥
दान करें

Paytm-1

Paytm-2

PayPal





1BDC7FFE-1644-4736-AA95-0B3D20B5A06B

वाल्मीकि रामायण
(भावार्थ सहित)
सब एक ही स्थान पर

卐

किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ३४-४४

किष्किन्धाकाण्डम्
चतुस्त्रिंशः सर्गः (सर्ग 34)

( सुग्रीव का लक्ष्मण के पास जाना और लक्ष्मण का उन्हें फटकारना )

श्लोक:
तमप्रतिहतं क्रुद्धं प्रविष्टं पुरुषर्षभम्।
सुग्रीवो लक्ष्मणं दृष्ट्वा बभूव व्यथितेन्द्रियः॥१॥

भावार्थ :-
लक्ष्मण बेरोक-टोक भीतर घुस आये थे। उन पुरुषशिरोमणि को क्रोध से भरा देख सुग्रीव की सारी इन्द्रियाँ व्यथित हो उठीं॥१॥

सुचना:- अब आप भी अपना स्वयं का लेख, विचार या मंत्र निःशुल्क MNSGranth Post पर लिख सकते हैं।
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।

श्लोक:
क्रुद्धं निःश्वसमानं तं प्रदीप्तमिव तेजसा।
भ्रातुर्व्यसनसंतप्तं दृष्ट्वा दशरथात्मजम्॥२॥
उत्पपात हरिश्रेष्ठो हित्वा सौवर्णमासनम्।
महान् महेन्द्रस्य यथा स्वलंकृत इव ध्वजः॥३॥

भावार्थ :-
दशरथ पुत्र लक्ष्मण रोषपूर्वक लंबी साँस खींच रहे थे और तेज से प्रज्वलित-से जान पड़ते थे। अपने । भाई के कष्ट से उनके मन में बड़ा संताप था। उन्हें सामने आया देख वानरश्रेष्ठ सुग्रीव सुवर्ण का सिंहासन छोड़कर कूद पड़े, मानो देवराज इन्द्र का भलीभाँति सजाया हुआ महान् ध्वज आकाश से पृथ्वी पर उतर आया हो॥२-३॥

श्लोक:
उत्पतन्तमनूत्पेतू रुमाप्रभृतयः स्त्रियः।
सुग्रीवं गगने पूर्णं चन्द्रं तारागणा इव॥४॥

भावार्थ :-
सुग्रीव के उतरते ही रुमा आदि स्त्रियाँ भी उनके पीछे उस सिंहासन से उतरकर खड़ी हो गयीं। जैसे आकाश में पूर्ण चन्द्रमा का उदय होने पर तारों के समुदाय भी उदित हो गये हों॥४॥

श्लोक:
संरक्तनयनः श्रीमान् संचचार कृताञ्जलिः।
बभूवावस्थितस्तत्र कल्पवृक्षो महानिव॥५॥

भावार्थ :-
श्रीमान् सुग्रीव के नेत्र मद से लाल हो रहे थे। वे टहलते हुए लक्ष्मण के पास आये और हाथ जोड़कर खड़े हो गये। लक्ष्मण वहाँ महान् कल्पवृक्ष के समान स्थित थे॥५॥

श्लोक:
रुमाद्वितीयं सुग्रीवं नारीमध्यगतं स्थितम्।
अब्रवील्लक्ष्मणः क्रुद्धः सतारं शशिनं यथा॥६॥

भावार्थ :-
सुग्रीव के साथ उनकी पत्नी रुमा भी थी। वे स्त्रियों के बीच में खड़े होकर तारिकाओं से घिरे हुए चन्द्रमा की भाँति शोभा पाते थे। उन्हें देखकर लक्ष्मण ने क्रोधपूर्वक कहा-॥६॥

श्लोक:
सत्त्वाभिजनसम्पन्नः सानुक्रोशो जितेन्द्रियः।
कृतज्ञः सत्यवादी च राजा लोके महीयते॥७॥

भावार्थ :-
‘वानरराज! धैर्यवान्, कुलीन, दयालु, जितेन्द्रिय और सत्यवादी राजा का ही संसार में आदर होता है॥७॥

श्लोक:
यस्तु राजा स्थितोऽधर्मे मित्राणामुपकारिणाम्।
मिथ्या प्रतिज्ञां कुरुते को नृशंसतरस्ततः॥८॥

भावार्थ :-
‘जो राजा अधर् ममें स्थित होकर उपकारी मित्रों के सामने की हुई अपनी प्रतिज्ञा को झूठी कर देता है, उससे बढ़कर अत्यन्त क्रूर कौन होगा?॥८॥

श्लोक:
शतमश्वानृते हन्ति सहस्रं तु गवानृते।
आत्मानं स्वजनं हन्ति पुरुषः पुरुषानृते॥९॥

भावार्थ :-
‘अश्वदान की प्रतिज्ञा करके उसकी पूर्ति न करने पर ‘अश्वानृत’ (अश्वविषयक असत्य) नामक पाप होता है। यह पाप बन जाने पर मनुष्य सौ अश्वों की हत्या के पाप का भागी होता है। इसी प्रकार गोदानविषयक प्रतिज्ञा को मिथ्या कर देने पर सहस्र गौओं के वध का पाप लगता है तथा किसी पुरुष के समक्ष उसका कार्य पूर्ण कर देने की प्रतिज्ञा करके जो उसकी पूर्ति नहीं करता है, वह पुरुष आत्मघात और स्वजन-वध के पाप का भागी होता है (फिर जो परम पुरुष श्रीराम के समक्ष की हुई प्रतिज्ञा को मिथ्या करता है, उसके पाप की कोई इयत्ता नहीं हो सकती)॥९॥

श्लोक:
पूर्वं कृतार्थो मित्राणां न तत्प्रतिकरोति यः।
कृतघ्नः सर्वभूतानां स वध्यः प्लवगेश्वर॥१०॥

भावार्थ :-
‘वानरराज! जो पहले मित्रों के द्वारा अपना कार्य सिद्ध करके बदले में उन मित्रों का कोई उपकार नहीं करता है, वह कृतघ्न एवं सब प्राणियों के लिये वध्य है॥१०॥

श्लोक:
गीतोऽयं ब्रह्मणा श्लोकः सर्वलोकनमस्कृतः।
दृष्ट्वा कृतघ्नं क्रुद्धेन तन्निबोध प्लवंगम॥११॥

भावार्थ :-
‘कपिराज! किसी कृतघ्न को देखकर कुपित हुए ब्रह्माजी ने सब लोगों के लिये आदरणीय यह एक श्लोक कहा है, इसे सुनो—॥११॥

श्लोक:
गोने चैव सुरापे च चौरे भग्नव्रते तथा।
निष्कृतिर्विहिता सद्भिः कृतजे नास्ति निष्कृतिः॥१२॥

भावार्थ :-
‘गोहत्यारे, शराबी, चोर और व्रत-भंग करने वाले पुरुष के लिये सत्पुरुषों ने प्रायश्चित्त का विधान किया है; किंतु कृतघ्न के उद्धार का कोई उपाय नहीं है॥१२॥

श्लोक:
अनार्यस्त्वं कृतघ्नश्च मिथ्यावादी च वानर।
पूर्वं कृतार्थो रामस्य न तत्प्रतिकरोषि यत्॥१३॥

भावार्थ :-
‘वानर! तुम अनार्य, कृतघ्न और मिथ्यावादी हो; क्योंकि श्रीरामचन्द्रजी की सहायता से तुमने पहले अपना काम तो बना लिया, किंतु जब उनके लिये सहायता करने का अवसर आया, तब तुम कुछ नहीं करते॥१३॥

श्लोक:
ननु नाम कृतार्थेन त्वया रामस्य वानर।
सीताया मार्गणे यत्नः कर्तव्यः कृतमिच्छता॥१४॥

भावार्थ :-
‘वानर! तुम्हारा मनोरथ सिद्ध हो चुका है; अतः अब तुम्हें प्रत्युपकार की इच्छा से श्रीराम की पत्नी सीता की खोज के लिये प्रयत्न करना चाहिये॥१४॥

श्लोक:
स त्वं ग्राम्येषु भोगेषु सक्तो मिथ्याप्रतिश्रवः।
न त्वां रामो विजानीते सर्प मण्डूकराविणम्॥१५॥

भावार्थ :-
‘परंतु तुम्हारी दशा यह है कि अपनी प्रतिज्ञा को झूठी करके ग्राम्यभोगों में आसक्त हो रहे हो। श्रीरामचन्द्रजी यह नहीं जानते हैं कि तुम मेढक की सी बोली बोलने वाले सर्प हो (जैसे साँप अपने मुँह में किसी मेढक को जब दबा लेता है, तब केवल मेढक ही बोलता है, दूरके लोग उसे मेढक ही समझते हैं; परंतु वह वास्तव में सर्प होता है। वही दशा तुम्हारी है। तुम्हारी बातें कुछ और हैं और स्वरूप कुछ और)॥१५॥

श्लोक:
महाभागेन रामेण पापः करुणवेदिना।
हरीणां प्रापितो राज्यं त्वं दुरात्मा महात्मना।१६॥

भावार्थ :-
‘महाभाग श्रीरामचन्द्रजी परम महात्मा तथा दया से द्रवित हो जाने वाले हैं; अतएव उन्होंने तुम-जैसे पापी और दुरात्मा को भी वानरों के राज्य पर बिठा दिया॥१६॥

श्लोक:
कृतं चेन्नातिजानीषे राघवस्य महात्मनः।
सद्यस्त्वं निशितैर्बाणैर्हतो द्रक्ष्यसि वालिनम्॥१७॥

भावार्थ :-
‘यदि तुम महात्मा रघुनाथजी के किये हुए उपकार को नहीं समझोगे तो शीघ्र ही उनके तीखे बाणों से मारे जाकर वाली का दर्शन करोगे॥१७॥

सुचना:- अब आप भी अपना स्वयं का लेख, विचार या मंत्र निःशुल्क MNSGranth Post पर लिख सकते हैं।
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।

श्लोक:
न स संकुचितः पन्था येन वाली हतो गतः।
समये तिष्ठ सुग्रीव मा वालिपथमन्वगाः॥१८॥

भावार्थ :-
‘सुग्रीव! वाली मारा जाकर जिस रास्ते से गया है,वह आज भी बंद नहीं हुआ है। इसलिये तुम अपनी प्रतिज्ञा पर डटे रहो। वाली के मार्ग का अनुसरण न करो॥१८॥

श्लोक:
न नूनमिक्ष्वाकुवरस्य कार्मुकाच्छरांश्च तान् पश्यसि वज्रसंनिभान्।
ततः सुखं नाम विषेवसे सुखी न रामकार्यं मनसाप्यवेक्षसे॥१९॥

भावार्थ :-
‘इक्ष्वाकुवंशशिरोमणि श्रीरामचन्द्रजी के धनुष से छूटे हुए उन वज्रतुल्य बाणों की ओर निश्चय ही तुम्हारी दृष्टि नहीं जा रही है। इसीलिये तुम ग्राम्य सुख का सेवन कर रहे हो और उसी में सुख मानकर श्रीरामचन्द्रजी के कार्य का मन से भी विचार नहीं करते हो’॥१९॥

इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः॥३४॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में चौंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३४॥

किष्किन्धाकाण्डम्
पञ्चत्रिंशः सर्गः (सर्ग 35)

( तारा का लक्ष्मण को युक्तियुक्त वचनों द्वारा शान्त करना )

श्लोक:
तथा ब्रूवाणं सौमित्रिं प्रदीप्तमिव तेजसा।
अब्रवील्लक्ष्मणं तारा ताराधिपनिभानना॥१॥

भावार्थ :-
सुमित्राकुमार लक्ष्मण अपने तेज के कारण प्रज्वलित-से हो रहे थे। वे जब उपर्युक्त बात कह चुके, तब चन्द्रमुखी तारा उनसे बोली-॥१॥

श्लोक:
नैवं लक्ष्मण वक्तव्यो नायं परुषमर्हति।
हरीणामीश्वरः श्रोतुं तव वक्त्राद् विशेषतः॥२॥

भावार्थ :-
‘कुमार लक्ष्मण! आपको सुग्रीव से ऐसी बात नहीं कहनी चाहिये। ये वानरों के राजा हैं; अतः इनके प्रति कठोर वचन बोलना उचित नहीं है। विशेषतः आप जैसे सुहृद् के मुख से तो ये कदापि कटु वचन सुनने के अधिकारी नहीं हैं॥२॥

श्लोक:
नैवाकृतज्ञः सुग्रीवो न शठो नापि दारुणः।
नैवानृतकथो वीर न जिह्मश्च कपीश्वरः॥३॥

भावार्थ :-
‘वीर! कपिराज सुग्रीव न कृतघ्न हैं, न शठ हैं, न क्रूर हैं, न असत्यवादी हैं और न कुटिल ही हैं॥३॥

श्लोक:
उपकारं कृतं वीरो नाप्ययं विस्मृतः कपिः।
रामेण वीर सुग्रीवो यदन्यैर्दुष्करं रणे॥४॥

भावार्थ :-
‘वीर लक्ष्मण! श्रीरामचन्द्रजी ने इनका जो उपकार किया है, वह युद्ध में दूसरों के लिये दुष्कर है। उसे इन वीर कपिराज ने कभी भुलाया नहीं है॥४॥

श्लोक:
रामप्रसादात् कीर्तिं च कपिराज्यं च शाश्वतम्।
प्राप्तवानिह सुग्रीवो रुमां मां च परंतप॥५॥

भावार्थ :-
‘शत्रुओं को संताप देने वाले सुमित्रानन्दन! श्रीरामचन्द्रजी के कृपाप्रसाद से ही सुग्रीव ने वानरों के अक्षय राज्य को, यश को, रुमा को तथा मुझको भी प्राप्त किया है॥५॥

श्लोक:
सुदुःखशयितः पूर्वं प्राप्येदं सुखमुत्तमम्।
प्राप्तकालं न जानीते विश्वामित्रो यथा मुनिः॥६॥

भावार्थ :-
‘पहले इन्होंने बड़ा दुःख उठाया है। अब इस उत्तम सुख को पाकर ये इसमें ऐसे रम गये कि इन्हें प्राप्त हुए समय का ज्ञान ही नहीं रहा। ठीक उसी तरह, जैसे विश्वामित्र मुनि को मेनका में आसक्त हो जाने के कारण समय की सुध-बुध नहीं रह गयी थी*॥६॥
* यह प्रसंग बालकाण्ड के तिरसठवें सर्ग में आया है।

श्लोक:
घृताच्यां किल संसक्तो दश वर्षाणि लक्ष्मण।
अहोऽमन्यत धर्मात्मा विश्वामित्रो महामुनिः॥७॥

भावार्थ :-
‘लक्ष्मण! कहते हैं, धर्मात्मा महामुनि विश्वामित्र ने घृताची (मेनका) नामक अप्सरा में आसक्त होने के कारण दस वर्ष के समय को एक दिन ही माना था॥७॥

श्लोक:
स हि प्राप्तं न जानीते कालं कालविदां वरः।
विश्वामित्रो महातेजाः किं पुनर्यः पृथग्जनः॥८॥

भावार्थ :-
‘काल का ज्ञान रखने वालों में श्रेष्ठ महातेजस्वी विश्वामित्र को भी जब भोगासक्त होने पर काल का ज्ञान नहीं रह गया, तब फिर दूसरे साधारण प्राणी को कैसे रह सकता है?॥८॥

श्लोक:
देहधर्मगतस्यास्य परिश्रान्तस्य लक्ष्मण।
अवितृप्तस्य कामेषु रामः क्षन्तुमिहार्हति॥९॥

भावार्थ :-
‘कुमार लक्ष्मण! आहार, निद्रा और मैथुन आदि जो देह के धर्म हैं, (जो पशुओं में भी समान रूप से पाये जाते हैं) उनमें स्थित हुए ये सुग्रीव पहले तो चिरकालतक दुःख भोगने के कारण थके-माँदे एवं खिन्न थे। अब भगवान् श्रीराम की कृपा से इन्हें जो काम-भोग प्राप्त हुए हैं, उनसे अभी तक इनकी तृप्ति नहीं हुई (इसीलिये इनसे कुछ असावधानी हो गयी); अतः परम कृपालु श्रीरघुनाथजी को यहाँ इनका अपराध क्षमा करना चाहिये॥९॥

श्लोक:
न च रोषवशं तात गन्तुमर्हसि लक्ष्मण।
निश्चयार्थमविज्ञाय सहसा प्राकृतो यथा॥१०॥

भावार्थ :-
‘तात लक्ष्मण! आपको यथार्थ बात जाने बिना साधारण मनुष्य की भाँति सहसा क्रोध के अधीन नहीं होना चाहिये॥१०॥

श्लोक:
सत्त्वयुक्ता हि पुरुषास्त्वद्विधाः पुरुषर्षभ।
अविमृश्य न रोषस्य सहसा यान्ति वश्यताम्॥११॥

भावार्थ :-
‘पुरुषप्रवर! आप-जैसे सत्त्वगुणसम्पन्न पुरुष विचार किये बिना ही सहसा रोष के वशीभूत नहीं होते हैं॥११॥

श्लोक:
प्रसादये त्वां धर्मज्ञ सुग्रीवार्थं समाहिता।
महान् रोषसमुत्पन्नः संरम्भस्त्यज्यतामयम्॥१२॥

सुचना:- अब आप भी अपना स्वयं का लेख, विचार या मंत्र निःशुल्क MNSGranth Post पर लिख सकते हैं।
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।

भावार्थ :-
‘धर्मज्ञ! मैं एकाग्र हृदय से सुग्रीव के लिये आपसे कृपा की याचना करती हूँ। आप क्रोध से उत्पन्न हुए इस महान् क्षोभ का परित्याग कीजिये॥१२॥

श्लोक:
रुमां मां चाङ्गदं राज्यं धनधान्यपशूनि च।
रामप्रियार्थं सुग्रीवस्त्यजेदिति मतिर्मम॥१३॥

भावार्थ :-
‘मेरा तो ऐसा विश्वास है कि सुग्रीव श्रीरामचन्द्रजी का प्रिय करने के लिये रुमा का, मेरा, कुमार अङ्गद का तथा धन-धान्य और पशुओं सहित सम्पूर्ण राज्य का भी परित्याग कर सकते हैं॥१३॥

श्लोक:
समानेष्यति सुग्रीवः सीतया सह राघवम्।
शशाङ्कमिव रोहिण्या हत्वा तं राक्षसाधमम्॥१४॥

भावार्थ :-
‘सुग्रीव उस अधम राक्षस का वध करके श्रीराम को सीता से उसी तरह मिलायेंगे, जैसे चन्द्रमा का रोहिणी के साथ संयोग हुआ हो॥१४॥

श्लोक:
शतकोटिसहस्राणि लङ्कायां किल रक्षसाम्।
अयुतानि च षट्त्रिंशत्सहस्राणि शतानि च॥१५॥

भावार्थ :-
‘कहते हैं कि लङ्का में सौ हजार करोड़, छत्तीस अयुत, छत्तीस हजार और छत्तीस सौ राक्षस रहते हैं*॥
* आधुनिक गणना के अनुसार यह संख्या दस खरब तीन लाख निन्यानबे हजार छः सौ होती है।

श्लोक:
अहत्वा तांश्च दुर्धर्षान् राक्षसान् कामरूपिणः।
न शक्यो रावणो हन्तुं येन सा मैथिली हृता॥१६॥

भावार्थ :-
‘वे सब-के-सब राक्षस इच्छानुसार रूप धारण करने वाले तथा दुर्जय हैं। उन सबका संहार किये बिना रावण का, जिसने मिथिलेशकुमारी सीता का अपहरण किया है, वध नहीं हो सकता॥१६॥

श्लोक:
ते न शक्या रणे हन्तुमसहायेन लक्ष्मण।
रावणः क्रूरकर्मा च सुग्रीवेण विशेषतः॥१७॥

भावार्थ :-
‘लक्ष्मण! किसीकी सहायता लिये बिना अकेले किसी वीर के द्वारा न तो उन राक्षसों का संग्राम में वध किया जा सकता है और न क्रूरकर्मा रावण का ही इसलिये सुग्रीव से सहायता लेने की विशेष आवश्यकता है॥१७॥

श्लोक:
एवमाख्यातवान् वाली स ह्यभिज्ञो हरीश्वरः।
आगमस्तु न मे व्यक्तः श्रवात् तस्य ब्रवीम्यहम्॥१८॥

भावार्थ :-
‘वानरराज वाली लङ्का के राक्षसों की इस संख्या से परिचित थे, उन्होंने मुझे उनकी इस तरह गणना बतायी थी। रावण ने इतनी सेना का संग्रह कैसे किया? यह तो मुझे नहीं मालूम है। किंतु इस संख्या को मैंने उनके मुँह से सुना था। वह इस समय मैं आपको बता रही हूँ॥१८॥

श्लोक:
त्वत्सहायनिमित्तं हि प्रेषिता हरिपुङ्गवाः।
आनेतुं वानरान् युद्धे सुबहून् हरिपुङ्गवान्॥१९॥

भावार्थ :-
‘आपकी सहायता के लिये सुग्रीव ने बहुतेरे श्रेष्ठ वानरों को युद्ध के निमित्त असंख्य वानर वीरों की सेना एकत्र करने के लिये भेज रखा है॥१९॥

श्लोक:
तांश्च प्रतीक्षमाणोऽयं विक्रान्तान् सुमहाबलान्।
राघवस्यार्थसिद्ध्यर्थं न निर्याति हरीश्वरः॥२०॥

भावार्थ :-
‘वानरराज सुग्रीव उन महाबली और पराक्रमी वीरों के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अतएव भगवान् श्रीराम का कार्य सिद्ध करने के लिये अभी नगर से बाहर नहीं निकल सके हैं॥२०॥

श्लोक:
कृता सुसंस्था सौमित्रे सुग्रीवेण पुरा यथा।
अद्य तैर्वानरैः सर्वैरागन्तव्यं महाबलैः॥२१॥

भावार्थ :-
‘सुमित्रानन्दन! सुग्रीव ने उन सबके एकत्र होने के लिये पहले से ही जो अवधि निश्चित कर रखी है, उसके अनुसार उन समस्त महाबली वानरों को आज ही यहाँ उपस्थित हो जाना चाहिये॥२१॥

श्लोक:
ऋक्षकोटिसहस्राणि गोलाङ्गलशतानि च।
अद्य त्वामुपयास्यन्ति जहि कोपमरिंदम।
कोट्योऽनेकास्तु काकुत्स्थ कपीनां दीप्ततेजसाम्॥२२॥

भावार्थ :-
‘शत्रुदमन लक्ष्मण! आज आपकी सेवा में कोटि सहस्र (दस अरब) रीछ, सौ करोड़ (एक अरब) लंगूर तथा और भी बढ़े हुए तेजवाले कई करोड़ वानर उपस्थित होंगे। इसलिये आप क्रोध को त्याग दीजिये॥२२॥

श्लोक:
तव हि मुखमिदं निरीक्ष्य कोपात् क्षतजसमे नयने निरीक्षमाणाः।
हरिवरवनिता न यान्ति शान्तिं प्रथमभयस्य हि शङ्किताः स्म सर्वाः॥२३॥

भावार्थ :-
‘आपका मुख क्रोध से तमतमा उठा है और आँखें रोष से लाल हो गयी हैं। यह सब देखकर हम वानरराज की स्त्रियों को शान्ति नहीं मिल रही है। हम सबको प्रथम भय (वालिवध) के समान ही किसी अनिष्ट की आशङ्का हो रही है॥२३॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चत्रिंशः सर्गः॥३५॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में पैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३५॥

किष्किन्धाकाण्डम्
षट्त्रिंशः सर्गः (सर्ग 36)

( सुग्रीव का अपनी लघुता तथा श्रीराम की महत्ता बताते हए लक्ष्मण से क्षमा माँगना और लक्ष्मण का उनकी प्रशंसा करके उन्हें अपने साथ चलने के लिये कहना )

श्लोक:
इत्युक्तस्तारया वाक्यं प्रश्रितं धर्मसंहितम्।
मृदुस्वभावः सौमित्रिः प्रतिजग्राह तद्वचः॥१॥

भावार्थ :-
तारा ने जब इस प्रकार धर्म के अनुकूल विनययुक्त बात कही, तब कोमल स्वभाव वाले सुमित्राकुमार लक्ष्मण ने उसे मान लिया (क्रोध को त्याग दिया)॥१॥

श्लोक:
तस्मिन् प्रतिगृहीते तु वाक्ये हरिगणेश्वरः।
लक्ष्मणात् सुमहत् त्रासं वस्त्रं क्लिन्नमिवात्यजत्॥२॥

भावार्थ :-
उनके द्वारा तारा की बात मान ली जाने पर वानरयूथपति सुग्रीव ने लक्ष्मण से प्राप्त होने वाले महान् भय को भीगे हुए वस्त्र की भाँति त्याग दिया॥२॥

सुचना:- अब आप भी अपना स्वयं का लेख, विचार या मंत्र निःशुल्क MNSGranth Post पर लिख सकते हैं।
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।

श्लोक:
ततः कण्ठगतं माल्यं चित्रं बहुगुणं महत्।
चिच्छेद विमदश्चासीत् सुग्रीवो वानरेश्वरः॥३॥

भावार्थ :-
तदनन्तर वानरराज सुग्रीव ने अपने कण्ठ में पड़ी हुई फूलों की विचित्र, विशाल एवं बहुगुणसम्पन्न माला तोड़ डाली और वे मद से रहित हो गये॥३॥

श्लोक:
स लक्ष्मणं भीमबलं सर्ववानरसत्तमः।
अब्रवीत् प्रश्रितं वाक्यं सुग्रीवः सम्प्रहर्षयन्॥४॥

भावार्थ :-
फिर समस्त वानरों में शिरोमणि सुग्रीव ने भयंकर बलशाली लक्ष्मण का हर्ष बढ़ाते हुए उनसे यह विनययुक्त बात कही—॥४॥

श्लोक:
प्रणष्टा श्रीश्च कीर्तिश्च कपिराज्यं च शाश्वतम्।
रामप्रसादात् सौमित्रे पुनश्चाप्तमिदं मया॥५॥

भावार्थ :-
‘सुमित्राकुमार! मेरी श्री, कीर्ति तथा सदा से चला आता हुआ वानरों का राज्य–ये सब नष्ट हो चुके थे। भगवान् श्रीराम की कृपा से ही मुझे पुनः इन सबकी प्राप्ति हुई है॥५॥

श्लोक:
कः शक्तस्तस्य देवस्य ख्यातस्य स्वेन कर्मणा।
तादृशं प्रतिकुर्वीत अंशेनापि नृपात्मज॥६॥

भावार्थ :-
‘राजकुमार! वे भगवान् श्रीराम अपने कर्मों से ही सर्वत्र विख्यात हैं। उनके उपकार का वैसा ही बदला अंशमात्र से भी कौन चुका सकता है?॥६॥

श्लोक:
सीतां प्राप्स्यति धर्मात्मा वधिष्यति च रावणम्।
सहायमात्रेण मया राघवः स्वेन तेजसा॥७॥

भावार्थ :-
‘धर्मात्मा श्रीराम अपने ही तेज से रावण का वध करेंगे और सीता को प्राप्त कर लेंगे। मैं तो उनका एक तुच्छ सहायकमात्र रहूँगा॥७॥

श्लोक:
सहायकृत्यं किं तस्य येन सप्त महाद्रुमाः।
गिरिश्च वसुधा चैव बाणेनैकेन दारिताः॥८॥

भावार्थ :-
‘जिन्होंने एक ही बाण से सात बड़े-बड़े ताल वृक्ष, पर्वत, पृथ्वी, पाताल और वहाँ रहने वाले दैत्यों को भी विदीर्ण कर दिया था, उनको दूसरे किसी सहायक की आवश्यकता भी क्या है?॥८॥

श्लोक:
धनुर्विस्फारमाणस्य यस्य शब्देन लक्ष्मण।
सशैला कम्पिता भूमिः सहायैः किं नु तस्य वै॥९॥

भावार्थ :-
‘लक्ष्मण! जिनके धनुष खींचते समय उसकी टंकार से पर्वतोंसहित पृथ्वी काँप उठी थी, उन्हें सहायकों से क्या लेना है?॥९॥

श्लोक:
अनयात्रां नरेन्द्रस्य करिष्येऽहं नरर्षभ।
गच्छतो रावणं हन्तुं वैरिणं सपुरस्सरम्॥१०॥

भावार्थ :-
‘नरश्रेष्ठ! मैं तो वैरी रावण का वध करने के लिये अग्रगामी सैनिकों सहित यात्रा करने वाले महाराज श्रीराम के पीछे-पीछे चलूँगा॥१०॥

श्लोक:
यदि किंचिदतिक्रान्तं विश्वासात् प्रणयेन वा।
प्रेष्यस्य क्षमितव्यं मे न कश्चिन्नापराध्यति॥११॥

भावार्थ :-
‘विश्वास अथवा प्रेम के कारण यदि कोई अपराध बन गया हो तो मुझ दास के उस अपराध को क्षमा कर देना चाहिये; क्योंकि ऐसा कोई सेवक नहीं है, जिससे कभी कोई अपराध होता ही न हो’॥११॥

श्लोक:
इति तस्य ब्रुवाणस्य सुग्रीवस्य महात्मनः।
अभवल्लक्ष्मणः प्रीतः प्रेम्णा चेदमुवाच ह॥१२॥

भावार्थ :-
महात्मा सुग्रीव के ऐसा कहने पर लक्ष्मण प्रसन्न हो गये और बड़े प्रेम से इस प्रकार बोले-॥१२॥

श्लोक:
सर्वथा हि मम भ्राता सनाथो वानरेश्वर।
त्वया नाथेन सुग्रीव प्रश्रितेन विशेषतः॥१३॥

भावार्थ :-
‘वानरराज सुग्रीव! विशेषतः तुम-जैसे विनयशील सहायकको पाकर मेरे भाई श्रीराम सर्वथा सनाथ हैं॥१३॥

श्लोक:
यस्ते प्रभावः सुग्रीव यच्च ते शौचमीदृशम्।
अर्हस्त्वं कपिराज्यस्य श्रियं भोक्तुमनुत्तमाम्॥१४॥

भावार्थ :-
‘सुग्रीव! तुम्हारा जो प्रभाव है और तुम्हारे हृदय में जो इतना शुद्ध भाव है, इससे तुम वानरराज्य की परम उत्तम लक्ष्मी का सदा ही उपभोग करने के अधिकारी हो॥१४॥

श्लोक:
सहायेन च सुग्रीव त्वया रामः प्रतापवान्।
वधिष्यति रणे शत्रूनचरान्नात्र संशयः॥१५॥

भावार्थ :-
‘सुग्रीव! तुम्हें सहायक के रूप में पाकर प्रतापी श्रीराम रणभूमि में अपने शत्रुओं का शीघ्र ही वध कर डालेंगे, इसमें संशय नहीं है॥१५॥

श्लोक:
धर्मज्ञस्य कृतज्ञस्य संग्रामेष्वनिवर्तिनः।
उपपन्नं च युक्तं च सुग्रीव तव भाषितम्॥१६॥

भावार्थ :-
‘सुग्रीव! तुम धर्मज्ञ, कृतज्ञ तथा युद्ध में कभी पीठ न दिखाने वाले हो। तुम्हारा यह भाषण सर्वथा युक्तिसंगत और उचित है॥१६॥

श्लोक:
दोषज्ञः सति सामर्थ्य कोऽन्यो भाषितुमर्हति।
वर्जयित्वा मम ज्येष्ठं त्वां च वानरसत्तम॥१७॥

भावार्थ :-
‘वानरशिरोमणे! तुमको और मेरे बड़े भाई को छोड़कर दूसरा कौन ऐसा विद्वान् है, जो अपने में सामर्थ्य होते हुए भी ऐसा नम्रतापूर्ण वचन कह सके॥१७॥

श्लोक:
सदृशश्चासि रामेण विक्रमेण बलेन च।
सहायो दैवतैर्दत्तश्चिराय हरिपुंगव॥१८॥

भावार्थ :-
‘कपिराज! तुम बल और पराक्रम में भगवान् श्रीराम के बराबर हो। देवताओं ने ही हमें दीर्घकाल के लिये तुम-जैसा सहायक प्रदान किया है॥१८॥

श्लोक:
किं तु शीघ्रमितो वीर निष्क्रम त्वं मया सह।
सान्त्वयस्व वयस्यं च भार्याहरणदुःखितम्॥१९॥

भावार्थ :-
‘किंतु वीर! अब तुम शीघ्र ही मेरे साथ इस पुरी से बाहर निकलो। तुम्हारे मित्र अपनी पत्नी के अपहरण से बहुत दुःखी हैं। उन्हें चलकर सान्त्वना दो॥१९॥

श्लोक:
यच्च शोकाभिभूतस्य श्रुत्वा रामस्य भाषितम्।
मया त्वं परुषाण्युक्तस्तत् क्षमस्व सखे मम॥२०॥

भावार्थ :-
‘सखे! शोकमग्न श्रीराम के वचनों को सुनकर जो मैंने तुम्हारे प्रति कठोर बातें कह दी हैं, उनके लिये मुझे क्षमा करो’॥२०॥

इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे षट्त्रिंशः सर्गः॥३६॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में छत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३६॥

किष्किन्धाकाण्डम्
सप्तत्रिंशः सर्गः (सर्ग 37)

( सुग्रीव का हनुमान् जी को वानरसेना के संग्रह के लिये दोबारा दूत भेजने की आज्ञा देना, समस्त वानरों का किष्किन्धा के लिये प्रस्थान )

श्लोक:
एवमुक्तस्तु सुग्रीवो लक्ष्मणेन महात्मना।
हनूमन्तं स्थितं पार्वे वचनं चेदमब्रवीत्॥१॥

भावार्थ :-
महात्मा लक्ष्मण ने जब ऐसा कहा, तब सुग्रीव अपने पास ही खड़े हुए हनुमान् जी से यों बोले-॥१॥

श्लोक:
महेन्द्रहिमवद्भिन्ध्यकैलासशिखरेषु च।
मन्दरे पाण्डुशिखरे पञ्चशैलेष ये स्थिताः॥२॥
तरुणादित्यवर्णेषु भ्राजमानेषु नित्यशः।
पर्वतेषु समुद्रान्ते पश्चिमस्यां तु ये दिशि॥३॥
आदित्यभवने चैव गिरौ संध्याभ्रसंनिभे।
पद्माचलवनं भीमाः संश्रिता हरिपुंगवाः॥४॥
अञ्जनाम्बुदसंकाशाः कुञ्जरेन्द्रमहौजसः।
अञ्जने पर्वते चैव ये वसन्ति प्लवंगमाः॥५॥
महाशैलगुहावासा वानराः कनकप्रभाः।
मेरुपार्श्वगताश्चैव ये च धूम्रगिरिं श्रिताः॥६॥
तरुणादित्यवर्णाश्च पर्वते ये महारुणे।
पिबन्तो मधु मैरेयं भीमवेगाः प्लवंगमाः॥७॥
वनेषु च सुरम्येषु सुगन्धिषु महत्सु च।
तापसाश्रमरम्येषु वनान्तेषु समन्ततः॥८॥
तांस्तांस्त्वमानय क्षिप्रं पृथिव्यां सर्ववानरान्।
सामदानादिभिः कल्पैर्वानरैर्वेगवत्तरैः॥९॥

भावार्थ :-
‘महेन्द्र, हिमवान्, विन्ध्य, कैलास तथा श्वेत शिखर वाले मन्दराचल-इन पाँच पर्वतों के शिखरों पर जो श्रेष्ठ वानर रहते हैं, पश्चिम दिशा में समुद्र के परवर्ती तटपर प्रातःकालिक सूर्य के समान कान्तिमान् और नित्य प्रकाशमान पर्वतों पर जिन वानरों का निवास है, भगवान् सूर्य के निवासस्थान तथा संध्याकालिक मेघसमूह के समान अरुण वर्णवाले उदयाचल एवं अस्ताचल पर जो वानर वास करते हैं, पद्माचलवर्ती वन का आश्रय लेकर जो भयानक पराक्रमी वानर-शिरोमणि निवास करते हैं, अञ्जनपर्वत पर जो काजल और मेघ के समान काले तथा गजराज के समान महाबली वानर रहते हैं, बड़े-बड़े पर्वतों की गुफाओं में निवास करने वाले तथा मेरुपर्वत के आस-पास रहने वाले जो सुवर्ण की-सीकान्ति वाले वानर हैं, जो धूम्रगिरि का आश्रय लेकर रहते हैं, मैरेय मधु का पान करते हुए जो महारुण पर्वत पर प्रातःकाल के सूर्य की भाँति लाल रंग के भयानक वेगशाली वानर निवास करते हैं तथा सुगन्ध से परिपूर्ण एवं तपस्वियों के आश्रमों से सुशोभित बड़े-बड़े रमणीय वनों और वनान्तों में चारों ओर जो वानर रहते हैं, भूमण्डल के उन सभी वानरों को तुम शीघ्र यहाँ ले आओ। शक्तिशाली तथा अत्यन्त वेगवान् वानरों को भेजकर उनके द्वारा साम, दान आदि उपायों का प्रयोग करके उन सबको यहाँ बुलवाओ॥२-९॥

श्लोक:
प्रेषिताः प्रथमं ये च मयाऽऽज्ञाता महाजवाः।
त्वरणार्थं तु भूयस्त्वं सम्प्रेषय हरीश्वरान्॥१०॥

भावार्थ :-
‘मेरी आज्ञा से पहले जो महान् वेगशाली वानर भेजे गये हैं, उनको जल्दी करने के लिये प्रेरणा देने के निमित्त तुम पुनः दूसरे श्रेष्ठ वानरों को भेजो॥१०॥

श्लोक:
ये प्रसक्ताश्च कामेषु दीर्घसूत्राश्च वानराः।
इहानयस्व तान् शीघ्रं सर्वानेव कपीश्वरान्॥११॥

भावार्थ :-
‘जो वानर कामभोग में फँसे हए हों तथा जो दीर्घसूत्री (प्रत्येक कार्य को विलम्ब से करने वाले) हों, उन सभी कपीश्वरों को शीघ्र यहाँ ले आओ।॥११॥

श्लोक:
अहोभिर्दशभिर्ये च नागच्छन्ति ममाज्ञया।
हन्तव्यास्ते दुरात्मानो राजशासनदूषकाः॥१२॥

भावार्थ :-
‘जो मेरी आज्ञा से दस दिन के भीतर यहाँ न आ जायँ, राजाज्ञा को कलङ्कित करने वाले उन दुरात्मा वानरों को मार डालना चाहिये॥१२॥

श्लोक:
शतान्यथ सहस्राणि कोट्यश्च मम शासनात्।
प्रयान्तु कपिसिंहानां निदेशे मम ये स्थिताः॥१३॥

भावार्थ :-
‘जो मेरी आज्ञा के अधीन रहते हों, ऐसे सैकड़ों, हजारों तथा करोड़ों वानरसिंह मेरे आदेश से जाएँ॥१३॥

श्लोक:
मेघपर्वतसंकाशाश्छादयन्त इवाम्बरम्।
घोररूपाः कपिश्रेष्ठा यान्तु मच्छासनादितः॥१४॥

भावार्थ :-
‘जो मेघ और पर्वत के समान अपने विशालशरीर से आकाश को आच्छादित-सा कर लेते हैं, वे घोर रूपधारी श्रेष्ठ वानर मेरा आदेश मानकर यहाँ से यात्रा करें॥१४॥

श्लोक:
ते गतिज्ञा गतिं गत्वा पृथिव्यां सर्ववानराः।
आनयन्तु हरीन् सर्वांस्त्वरिताः शासनान्मम॥१५॥

भावार्थ :-
‘वानरों के निवासस्थानों को जानने वाले सभी वानर तीव्र गति से भूमण्डल में चारों ओर जाकर मेरे आदेश से उन-उन स्थानों के सम्पूर्ण वानरगणों को तुरंत यहाँ ले आवे’॥१५॥

श्लोक:
तस्य वानरराजस्य श्रुत्वा वायुसुतो वचः।
दिक्षु सर्वासु विक्रान्तान् प्रेषयामास वानरान्॥१६॥

भावार्थ :-
वानरराज सुग्रीव की बात सुनकर वायुपुत्र हनुमान् जी ने सम्पूर्ण दिशाओं में बहुत-से पराक्रमी वानरों को भेजा॥१६॥

श्लोक:
ते पदं विष्णुविक्रान्तं पतत्त्रिज्योतिरध्वगाः।
प्रयाताः प्रहिता राज्ञा हरयस्तु क्षणेन वै॥१७॥

भावार्थ :-
राजा की आज्ञा पाकर वे सब वानर तत्काल आकाश में पक्षियों और नक्षत्रों के मार्ग से चल दिये॥१७॥

श्लोक:
ते समुद्रेषु गिरिषु वनेषु च सरस्सु च।
वानरा वानरान् सर्वान् रामहेतोरचोदयन्॥१८॥

भावार्थ :-
उन वानरों ने समुद्रों के किनारे, पर्वतो पर, वनों में और सरोवरों के तटों पर रहने वाले समस्त वानरों को श्रीरामचन्द्रजी का कार्य करने के लिये चलने को कहा॥१८॥

श्लोक:
मृत्युकालोपमस्याज्ञां राजराजस्य वानराः।
सुग्रीवस्याययुः श्रुत्वा सुग्रीवभयशङ्किताः॥१९॥

भावार्थ :-
अपने सम्राट् सुग्रीव का, जो मृत्यु एवं काल के समान भयानक दण्ड देने वाले थे, आदेश सुनकर वे सभी वानर उनके भय से थर्रा उठे और तुरंत ही किष्किन्धा की ओर प्रस्थित हुए॥१९॥

श्लोक:
ततस्तेऽञ्जनसंकाशा गिरेस्तस्मान्महाबलाः।
तिस्रः कोट्यः प्लवंगानां निर्ययुर्यत्र राघवः॥२०॥

भावार्थ :-
तदनन्तर कज्जल गिरि से काजल के ही समान काले और महान् बलवान् तीन करोड़ वानर उस स्थान पर जाने के लिये निकले, जहाँ श्रीरघुनाथजी विराजमान थे॥२०॥

श्लोक:
अस्तं गच्छति यत्रार्कस्तस्मिन् गिरिवरे रताः।
संतप्तहेमवर्णाभास्तस्मात् कोट्यो दश च्युताः॥२१॥

भावार्थ :-
जहाँ सूर्यदेव अस्त होते हैं, उस श्रेष्ठ पर्वतपर रहने वाले दस करोड़ वानर, जिनकी कान्ति तपाये हुए सुवर्ण के समान थी, वहाँ से किष्किन्धा के लिये चले॥२१॥

श्लोक:
कैलासशिखरेभ्यश्च सिंहकेसरवर्चसाम्।
ततः कोटिसहस्राणि वानराणां समागमन्॥२२॥

भावार्थ :-
कैलास के शिखरों से सिंह के अयाल की-सी श्वेत कान्ति वाले दस अरब वानर आये॥२२॥

श्लोक:
फलमूलेन जीवन्तो हिमवन्तमुपाश्रिताः।
तेषां कोटिसहस्राणां सहस्रं समवर्तत॥२३॥

भावार्थ :-
जो हिमालय पर रहकर फल-मूल से जीवन निर्वाह करते थे, वे वानर एक नील की संख्या में वहाँ आये॥२३॥

श्लोक:
अङ्गारकसमानानां भीमानां भीमकर्मणाम्।
विन्ध्याद् वानरकोटीनां सहस्राण्यपतन् द्रुतम्॥२४॥

भावार्थ :-
विन्ध्याचल पर्वत से मङ्गल के समान लाल रंगवाले भयानक पराक्रमी भयंकर रूपधारी वानरों की दस अरब सेना बड़े वेग से किष्किन्धा में आयी॥२४॥

श्लोक:
क्षीरोदवेलानिलयास्तमालवनवासिनः।
नारिकेलाशनाश्चैव तेषां संख्या न विद्यते॥२५॥

भावार्थ :-
क्षीरसमुद्र के किनारे और तमाल वन में नारियल खाकर रहने वाले वानर इतनी अधिक संख्या में आये कि उनकी गणना नहीं हो सकती थी॥२५॥

श्लोक:
वनेभ्यो गह्वरेभ्यश्च सरिद्भ्यश्च महाबलाः।
आगच्छद् वानरी सेना पिबन्तीव दिवाकरम्॥२६॥

भावार्थ :-
वनों से, गुफाओं से और नदियों के किनारों से असंख्य महाबली वानर एकत्र हुए वानरों की वह सारी सेना सूर्यदेव को पीती (आच्छादित करती) हुई सी आयी॥२६॥

श्लोक:
ये तु त्वरयितुं याता वानराः सर्ववानरान्।
ते वीरा हिमवच्छैले ददृशुस्तं महाद्रुमम्॥२७॥

भावार्थ :-
जो वानर समस्त वानरों को शीघ्र आने के लिये प्रेरित करने के निमित्त किष्किन्धा से दुबारा भेजे गये थे, उन वीरों ने हिमालय पर्वत पर उस प्रसिद्ध विशाल वृक्ष को देखा (जो भगवान् शंकर की यज्ञशाला में स्थित था)॥२७॥

श्लोक:
तस्मिन् गिरिवरे पुण्ये यज्ञो माहेश्वरः पुरा।
सर्वदेवमनस्तोषो बभूव सुमनोरमः॥२८॥

भावार्थ :-
उस पवित्र एवं श्रेष्ठ पर्वत पर पूर्वकाल में भगवान् शंकर का यज्ञ हुआ था, जो सम्पूर्ण देवताओं के मन को संतोष देने वाला और अत्यन्त मनोरम था॥२८॥

श्लोक:
अन्ननिस्यन्दजातानि मूलानि च फलानि च।
अमृतस्वादुकल्पानि ददृशुस्तत्र वानराः॥२९॥

भावार्थ :-
उस पर्वत पर खीर आदि अन्न (होमद्रव्य) से घृत आदि का स्राव हुआ था, उससे वहाँ अमृत के समान स्वादिष्ट फल और मूल उत्पन्न हुए थे। उन फलों को उन वानरों ने देखा॥२९॥

श्लोक:
तदन्नसम्भवं दिव्यं फलमूलं मनोहरम्।
यः कश्चित् सकृदश्नाति मासं भवति तर्पितः॥३०॥

भावार्थ :-
उक्त अन्न से उत्पन्न हुए उस दिव्य एवं मनोहर फल-मूल को जो कोई एक बार खा लेता था, वह एक मासतक उससे तृप्त बना रहता था॥३०॥

श्लोक:
तानि मूलानि दिव्यानि फलानि च फलाशनाः।
औषधानि च दिव्यानि जगृहुर्हरिपुंगवाः॥३१॥

भावार्थ :-
फलाहार करने वाले उन वानरशिरोमणियों ने उन दिव्य मूल-फलों और दिव्य औषधों को अपने साथ ले लिया॥३१॥

श्लोक:
तस्माच्च यज्ञायतनात् पुष्पाणि सुरभीणि च।
आनिन्युनिरा गत्वा सुग्रीवप्रियकारणात्॥३२॥

भावार्थ :-
वहाँ जाकर उस यज्ञ-मण्डप से वे सब वानर सुग्रीव का प्रिय करने के लिये सुगन्धित पुष्प भी लेते आये॥३२॥

श्लोक:
ते तु सर्वे हरिवराः पृथिव्यां सर्ववानरान्।
संचोदयित्वा त्वरितं यूथानां जग्मुरग्रतः॥३३॥

भावार्थ :-
वे समस्त श्रेष्ठ वानर भूमण्डल के सम्पूर्ण वानरों को तुरंत चलने का आदेश देकर उनके यूथों के पहुँचने के पहले ही सुग्रीव के पास आ गये॥३३॥

श्लोक:
ते तु तेन मुहूर्तेन कपयः शीघ्रचारिणः।
किष्किन्धां त्वरया प्राप्ताः सुग्रीवो यत्र वानरः॥३४॥

भावार्थ :-
वे शीघ्रगामी वानर उसी मुहूर्त में चलकर बड़ी उतावली के साथ किष्किन्धापुरी में जहाँ वानरराज सुग्रीव थे, जा पहुँचे॥३४॥

श्लोक:
ते गृहीत्वौषधीः सर्वाः फलमूलं च वानराः।
तं प्रतिग्राहयामासुर्वचनं चेदमब्रुवन्॥३५॥

भावार्थ :-
उस सम्पूर्ण ओषधियों और फल-मूलों को लेकर उन वानरों ने सुग्रीव की सेवा में अर्पित कर दिया और इस प्रकार कहा—॥३५॥

श्लोक:
सर्वे परिसृताः शैलाः सरितश्च वनानि च।
पृथिव्यां वानराः सर्वे शासनादपयान्ति ते॥३६॥

भावार्थ :-
‘महाराज! हमलोग सभी पर्वतों, नदियों और वनों में घूम आये। भूमण्डल के समस्त वानर आपकी आज्ञा से यहाँ आ रहे हैं’॥३६॥

श्लोक:
एवं श्रुत्वा ततो हृष्टः सुग्रीवः प्लवगाधिपः।
प्रतिजग्राह च प्रीतस्तेषां सर्वमुपायनम्॥३७॥

भावार्थ :-
यह सुनकर वानरराज सुग्रीव को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने उनकी दी हुई सारी भेंट-सामग्री सानन्द ग्रहण की॥३७॥

इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे सप्तत्रिंशः सर्गः॥३७॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में सैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३७॥

किष्किन्धाकाण्डम्
अष्टात्रिंशः सर्गः (सर्ग 38)

( सुग्रीव का भगवान श्रीराम के चरणों में प्रणाम, सुग्रीव का अपने किये हुए सैन्य संग्रह विषयक उद्योग को बताना और उसे सुनकर श्रीराम का प्रसन्न होना )

श्लोक:
प्रतिगृह्य च तत् सर्वमुपायनमुपाहृतम्।
वानरान् सान्त्वयित्वा च सर्वानेव व्यसर्जयत्॥१॥

भावार्थ :-
उनके लाये हुए उन समस्त उपहारों को ग्रहण करके सुग्रीव ने सम्पूर्ण वानरों को मधुर वचनों द्वारा सान्त्वना दी फिर सबको विदा कर दिया॥१॥

श्लोक:
विसर्जयित्वा स हरीन् सहस्रान् कृतकर्मणः।
मेने कृतार्थमात्मानं राघवं च महाबलम्॥२॥

भावार्थ :-
कार्य पूरा करके लौटे हुए उन सहस्रों वानरों को विदा करके सुग्रीव ने अपने-आपको कृतार्थ मानाऔर महाबली श्रीरघुनाथजी का भी कार्य सिद्ध हुआ ही समझा॥२॥

श्लोक:
स लक्ष्मणो भीमबलं सर्ववानरसत्तमम्।
अब्रवीत् प्रश्रितं वाक्यं सुग्रीवं सम्प्रहर्षयन्॥३॥

भावार्थ :-
तत्पश्चात् लक्ष्मण समस्त वानरों में श्रेष्ठ भयंकर बलशाली सुग्रीव का हर्ष बढ़ाते हुए उनसे यह विनीत वचन बोले-॥३॥

श्लोक:
किष्किन्धाया विनिष्क्राम यदि ते सौम्य रोचते।
तस्य तद् वचनं श्रुत्वा लक्ष्मणस्य सुभाषितम्॥४॥
सुग्रीवः परमप्रीतो वाक्यमेतदुवाच ह।

भावार्थ :-
‘सौम्य ! यदि तुम्हारी रुचि हो तो अब किष्किन्धा से बाहर निकलो।’ लक्ष्मण की यह सुन्दर बात सुनकर सुग्रीव अत्यन्त प्रसन्न हुए और इस प्रकार बोले-॥४ १/२॥

श्लोक:
एवं भवतु गच्छाम स्थेयं त्वच्छासने मया॥५॥
तमेवमुक्त्वा सुग्रीवो लक्ष्मणं शुभलक्षणम्।
विसर्जयामास तदा ताराद्याश्चैव योषितः॥६॥

भावार्थ :-
‘अच्छा, ऐसा ही हो चलिये, चलें। मुझे तो आपकी आज्ञा का पालन करना है।’ शुभ लक्षणों से युक्त लक्ष्मण से ऐसा कहकर सुग्रीव ने तारा आदि सब स्त्रियों को तत्काल विदा कर दिया॥५-६॥

श्लोक:
एहीत्युच्चैर्हरिवरान् सुग्रीवः समुदाहरत्।
तस्य तद् वचनं श्रुत्वा हरयः शीघ्रमाययुः॥७॥
बद्धाञ्जलिपुटाः सर्वे ये स्युः स्त्रीदर्शनक्षमाः।

भावार्थ :-
इसके बाद सुग्रीव ने शेष वानरों को ‘आओ, आओ’ कहकर उच्च स्वर से पुकारा। उनकी वह पुकार सुनकर सब वानर, जो अन्तःपुर की स्त्रियों को देखने के अधिकारी थे, दोनों हाथ जोड़े शीघ्रतापूर्वक उनके पास आये॥७ १/२॥

श्लोक:
तानुवाच ततः प्राप्तान् राजार्कसदृशप्रभः॥८॥
उपस्थापयत क्षिप्रं शिबिकां मम वानराः।

भावार्थ :-
पास आये हुए उन वानरों से सूर्यतुल्य तेजस्वी राजा सुग्रीव ने कहा—’वानरो! तुमलोग शीघ्र मेरी शिबिका को यहाँ ले आओ’॥८ १/२॥

श्लोक:
श्रुत्वा तु वचनं तस्य हरयः शीघ्रविक्रमाः॥९॥
समुपस्थापयामासुः शिबिकां प्रियदर्शनाम्।

भावार्थ :-
उनकी बात सुनकर शीघ्रगामी वानरों ने एक सुन्दर शिबिका (पालकी) वहाँ उपस्थित कर दी॥९ १/२॥

श्लोक:
तामुपस्थापितां दृष्ट्वा शिबिकां वानराधिपः॥१०॥
लक्ष्मणारुह्यतां शीघ्रमिति सौमित्रिमब्रवीत्।

भावार्थ :-
पालकी को वहाँ उपस्थित देख वानरराज सुग्रीव ने सुमित्राकुमार से कहा—’कुमार लक्ष्मण! आप शीघ्र इस पर आरूढ़ हो जायँ’॥१० १/२॥

श्लोक:
इत्युक्त्वा काञ्चनं यानं सुग्रीवः सूर्यसंनिभम्॥११॥
बहुभिर्हरिभिर्युक्तमारुरोह सलक्ष्मणः।

भावार्थ :-
ऐसा कहकर लक्ष्मणसहित सुग्रीव उस सूर्य की-सी प्रभावाली सुवर्णमयी पालकी पर, जिसे ढोने के लिये बहुत-से वानर लगे थे, आरूढ़ हुए॥११ १/२॥

श्लोक:
पाण्डुरेणातपत्रेण ध्रियमाणेन मूर्धनि॥१२॥
शुक्लैश्च वालव्यजनै—यमानैः समन्ततः।
शंखभेरीनिनादैश्च बन्दिभिश्चाभिनन्दितः॥१३॥
निर्ययौ प्राप्य सुग्रीवो राज्यश्रियमनुत्तमाम्।

भावार्थ :-
उस समय सुग्रीव के ऊपर श्वेत छत्र लगाया गया और सब ओर से सफेद चँवर डुलाये जाने लगे। शङ्ख और भेरी की ध्वनि के साथ वन्दीजनों का अभिनन्दन सुनते हुए राजा सुग्रीव परम उत्तम राजलक्ष्मी को पाकर किष्किन्धापुरी से बाहर निकले॥१२-१३ १/२॥

श्लोक:
स वानरशतैस्तीक्ष्णैर्बहुभिः शस्त्रपाणिभिः॥१४॥
परिकीर्णो ययौ तत्र यत्र रामो व्यवस्थितः।

भावार्थ :-
हाथ में शस्त्र लिये तीक्ष्ण स्वभाव वाले कई सौ वानरों से घिरे हुए राजा सुग्रीव उस स्थान पर गये, जहाँ भगवान् श्रीराम निवास करते थे॥१४ १/२॥

श्लोक:
स तं देशमनुप्राप्य श्रेष्ठं रामनिषेवितम्॥१५॥
अवातरन्महातेजाः शिबिकायाः सलक्ष्मणः।
आसाद्य च ततो रामं कृताञ्जलिपुटोऽभवत्॥१६॥

भावार्थ :-
श्रीरामचन्द्रजी से सेवित उस श्रेष्ठ स्थान में पहुंचकर लक्ष्मणसहित महातेजस्वी सुग्रीव पालकी से उतरे और श्रीराम के पास जा हाथ जोड़कर खड़े हो गये॥१५-१६॥

श्लोक:
कृताञ्जलौ स्थिते तस्मिन् वानराश्चाभवंस्तथा।
तटाकमिव तं दृष्ट्वा रामः कुड्मलपङ्कजम्॥१७॥
वानराणां महत् सैन्यं सुग्रीवे प्रीतिमानभूत्।

भावार्थ :-
वानरराज के हाथ जोड़कर खड़े होने पर उनके अनुयायी वानर भी उन्हीं की भाँति अञ्जलि बाँधे खड़े हो गये। मुकुलित कमलों से भरे हुए विशाल सरोवर की भाँति वानरों की उस बड़ी भारी सेना को देखकर श्रीरामचन्द्रजी सुग्रीव पर बहुत प्रसन्न हुए॥१७ १/२॥

श्लोक:
पादयोः पतितं मूर्ना तमुत्थाप्य हरीश्वरम्॥१८॥
प्रेम्णा च बहुमानाच्च राघवः परिषस्वजे।

भावार्थ :-
वानरराज को चरणों में मस्तक रखकर पड़ा हुआ देख श्रीरघुनाथजी ने हाथ से पकड़कर उठाया और बड़े आदर तथा प्रेम के साथ उन्हें हृदय से लगाया॥१८ १/२॥

श्लोक:
परिष्वज्य च धर्मात्मा निषीदेति ततोऽब्रवीत्॥१९॥
निषण्णं तं ततो दृष्ट्वा क्षितौ रामोऽब्रवीत् ततः।

भावार्थ :-
हृदय से लगाकर धर्मात्मा श्रीराम ने उनसे कहा- ‘बैठो’ उन्हें पृथ्वी पर बैठा देख श्रीराम बोले—॥१९॥

श्लोक:
धर्ममर्थं च कामं च काले यस्तु निषेवते॥२०॥
विभज्य सततं वीर स राजा हरिसत्तम।
हित्वा धर्मं तथार्थं च कामं यस्तु निषेवते॥२१॥
स वृक्षाग्रे यथा सुप्तः पतितः प्रतिबुध्यते।

भावार्थ :-
‘वीर! वानरशिरोमणे! जो धर्म, अर्थ और काम के लिये समय का विभाग करके सदा उचित समय पर उनका (न्याययुक्त) सेवन करता है, वही श्रेष्ठ राजा है। किंतु जो धर्म-अर्थ का त्याग करके केवल काम का ही सेवन करता है, वह वृक्ष की अगली शाखा पर सोये हुए मनुष्य के समान है गिरने पर ही उसकी आँख खुलती है॥२०-२१ १/२॥

श्लोक:
अमित्राणां वधे युक्तो मित्राणां संग्रहे रतः॥२२॥
त्रिवर्गफलभोक्ता च राजा धर्मेण युज्यते।

भावार्थ :-
‘जो राजा शत्रुओं के वध और मित्रों के संग्रह में संलग्न रहकर योग्य समय पर धर्म, अर्थ और काम का (न्याययुक्त) सेवन करता है, वह धर्म के फल का भागी होता है॥२२ १/२॥

श्लोक:
उद्योगसमयस्त्वेष प्राप्तः शत्रुनिषूदन॥२३॥
संचिन्त्यतां हि पिङ्गेश हरिभिः सह मन्त्रिभिः।

भावार्थ :-
‘शत्रुसूदन! यह हमलोगों के लिये उद्योग का समय आया है। वानरराज! तुम इस विषय में इन वानरों और मन्त्रियों के साथ विचार करो’॥२३ १/२॥

श्लोक:
एवमुक्तस्तु सुग्रीवो रामं वचनमब्रवीत्॥२४॥
प्रणष्टा श्रीश्च कीर्तिश्च कपिराज्यं च शाश्वतम्।
त्वत्प्रसादान्महाबाहो पुनः प्राप्तमिदं मया॥२५॥

भावार्थ :-
श्रीराम के ऐसा कहने पर सुग्रीव ने उनसे कहा’महाबाहो! मेरी श्री, कीर्ति तथा सदा से चला आने वाला वानरों का राज्य–ये सब नष्ट हो चुके थे। आपकी कृपा से ही मुझे पुनः इन सबकी प्राप्ति हुई है॥२४-२५॥

श्लोक:
तव देव प्रसादाच्च भ्रातुश्च जयतां वर।
कृतं न प्रतिकुर्याद् यः पुरुषाणां हि दूषकः॥२६॥

भावार्थ :-
‘विजयी वीरों में श्रेष्ठ देव! आप और आपके भाई की कृपा से ही मैं वानर-राज्यपर पुनः प्रतिष्ठित हुआ हूँ। जो किये हुए उपकार का बदला नहीं चुकाता है, वह पुरुषों में धर्म को कलङ्कित करने वाला माना गया है॥२६॥

श्लोक:
एते वानरमुख्याश्च शतशः शत्रुसूदन।
प्राप्ताश्चादाय बलिनः पृथिव्यां सर्ववानरान्॥२७॥

भावार्थ :-
‘शत्रुसूदन! ये सैकड़ों बलवान् और मुख्य वानर भूमण्डल के सभी बलशाली वानरों को साथ लेकर यहाँ आये हैं॥२७॥

श्लोक:
ऋक्षाश्च वानराः शूरा गोलाङ्गलाश्च राघव।
कान्तारवनदुर्गाणामभिज्ञा घोरदर्शनाः॥२८॥

भावार्थ :-
‘रघुनन्दन! इनमें रीछ हैं, वानर हैं और शौर्यसम्पन्न गोलाङ्गल (लङ्गर) हैं। ये सब-के-सब देखने में बड़े भयंकर हैं और बीहड़ वनों तथा दुर्गम स्थानों के जानकार हैं॥२८॥

श्लोक:
देवगन्धर्वपुत्राश्च वानराः कामरूपिणः।
स्वैः स्वैः परिवृताः सैन्यैर्वर्तन्ते पथि राघव॥२९॥

भावार्थ :-
‘रघुनाथजी! जो देवताओं और गन्धर्वो के पुत्र हैं और इच्छानुसार रूप धारण करने में समर्थ हैं, वे श्रेष्ठ वानर अपनी-अपनी सेनाओं के साथ चल पड़े हैं और इस समय मार्ग में हैं॥२९॥

श्लोक:
शतैः शतसहस्रैश्च वर्तन्ते कोटिभिस्तथा।
अयुतैश्चावृता वीर शङ्कभिश्च परंतप॥३०॥

भावार्थ :-
‘शत्रुओं को संताप देने वाले वीर! इनमें से किसी के साथ सौ, किसी के साथ लाख, किसी के साथ करोड़, किसी के साथ अयुत (दस हजार) और किसी के साथ एक शंकु वानर हैं॥३०॥

श्लोक:
अर्बुदैरर्बुदशतैर्मध्यैश्चान्त्यैश्च वानराः।
समुद्राश्च परार्धाश्च हरयो हरियूथपाः॥३१॥

भावार्थ :-
‘कितने ही वानर अर्बुद (दस करोड़), सौ अर्बुद (दस अरब), मध्य (दस पद्म) तथा अन्त्य (एक पद्म) वानर-सैनिकों के साथ आ रहे हैं। कितने ही वानरों तथा वानर-यूथपतियों की संख्या समुद्र (दस नील) तथा परार्ध (शंख) तक पहुँच गयी है*॥३१॥
* यहाँ अर्बुद, शंकु, अन्त्य और मध्य आदि संख्या वाचक शब्दों का आधुनिक गणित के अनुसार मान समझने के लिये प्राचीन संज्ञाओं का पूर्ण रूप से उल्लेख किया जाता है और कोष्ठ में उसका आधुनिक मान दिया जा रहा है—एक (इकाई), दश (दहाई), शत (सैकड़ा), सहस्र (हजार), अयुत (दस हजार), लक्ष (लाख), प्रयुत (दस लाख), कोटि (करोड़), अर्बुद (दस करोड़), अब्ज (अरब), खर्व (दस अरब), निखर्व (खर्व), महापद्म (दस खर्व), शंकु (नील), जलधि (दस नील), अन्त्य (पद्म), मध्य (दस पद्म), परार्ध (शंख)–ये संख्या बोधक संज्ञाएँ उत्तरोत्तर दस गुनी मानी गयी हैं (नारदपुराण से)

श्लोक:
आगमिष्यन्ति ते राजन् महेन्द्रसमविक्रमाः।
मेघपर्वतसंकाशा मेरुविन्ध्यकृतालयाः॥३२॥

भावार्थ :-
‘राजन्! वे देवराज इन्द्र के समान पराक्रमी तथा मेघों और पर्वतों के समान विशालकाय वानर, जो मेरु और विन्ध्याचल में निवास करते हैं, यहाँ शीघ्र ही उपस्थित होंगे॥३२॥

श्लोक:
ते त्वामभिगमिष्यन्ति राक्षसं योद्धमाहवे।
निहत्य रावणं युद्धे ह्यानयिष्यन्ति मैथिलीम्॥३३॥

भावार्थ :-
‘जो युद्ध में रावण का वध करके मिथिलेश-कुमारी सीता को लङ्का से ला देंगे, वे महान् शक्तिशाली वानर संग्राम में उस राक्षस से युद्ध करने के लिये अवश्य आपके पास आयेंगे’॥३३॥

श्लोक:
ततः समुद्योगमवेक्ष्य वीर्यवान् हरिप्रवीरस्य निदेशवर्तिनः।
बभूव हर्षाद् वसुधाधिपात्मजः प्रबुद्धनीलोत्पलतुल्यदर्शनः॥३४॥

भावार्थ :-
यह सुनकर परम पराक्रमी राजकुमार श्रीराम अपनी आज्ञा के अनुसार चलने वाले वानरों के प्रमुख वीर सुग्रीव का यह सैन्य-विषयक उद्योग देखकर बड़े प्रसन्न हुए। उनके नेत्र हर्ष से खिल उठे और प्रफुल्ल नील कमल के समान दिखायी देने लगे॥३४॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डेऽष्टात्रिंशः सर्गः॥३८॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आपरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में अड़तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३८॥

किष्किन्धाकाण्डम्
एकोनचत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 39)

( श्रीरामचन्द्रजी का सुग्रीव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना तथा विभिन्न वानरयूथपतियों का अपनी सेनाओं के साथ )

श्लोक:
आगमन इति ब्रुवाणं सुग्रीवं रामो धर्मभृतां वरः।
बाहुभ्यां सम्परिष्वज्य प्रत्युवाच कृताञ्जलिम्॥१॥

भावार्थ :-
सुग्रीव के ऐसा कहने पर धर्मात्माओं में श्रेष्ठ श्रीराम ने अपनी दोनों भुजाओं से उनका आलिङ्गन किया और हाथ जोड़कर खड़े हुए उनसे इस प्रकार कहा—॥१॥

श्लोक:
यदिन्द्रो वर्षते वर्षं न तच्चित्रं भविष्यति।
आदित्योऽसौ सहस्रांशुः कुर्याद् वितिमिरं नभः॥२॥
चन्द्रमा रजनी कुर्यात् प्रभया सौम्य निर्मलाम्।
त्वद्विधो वापि मित्राणां प्रीतिं कुर्यात् परंतप॥३॥

भावार्थ :-
‘सखे! इन्द्र जो जल की वर्षा करते हैं, सहस्रों किरणों से शोभा पाने वाले सूर्यदेव जो आकाश का अन्धकार दूर कर देते हैं तथा सौम्य! चन्द्रमा अपनी प्रभा से जो अँधेरी रात को भी उज्ज्वल कर देते हैं, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है; क्योंकि यह उनका स्वाभाविक गुण है। शत्रुओं को संताप देनेवाले सुग्रीव! इसी तरह तुम्हारे समान पुरुष भी यदि अपने मित्रों का उपकार करके उन्हें प्रसन्न कर दें तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं मानना चाहिये॥२-३॥

श्लोक:
एवं त्वयि न तच्चित्रं भवेद् यत् सौम्य शोभनम्।
जानाम्यहं त्वां सुग्रीव सततं प्रियवादिनम्॥४॥

भावार्थ :-
‘सौम्य सुग्रीव! इसी प्रकार तुममें जो मित्रों का हित साधन रूप कल्याणकारी गुण है, वह आश्चर्य का विषय नहीं है; क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम सदा प्रिय बोलने वाले हो—यह तुम्हारा स्वाभाविक गुण है॥४॥

श्लोक:
त्वत्सनाथः सखे संख्ये जेतास्मि सकलानरीन्।
त्वमेव मे सुहृन्मित्रं साहाय्यं कर्तुमर्हसि॥५॥

भावार्थ :-
‘सखे! तुम्हारी सहायता से सनाथ होकर मैं युद्ध में समस्त शत्रुओं को जीत लूँगा। तुम्हीं मेरे हितैषी मित्र हो और मेरी सहायता कर सकते हो॥५॥

श्लोक:
जहारात्मविनाशाय मैथिली राक्षसाधमः।
वञ्चयित्वा तु पौलोमीमनुलादो यथा शचीम्॥६॥

भावार्थ :-
‘राक्षसाधम रावण ने अपना नाश करने के लिये ही मिथिलेशकुमारी को धोखा देकर उसका अपहरण किया है। ठीक उसी तरह, जैसे अनुह्लाद ने अपने विनाश के लिये ही पुलोमपुत्री शची को छलपूर्वक हर लिया था*॥६॥
* पुलोम दानव की कन्या शची इन्द्रदेव के प्रति अनुरक्त थीं, परंतु अनुह्लाद ने उनके पिता को फुसलाकर अपने पक्ष में कर लिया और उसकी अनुमति से शची को हर लिया। जब इन्द्र को इसका पता लगा, तब वे अनुमति देने वाले पुलोम को और अपहरण करने वाले अनुह्लाद को भी मारकर शची को अपने घर ले आये। यह पुराणप्रसिद्ध कथा है(रामायणतिलक से)

श्लोक:
नचिरात् तं वधिष्यामि रावणं निशितैः शरैः।
पौलोम्याः पितरं दृप्तं शतक्रतुरिवारिहा॥७॥

भावार्थ :-
‘जैसे शत्रुहन्ता इन्द्रने शचीके घमंडी पिताको मार डाला था, उसी प्रकार मैं भी शीघ्र ही अपने तीखे बाणोंसे रावणका वध कर डालूँगा’॥७॥

श्लोक:
एतस्मिन्नन्तरे चैव रजः समभिवर्तत।
उष्णतीव्रां सहस्रांशोश्छादयद् गगने प्रभाम्॥८॥

भावार्थ :-
श्रीराम और सुग्रीव में जब इस प्रकार बातें हो रही थीं, उसी समय बड़े जोर की धूल उठी, जिसने आकाश में फैलकर सूर्य की प्रचण्ड प्रभा को ढक दिया॥८॥

श्लोक:
दिशः पर्याकुलाश्चासंस्तमसा तेन दूषिताः।
चचाल च मही सर्वा सशैलवनकानना॥९॥

भावार्थ :-
फिर तो उस धूलजनित अन्धकार से सम्पूर्ण दिशाएँ दूषित एवं व्याप्त हो गयीं तथा पर्वत, वन और काननों के साथ समूची पृथ्वी डगमग होने लगी॥९॥

श्लोक:
ततो नगेन्द्रसंकाशैस्तीक्ष्णदंष्टैर्महाबलैः।
कृत्स्ना संछादिता भूमिरसंख्येयैः प्लवंगमैः॥१०॥

भावार्थ :-
तदनन्तर पर्वतराज के समान शरीर और तीखी दाढ़वाले असंख्य महाबली वानरों से वहाँ की सारी भूमि आच्छादित हो गयी॥१०॥

श्लोक:
निमेषान्तरमात्रेण ततस्तैर्हरियूथपैः ।
कोटीशतपरीवारैर्वानरैर्हरियूथपैः॥११॥

भावार्थ :-
पलक मारते-मारते अरबों वानरों से घिरे हुए अनेकानेक यूथपतियों ने वहाँ आकर सारी भूमि को ढक लिया॥११॥

श्लोक:
नादेयैः पार्वतेयैश्च सामुद्रैश्च महाबलैः।
हरिभिर्मेघनि दैरन्यैश्च वनवासिभिः॥१२॥

भावार्थ :-
नदी, पर्वत, वन और समुद्र सभी स्थानों के निवासी महाबली वानर जुट गये, जो मेघों की गर्जना के समान उच्च स्वर से सिंहनाद करते थे॥१२॥

श्लोक:
तरुणादित्यवर्णैश्च शशिगौरैश्च वानरैः।
पद्मकेसरवर्णैश्च श्वेतैर्हेमकृतालयैः॥१३॥

भावार्थ :-
कोई बालसूर्य के समान लाल रंग के थे तो कोई चन्द्रमा के समान गौर वर्ण के कितने ही वानर कमल के केसरों के समान पीले रंग के थे और कितने ही हिमाचलवासी वानर सफेद दिखायी देते थे॥१३॥

श्लोक:
कोटीसहस्रर्दशभिः श्रीमान् परिवृतस्तदा।
वीरः शतबलिर्नाम वानरः प्रत्यदृश्यत॥१४॥

भावार्थ :-
उस समय परम कान्तिमान् शतबलि नामक वीर वानर दस अरब वानरों के साथ दृष्टिगोचर हुआ॥१४॥

श्लोक:
ततः काञ्चनशैलाभस्ताराया वीर्यवान् पिता।
अनेकैर्बहुसाहौः कोटिभिः प्रत्यदृश्यत॥१५॥

भावार्थ :-
तत्पश्चात् सुवर्णशैल के समान सुन्दर एवं विशाल शरीर वाले तारा के महाबली पिता कई सहस्र कोटि वानरों के साथ वहाँ उपस्थित देखे गये॥१५॥

श्लोक:
तथापरेण कोटीनां सहस्रेण समन्वितः।
पिता रुमायाः सम्प्राप्तः सुग्रीवश्वशुरो विभुः॥१६॥

भावार्थ :-
इसी प्रकार रुमा के पिता और सुग्रीव के श्वशुर, जो बड़े वैभवशाली थे, वहाँ उपस्थित हुए। उनके साथ भी दस अरब वानर थे॥१६॥

श्लोक:
पद्मकेसरसंकाशस्तरुणार्कनिभाननः।
बुद्धिमान् वानरश्रेष्ठः सर्ववानरसत्तमः॥१७॥
अनेकैर्बहुसाहस्त्रैर्वानराणां समन्वितः।
पिता हनुमतः श्रीमान् केसरी प्रत्यदृश्यत॥१८॥

भावार्थ :-
तदनन्तर हनुमान जी के पिता कपिश्रेष्ठ श्रीमान् केसरी दिखायी दिये। उनके शरीर का रंग कमल के केसरों की भाँति पीला और मुख प्रातःकाल के सूर्य के समान लाल था। वे बड़े बुद्धिमान् और समस्त वानरों में श्रेष्ठ थे। वे कई सहस्र वानरों से घिरे हुए थे॥१७-१८॥

श्लोक:
गोलाङ्गलमहाराजो गवाक्षो भीमविक्रमः।
वृतः कोटिसहस्रेण वानराणामदृश्यत॥१९॥

भावार्थ :-
फिर लंगूर-जातिवाले वानरों के महाराज भयंकर पराक्रमी गवाक्ष का दर्शन हुआ। उनके साथ दस अरब वानरों की सेना थी॥१९॥

श्लोक:
ऋक्षाणां भीमवेगानां धूम्रः शत्रुनिबर्हणः।
वृतः कोटिसहस्राभ्यां द्वाभ्यां समभिवर्तत॥२०॥

भावार्थ :-
शत्रुओं का संहार करने वाले धूम्र भयंकर वेगशाली बीस अरब रीछों की सेना लेकर आये॥२०॥

श्लोक:
महाचलनिभैोरैः पनसो नाम यूथपः।
आजगाम महावीर्यस्तिसृभिः कोटिभिर्वृतः॥२१॥

भावार्थ :-
महापराक्रमी यूथपति पनस तीन करोड़ वानरों के साथ उपस्थित हुए। वे सब-के-सब बड़े भयंकर तथा महान् पर्वताकार दिखायी देते थे॥२१॥

श्लोक:
नीलाञ्जनचयाकारो नीलो नामैष यूथपः।
अदृश्यत महाकायः कोटिभिर्दशभिर्वृतः॥२२॥

भावार्थ :-
यूथपति नील का शरीर भी बड़ा विशाल था। वे नीले कज्जल गिरि के समान नीलवर्ण के थे और दस करोड़ कपियों से घिरे हुए थे॥२२॥

श्लोक:
ततः काञ्चनशैलाभो गवयो नाम यूथपः।
आजगाम महावीर्यः कोटिभिः पञ्चभिर्वृतः॥२३॥

भावार्थ :-
तदनन्तर यूथपति गवय, जो सुवर्णमय पर्वत मेरु के समान कान्तिमान् और महापराक्रमी थे, पाँच करोड़ वानरों के साथ उपस्थित हुए॥२३॥

श्लोक:
दरीमुखश्च बलवान् यूथपोऽभ्याययौ तदा।
वृतः कोटिसहस्रेण सुग्रीवं समवस्थितः॥२४॥

भावार्थ :-
उसी समय वानरों के बलवान् सरदार दरीमुख भी आ पहुँचे। वे दस अरब वानरों के साथ सुग्रीव की सेवा में उपस्थित हुए थे॥२४॥

श्लोक:
मैन्दश्च द्विविदश्चोभावश्विपुत्रौ महाबलौ।
कोटिकोटिसहस्रेण वानराणामदृश्यताम्॥२५॥

भावार्थ :-
अश्विनीकुमारों के महाबली पुत्र मैन्द और द्विविद, ये दोनों भाई भी दस-दस अरब वानरों की सेना के साथ वहाँ दिखायी दिये॥२५॥

श्लोक:
गजश्च बलवान् वीरस्तिसृभिः कोटिभिर्वृतः।
आजगाम महातेजाः सुग्रीवस्य समीपतः॥२६॥

भावार्थ :-
तदनन्तर महातेजस्वी बलवान् वीर गज तीन करोड़ वानरों के साथ सुग्रीव के पास आया॥२६॥

श्लोक:
ऋक्षराजो महातेजा जाम्बवान्नाम नामतः।
कोटिभिर्दशभिर्व्याप्तः सुग्रीवस्य वशे स्थितः॥२७॥

भावार्थ :-
रीछों के राजा जाम्बवान् बड़े तेजस्वी थे। वे दस करोड़ रीछों से घिरे हुए आये और सुग्रीव के अधीन होकर खड़े हुए॥२७॥

श्लोक:
रुमणो नाम तेजस्वी विक्रान्तैर्वानरैर्वृतः।
आगतो बलवांस्तूर्णं कोटीशतसमावृतः॥२८॥

भावार्थ :-
रुमण (रुमण्वान्) नामक तेजस्वी और बलवान् वानर एक अरब पराक्रमी वानरों को साथ लिये बड़ी तीव्र गति से वहाँ आया॥२८॥

श्लोक:
ततः कोटिसहस्राणां सहस्रेण शतेन च।
पृष्ठतोऽनुगतः प्राप्तो हरिभिर्गन्धमादनः॥२९॥

भावार्थ :-
इसके बाद यूथपति गन्धमादन उपस्थित हुए। उनके पीछे एक पद्म वानरों की सेना आयी थी॥२९॥

श्लोक:
ततः पद्मसहस्रेण वृतः शङ्कशतेन च।
युवराजोऽङ्गदः प्राप्तः पितुस्तुल्यपराक्रमः॥३०॥

भावार्थ :-
तत्पश्चात् युवराज अङ्गद आये। ये अपने पिता के समान ही पराक्रमी थे। इनके साथ एक सहस्र पद्म और सौ शंकु (एक पद्म) वानरों की सेना थी (इनके सैनिकों की कुल संख्या दस शंख एक पद्म थी)॥३०॥

श्लोक:
ततस्ताराद्युतिस्तारो हरिभिर्भीमविक्रमैः।
पञ्चभिर्हरिकोटीभिर्दूरतः पर्यदृश्यत॥३१॥

भावार्थ :-
तदनन्तर तारों के समान कान्तिमान् तार नामक वानर पाँच करोड़ भयंकर पराक्रमी वानर वीरों के साथ दूर से आता दिखायी दिया॥३१॥

श्लोक:
इन्द्रजानुः कविर्वीरो यूथपः प्रत्यदृश्यत।
एकादशानां कोटीनामीश्वरस्तैश्च संवृतः॥३२॥

भावार्थ :-
इन्द्रजानु (इन्द्रभानु) नामक वीर यूथपति, जो बड़ा ही विद्वान् एवं बुद्धिमान् था, ग्यारह करोड़ वानरों के साथ उपस्थित देखा गया। वह उन सबका स्वामी था॥३२॥

श्लोक:
ततो रम्भस्त्वनुप्राप्तस्तरुणादित्यसंनिभः।
अयुतेन वृतश्चैव सहस्रेण शतेन च॥३३॥

भावार्थ :-
इसके बाद रम्भ नामक वानर उपस्थित हुआ, जो प्रातःकाल के सूर्य की भाँति लाल रंगका था। उसके साथ ग्यारह हजार एक सौ वानरों की सेना थी॥३३॥

श्लोक:
ततो यूथपतिर्वीरो दुर्मुखो नाम वानरः।
प्रत्यदृश्यत कोटीभ्यां दाभ्यां परिवृतो बली॥३४॥

भावार्थ :-
तत्पश्चात् वीर यूथपति दुर्मुख नामक बलवान् वानर उपस्थित देखा गया, जो दो करोड़ वानर सैनिकों से घिरा हुआ था॥३४॥

श्लोक:
कैलासशिखराकारैर्वानरैर्भीमविक्रमैः।
वृतः कोटिसहस्रेण हनुमान् प्रत्यदृश्यत॥३५॥

भावार्थ :-
इसके बाद हनुमान जी ने दर्शन दिया। उनके साथ कैलासशिखर के समान श्वेत शरीर वाले भयंकर पराक्रमी वानर दस अरब की संख्या में मौजूद थे॥३५॥

श्लोक:
नलश्चापि महावीर्यः संवृतो द्रुमवासिभिः।
कोटीशतेन सम्प्राप्तः सहस्रेण शतेन च॥३६॥

भावार्थ :-
फिर महापराक्रमी नल उपस्थित हुए, जो एक अरब एक हजार एक सौ द्रुमवासी वानरों से घिरे हुए थे॥३६॥

श्लोक:
ततो दधिमुखः श्रीमान् कोटिभिर्दशभिर्वृतः।
सम्प्राप्तोऽभिनदस्तस्य सुग्रीवस्य महात्मनः॥३७॥

भावार्थ :-
तदनन्तर श्रीमान् दधिमुख दस करोड़ वानरों के साथ गर्जना करते हुए किष्किन्धा में महात्मा सुग्रीव के पास आये॥३७॥

श्लोक:
शरभः कुमुदो वह्निर्वानरो रंह एव च।
एते चान्ये च बहवो वानराः कामरूपिणः॥३८॥
आवृत्य पृथिवीं सर्वां पर्वतांश्च वनानि च।
यूथपाः समनुप्राप्ता येषां संख्या न विद्यते॥३९॥

भावार्थ :-
इनके सिवा शरभ, कुमुद, वह्नि तथा रंह- ये और दूसरे भी बहुत-से इच्छानुसार रूप धारण करने वाले वानरयूथपति सारी पृथ्वी, पर्वत और वनों को आवृत करके वहाँ उपस्थित हुए, जिनकी कोई गणना नहीं की जा सकती॥३८-३९॥

श्लोक:
आगताश्च निविष्टाश्च पृथिव्यां सर्ववानराः।
आप्लवन्तः प्लवन्तश्च गर्जन्तश्च प्लवंगमाः।
अभ्यवर्तन्त सुग्रीवं सूर्यमभ्रगणा इव॥४०॥

भावार्थ :-
वहाँ आये हुए सभी वानर पृथ्वी पर बैठे। वे सबके-सब उछलते, कूदते और गर्जते हुए वहाँ सुग्रीव के चारों ओर जमा हो गये। जैसे सूर्य को सब ओर से घेरकर बादलों के समूह छा रहे हों॥४०॥

श्लोक:
कुर्वाणा बहुशब्दांश्च प्रकृष्टा बाहुशालिनः।
शिरोभिर्वानरेन्द्राय सुग्रीवाय न्यवेदयन्॥४१॥

भावार्थ :-
अपनी भुजाओं से सुशोभित होने वाले बहुतेरे श्रेष्ठ वानरों ने (जो भीड़ के कारण सुग्रीव के पास तक न पहुँच सके थे) अनेक प्रकार की बोली बोलकर तथा मस्तक झुकाकर वानरराज सुग्रीव को अपने आगमन की सूचना दी॥४१॥

श्लोक:
अपरे वानरश्रेष्ठाः संगम्य च यथोचितम्।
सुग्रीवेण समागम्य स्थिताः प्राञ्जलयस्तदा॥४२॥

भावार्थ :-
बहुत-से श्रेष्ठ वानर उनके पास गये और यथोचित रूप से मिलकर लौटे तथा कितने ही वानर सुग्रीव से मिलने के बाद उनके पास ही हाथ जोड़कर खड़े हो गये॥४२॥

श्लोक:
सुग्रीवस्त्वरितो रामे सर्वांस्तान् वानरर्षभान्।
निवेदयित्वा धर्मज्ञः स्थितः प्राञ्जलिरब्रवीत्॥४३॥

भावार्थ :-
धर्म के ज्ञाता वानरराज सुग्रीव ने वहाँ आये हुए उन सब वानरशिरोमणियों का समाचार निवेदन करके श्रीरामचन्द्रजी को शीघ्रतापूर्वक उनका परिचय दिया, फिर हाथ जोड़कर वे उनके सामने खड़े हो गये॥४३॥

श्लोक:
यथासुखं पर्वतनिर्झरेषु वनेषु सर्वेषु च वानरेन्द्राः ।
निवेशयित्वा विधिवद् बलानि बलं बलज्ञः प्रतिपत्तुमीष्टे॥४४॥

भावार्थ :-
उन वानर-यूथपतियों ने वहाँ के पर्वतीय झरनों के आस-पास तथा समस्त वनों में अपनी सेनाओं को यथोचितरूप से सुखपूर्वक ठहरा दिया। तत्पश्चात् सब सेनाओं के ज्ञाता सुग्रीव उनका पूर्णतः ज्ञान प्राप्त करने में समर्थ हो सके॥४४॥

इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे एकोनचत्वारिंशः सर्गः॥३९॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में उनतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३९॥

किष्किन्धाकाण्डम्
चत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 40)

( श्रीराम की आज्ञा से सुग्रीव का सीताकी खोज के लिये पूर्व दिशा में वानरों को भेजना और वहाँ के स्थानों का वर्णन करना )

श्लोक:
अथ राजा समृद्धार्थः सुग्रीवः प्लवगेश्वरः।
उवाच नरशार्दूलं रामं परबलार्दनम्॥१॥

भावार्थ :-
तदनन्तर बल-वैभव से सम्पन्न वानरराज राजा सुग्रीव शत्रुसेना का संहार करने वाले पुरुषसिंह श्रीराम से बोले-॥१॥

श्लोक:
आगता विनिविष्टाश्च बलिनः कामरूपिणः।
वानरेन्द्रा महेन्द्राभा ये मद्विषयवासिनः॥२॥

भावार्थ :-
‘भगवन्! जो मेरे राज्य में निवास करते हैं, वे महेन्द्र के समान तेजस्वी, इच्छानुसार रूप धारण करने वाले और बलवान् वानर-यूथपति यहाँ आकर पड़ाव डाले बैठे हैं॥२॥

श्लोक:
त इमे बहुविक्रान्तैर्बलिभिर्भीमविक्रमैः।
आगता वानरा घोरा दैत्यदानवसंनिभाः॥३॥

भावार्थ :-
‘ये अपने साथ ऐसे बलवान् वानर योद्धाओं को ले आये हैं, जो बहुत-से युद्धस्थलों में अपना पराक्रम प्रकट कर चुके हैं और भयंकर पुरुषार्थ कर दिखाने वाले हैं। यहाँ ऐसे-ऐसे वानर उपस्थित हुए हैं, जो दैत्यों और दानवों के समान भयानक हैं॥३॥

श्लोक:
ख्यातकर्मापदानाश्च बलवन्तो जितक्लमाः।
पराक्रमेषु विख्याता व्यवसायेषु चोत्तमाः॥४॥

भावार्थ :-
‘अनेक युद्धों में इन वानर वीरों की शूरवीरता का परिचय मिल चुका है। ये बल के भण्डार हैं, युद्ध से थकते नहीं हैं इन्होंने थकावट को जीत लिया है। ये अपने पराक्रम के लिये प्रसिद्ध और उद्योग करने में श्रेष्ठ हैं॥४॥

श्लोक:
पृथिव्यम्बुचरा राम नानानगनिवासिनः।
कोट्योघाश्च इमे प्राप्ता वानरास्तव किंकराः॥५॥

भावार्थ :-
‘श्रीराम! यहाँ आये हुए ये वानरों के करोड़ों यूथ विभिन्न पर्वतों पर निवास करने वाले हैं। जल और थल-दोनों में समान रूप से चलने की शक्ति रखते हैं। ये सब-के-सब आपके किंकर (आज्ञापालक) हैं॥५॥

श्लोक:
निदेशवर्तिनः सर्वे सर्वे गुरुहिते स्थिताः।
अभिप्रेतमनुष्ठातुं तव शक्ष्यन्त्यरिंदम॥६॥

भावार्थ :-
‘शत्रुदमन! ये सभी आपकी आज्ञा के अनुसार चलने वाले हैं। आप इनके गुरु–स्वामी हैं ये आपके हितसाधन में तत्पर रहकर आपके अभीष्ट मनोरथ को सिद्ध कर सकेंगे॥६॥

श्लोक:
त इमे बहुसाहौरनीकैीमविक्रमैः।
आगता वानरा घोरा दैत्यदानवसंनिभाः॥७॥

भावार्थ :-
‘दैत्यों और दानवों के समान घोर रूपधारी ये सभी वानर-यूथपति अपने साथ भयंकर पराक्रम करने वाली कई सहस्र सेनाएँ लेकर आये हैं॥७॥

श्लोक:
यन्मन्यसे नरव्याघ्र प्राप्तकालं तदुच्यताम्।
त्वत्सैन्यं त्वद्रशे युक्तमाज्ञापयितुमर्हसि॥८॥

भावार्थ :-
‘पुरुषसिंह! अब इस समय आप जो कर्तव्य उचित समझते हैं, उसे बताइये। आपकी यह सेना आपके वश में है। आप इसे यथोचित कार्य के लिये आज्ञा प्रदान करें॥८॥

श्लोक:
काममेषामिदं कार्यं विदितं मम तत्त्वतः।
तथापि तु यथायुक्तमाज्ञापयितुमर्हसि॥९॥

भावार्थ :-
‘यद्यपि सीताजी के अन्वेषण का यह कार्य इन सबको तथा मुझे भी अच्छी तरह ज्ञात है, तथापि आप जैसा उचित हो, वैसे कार्य के लिये हमें आज्ञा दें’॥९॥

श्लोक:
तथा ब्रुवाणं सुग्रीवं रामो दशरथात्मजः।
बाहुभ्यां सम्परिष्वज्य इदं वचनमब्रवीत्॥१०॥

भावार्थ :-
जब सुग्रीव ने ऐसी बात कही, तब दशरथनन्दन श्रीराम ने दोनों भुजाओं से पकड़कर उन्हें हृदय से लगा लिया और इस प्रकार कहा-॥१०॥

श्लोक:
ज्ञायतां सौम्य वैदेही यदि जीवति वा न वा।
स च देशो महाप्राज्ञ यस्मिन् वसति रावणः॥११॥

भावार्थ :-
‘सौम्य! महाप्राज्ञ! पहले यह तो पता लगाओ कि विदेहकुमारी सीता जीवित है या नहीं तथा वह देश, जिसमें रावण निवास करता है, कहाँ है?॥११॥

श्लोक:
अधिगम्य तु वैदेहीं निलयं रावणस्य च।
प्राप्तकालं विधास्यामि तस्मिन् काले सह त्वया॥१२॥

भावार्थ :-
‘जब सीता के जीवित होने का और रावण के निवासस्थान का निश्चित पता मिल जायगा, तब जो समयोचित कर्तव्य होगा, उसका मैं तुम्हारे साथ मिलकर निश्चय करूँगा॥१२॥

श्लोक:
नाहमस्मिन् प्रभुः कार्ये वानरेन्द्र न लक्ष्मणः।
त्वमस्य हेतुः कार्यस्य प्रभुश्च प्लवगेश्वर॥१३॥

भावार्थ :-
‘वानरराज! इस कार्य को सिद्ध करने में न तो मैं समर्थ हूँ और न लक्ष्मण ही। कपीश्वर! इस कार्य की सिद्धि तुम्हारे ही हाथ है। तुम्हीं इसे पूर्ण करने में समर्थ हो॥१३॥

श्लोक:
त्वमेवाज्ञापय विभो मम कार्यविनिश्चयम्।
त्वं हि जानासि मे कार्यं मम वीर न संशयः॥१४॥

भावार्थ :-
‘प्रभो! मेरे कार्य का भलीभाँति निश्चय करके तुम्हीं वानरों को उचित आज्ञा दो। वीर! मेरा कार्य क्या है? इसे तुम्हीं ठीक-ठीक जानते हो, इसमें संशय नहीं है॥१४॥

श्लोक:
सुहृद्वितीयो विक्रान्तः प्राज्ञः कालविशेषवित्।
भवानस्मद्धिते युक्तः सुहृदाप्तोऽर्थवित्तमः॥१५॥

भावार्थ :-
‘लक्ष्मण के बाद तुम्हीं मेरे दूसरे सुहृद् हो। तुम पराक्रमी, बुद्धिमान्, समयोचित कर्तव्य के ज्ञाता, हित में संलग्न रहने वाले, हितैषी बन्धु, विश्वासपात्र तथा मेरे प्रयोजन को अच्छी तरह समझने वाले हो’॥१५॥

श्लोक:
एवमुक्तस्तु सुग्रीवो विनतं नाम यूथपम्।
अब्रवीद् रामसांनिध्ये लक्ष्मणस्य च धीमतः॥१६॥
शैलाभं मेघनिर्घोषमूर्जितं प्लवगेश्वरम्।
सोमसूर्यनिभैः सार्धं वानरैर्वानरोत्तम॥१७॥
देशकालनयैर्युक्तो विज्ञः कार्यविनिश्चये।
वृतः शतसहस्रेण वानराणां तरस्विनाम्॥१८॥
अधिगच्छ दिशं पूर्वां सशैलवनकाननाम्।
तत्र सीतां च वैदेहीं निलयं रावणस्य च॥१९॥
मार्गध्वं गिरिदुर्गेषु वनेषु च नदीषु च।

भावार्थ :-
श्रीरामचन्द्रजी के ऐसा कहने पर सुग्रीव ने उनके और बुद्धिमान् लक्ष्मण के समीप ही विनत नामक यूथपति से, जो पर्वत के समान विशालकाय, मेघ के समान गम्भीर गर्जना करने वाले, बलवान् तथा वानरों के शासक थे और चन्द्रमा एवं सूर्य के समान कान्तिवाले वानरों के साथ उपस्थित हुए थे, कहा —’वानरशिरोमणे! तुम देश और काल के अनुसार नीति का प्रयोग करने वाले तथा कार्य का निश्चय करने में चतुर हो। तुम एक लाख वेगवान् वानरों के साथ पर्वत, वन और काननों सहित पूर्व दिशा की ओर जाओ और वहाँ पहाड़ों के दुर्गम प्रदेशों, वनों तथा सरिताओं में विदेहकुमारी सीता एवं रावण के निवासस्थान की खोज करो॥१६–१९ १/२॥

श्लोक:
नदीं भागीरथीं रम्यां सरयूं कौशिकी तथा॥२०॥
कालिन्दी यमुनां रम्यां यामुनं च महागिरिम्।
सरस्वती च सिन्धुं च शोणं मणिनिभोदकम्॥२१॥
महीं कालमहीं चापि शैलकाननशोभिताम्।

भावार्थ :-
‘भागीरथी गङ्गा, रमणीय सरयू, कौशिकी, सुरम्य कलिन्दनन्दिनी यमुना, महापर्वत यामुन, सरस्वती नदी, सिंधु, मणि के समान निर्मल जलवाले शोणभद्र, मही तथा पर्वतों और वनों से सुशोभित कालमही आदि नदियों के किनारे ढूँढ़ो॥२०-२१ १/२॥

श्लोक:
ब्रह्ममालान् विदेहांश्च मालवान् काशिकोसलान्॥२२॥
मागधांश्च महाग्रामान् पुण्ड्रांस्त्वकांस्तथैव च।

भावार्थ :-
ब्रह्ममाल, विदेह, मालव, काशी, कोसल, मगध देश के बड़े-बड़े ग्राम, पुण्ड्रदेश तथा अङ्ग आदि जनपदों में छानबीन करो॥२२ १/२॥

श्लोक:
भूमिं च कोशकाराणां भूमिं च रजताकराम्॥२३॥
सर्वं च तद् विचेतव्यं मार्गयद्भिस्ततस्ततः।
रामस्य दयितां भार्यां सीतां दशरथस्नुषाम्॥२४॥

भावार्थ :-
‘रेशम के कीड़ों की उत्पत्ति के स्थानों और चाँदी के खानों में भी खोज करनी चाहिये। इधर-उधर ढूँढ़ते हुए तुम सब लोगों को इन सभी स्थानों में राजा दशरथ की पुत्रवधू तथा श्रीरामचन्द्रजी की प्यारी पत्नी सीता का अन्वेषण करना चाहिये॥२३-२४॥

श्लोक:
समुद्रमवगाढांश्च पर्वतान् पत्तनानि च।
मन्दरस्य च ये कोटिं संश्रिताः केचिदालयाः॥२५॥

भावार्थ :-
‘समुद्र के भीतर प्रविष्ट हुए पर्वतो पर, उसके अन्तर्वर्ती द्वीपों के विभिन्न नगरों में तथा मन्दराचल की चोटी पर जो कोई गाँव बसे हैं, उन सबमें सीता का अनुसंधान करो॥२५॥

श्लोक:
कर्णप्रावरणाश्चैव तथा चाप्योष्ठकर्णकाः।
घोरलोहमुखाश्चैव जवनाश्चैकपादकाः॥२६॥
अक्षया बलवन्तश्च तथैव पुरुषादकाः।
किरातास्तीक्ष्णचूडाश्च हेमाभाः प्रियदर्शनाः॥२७॥
आममीनाशनाश्चापि किराता दीपवासिनः।
अन्तर्जलचरा घोरा नरव्याघ्रा इति स्मृताः॥२८॥
एतेषामाश्रयाः सर्वे विचेयाः काननौकसः।

भावार्थ :-
‘जो कर्णप्रावरण (वस्त्र की भाँति पैर तक लटके हुए कान वाले), ओष्ठकर्णक (ओठ तक फैले हुए कान वाले) तथा घोर लोहमुख (लोहे के समान काले एवं भयंकर मुख वाले) हैं, जो एक ही पैर के होते हुए भी वेगपूर्वक चलने वाले हैं, जिनकी संतानपरम्परा कभी क्षीण नहीं होती, वे पुरुष तथा जो बलवान् नरभक्षी राक्षस हैं, जो सूची के अग्रभाग की भाँति तीखी चोटी वाले, सुवर्ण के समान कान्तिमान्, प्रियदर्शन (सुन्दर), कच्ची मछली खाने वाले, द्वीपवासी तथा जल के भीतर विचरने वाले किरात हैं, जिनके नीचे का आकार मनुष्य-जैसा और ऊपर की आकृति व्याघ्र के समान है, ऐसे जो भयंकर प्राणी बताये गये हैं; वानरो! इन सब के निवासस्थानों में जाकर तुम्हें सीता तथा रावण की खोज करनी चाहिये॥२६–२८ १/२॥

श्लोक:
गिरिभिर्ये च गम्यन्ते प्लवनेन प्लवेन च॥२९॥

भावार्थ :-
‘जिन द्वीपों में पर्वतों पर होकर जाना पड़ता है, जहाँ समुद्र को तैरकर या नाव आदि के द्वारा पहुँचा जाता है, उन सब स्थानों में सीता को ढूँढ़ना चाहिये॥२९॥

श्लोक:
यत्नवन्तो यवदीपं सप्तराजोपशोभितम्।
सुवर्णरूप्यकद्वीपं सुवर्णाकरमण्डितम्॥३०॥

भावार्थ :-
‘इसके सिवा तुमलोग यत्नशील होकर सात राज्यों से सुशोभित यवद्वीप (जावा), सुवर्णद्वीप (सुमात्रा) तथा रूप्यक द्वीप में भी जो सुवर्ण की खानों से सुशोभित हैं, ढूँढ़ने का प्रयत्न करो॥३०॥

श्लोक:
यवद्वीपमतिक्रम्य शिशिरो नाम पर्वतः।
दिवं स्पृशति शृङ्गेण देवदानवसेवितः॥३१॥

भावार्थ :-
‘यवद्वीप को लाँघकर आगे जाने पर एक शिशिर नामक पर्वत मिलता है, जिसके ऊपर देवता और दानव निवास करते हैं। वह पर्वत अपने उच्च शिखर से स्वर्गलोक का स्पर्श करता-सा जान पड़ता है॥३१॥

श्लोक:
एतेषां गिरिदुर्गेषु प्रपातेषु वनेषु च।
मार्गध्वं सहिताः सर्वे रामपत्नी यशस्विनीम्॥३२॥

भावार्थ :-
‘इन सब द्वीपों के पर्वतों तथा शिशिर पर्वत के दुर्गम प्रदेशों में, झरनों के आस-पास और जंगलों में तुम सब लोग एक साथ होकर श्रीरामचन्द्रजी की यशस्विनी पत्नी सीता का अन्वेषण करो॥३२॥

श्लोक:
ततो रक्तजलं प्राप्य शोणाख्यं शीघ्रवाहिनम्।
गत्वा पारं समुद्रस्य सिद्धचारणसेवितम्॥३३॥
तस्य तीर्थेषु रम्येषु विचित्रेषु वनेषु च।
रावणः सह वैदेह्या मार्गितव्यस्ततस्ततः॥३४॥

भावार्थ :-
‘तदनन्तर समुद्र के उस पार जहाँ सिद्ध और चारण निवास करते हैं, जाकर लाल जल से भरे हुए शीघ्र प्रवाहित होने वाले शोण नामक नद के तटपर पहुँच जाओगे। उसके तटवर्ती रमणीय तीर्थों और विचित्र वनों में जहाँ-तहाँ विदेहकुमारी सीता के साथ रावण की खोज करना॥३३-३४॥

श्लोक:
पर्वतप्रभवा नद्यः सुभीमबहुनिष्कुटाः।
मार्गितव्या दरीमन्तः पर्वताश्च वनानि च॥३५॥

भावार्थ :-
‘पर्वतों से निकली हुई बहुत-सी ऐसी नदियाँ मिलेंगी, जिनके तटों पर बड़े भयंकर अनेकानेक उपवन प्राप्त होंगे। साथ ही वहाँ बहुत-सी गुफाओं वाले पर्वत उपलब्ध होंगे और अनेक वन भी दृष्टिगोचर होंगे। उन सब में सीता का पता लगाना चाहिये॥३५॥

श्लोक:
ततः समुद्रदीपांश्च सुभीमान् द्रष्टुमर्हथ।
ऊर्मिमन्तं महारौद्रं क्रोशन्तमनिलोद्धतम्॥३६॥

भावार्थ :-
‘तत्पश्चात् पूर्वोक्त देशों से परे जाकर तुम इक्षुरस से परिपूर्ण समुद्र तथा उसके द्वीपों को देखोगे, जो बड़े ही भयंकर प्रतीत होते हैं। इक्षुरस का वह समुद्र महाभयंकर है। उसमें हवा के वेग से उत्ताल तरंगें उठती रहती हैं तथा वह गर्जना करता हुआ-सा जान पड़ता है॥३६॥

श्लोक:
तत्रासुरा महाकायाश्छायां गृह्णन्ति नित्यशः।
ब्रह्मणा समनुज्ञाता दीर्घकालं बुभुक्षिताः॥३७॥

भावार्थ :-
‘उस समुद्र में बहुत-से विशालकाय असुर निवास करते हैं। वे बहुत दिनों के भूखे होते हैं और छाया पकड़कर ही प्राणियों को अपने पास खींच लेते हैं। यही उनका नित्य का आहार है। इसके लिये उन्हें ब्रह्माजी से अनुमति मिल चुकी है॥३७॥

श्लोक:
तं कालमेघप्रतिमं महोरगनिषेवितम्।
अभिगम्य महानादं तीर्थेनैव महोदधिम्॥३८॥
ततो रक्तजलं भीमं लोहितं नाम सागरम्।
गत्वा प्रेक्ष्यथ तां चैव बृहती कूटशाल्मलीम्॥३९॥

भावार्थ :-
‘इक्षुरस का वह समुद्र काले मेघ के समान श्याम दिखायी देता है। बड़े-बड़े नाग उसके भीतर निवास करते हैं। उससे बड़ी भारी गर्जना होती रहती है। विशेष उपायों से उस महासागर के पार जाकर तुम लाल रंग के जल से भरे हुए लोहित नामक भयंकर समुद्र के तट पर पहुँच जाओगे और वहाँ शाल्मलीद्वीप के चिह्नभूत कूटशाल्मली नामक विशाल वृक्ष का दर्शन करोगे॥३८-३९॥

श्लोक:
गृहं च वैनतेयस्य नानारत्नविभूषितम्।
तत्र कैलाससंकाशं विहितं विश्वकर्मणा॥४०॥

भावार्थ :-
‘उसके पास ही विश्वकर्मा का बनाया हुआ विनतानन्दन गरुड़ का एक सुन्दर भवन है, जो नाना प्रकार के रत्नों से विभूषित तथा कैलास पर्वत के समान उज्ज्वल एवं विशाल है॥४०॥

श्लोक:
तत्र शैलनिभा भीमा मन्देहा नाम राक्षसाः।
शैलशृङ्गेषु लम्बन्ते नानारूपा भयावहाः॥४१॥

भावार्थ :-
‘उस द्वीप में पर्वत के समान शरीर वाले भयंकर मंदेह नामक राक्षस निवास करते हैं, जो सुरासमुद्र के मध्यवर्ती शैल-शिखरों पर लटकते रहते हैं। वे अनेक प्रकार के रूप धारण करने वाले तथा भयदायक हैं॥४१॥

श्लोक:
ते पतन्ति जले नित्यं सूर्यस्योदयनं प्रति।
अभितप्ताः स्म सूर्येण लम्बन्ते स्म पुनः पुनः॥४२॥
निहता ब्रह्मतेजोभिरहन्यहनि राक्षसाः।

भावार्थ :-
‘प्रतिदिन सूर्योदय के समय वे राक्षस ऊर्ध्वमुख होकर सूर्य से जूझने लगते हैं, परंतु सूर्यमण्डल के तापसे संतप्त तथा ब्रह्मतेज से निहत हो सुरा-समुद्र के जल में गिर पड़ते हैं। वहाँ से फिर जीवित हो उन्हीं शैल-शिखरों पर लटक जाते हैं। उनका बारंबार ऐसा ही क्रम चला करता है॥४२ १/२॥

श्लोक:
ततः पाण्डुरमेघाभं क्षीरोदं नाम सागरम्॥४३॥

भावार्थ :-
‘शाल्मलिद्वीप एवं सुरा-समुद्र से आगे बढ़ने पर (क्रमशः घृत और दधि के समुद्र प्राप्त होंगे। वहाँ सीता की खोज करने के पश्चात् जब आगे बढ़ोगे, तब) सफेद बादलों की-सी आभावाले क्षीरसमुद्र का दर्शन करोगे॥४३॥

श्लोक:
गत्वा द्रक्ष्यथ दुर्धर्षा मुक्ताहारमिवोर्मिभिः।
तस्य मध्ये महान् श्वेतो ऋषभो नाम पर्वतः॥४४॥

भावार्थ :-
‘दुर्धर्ष वानरो! वहाँ पहुँचकर उठती हुई लहरों से युक्त क्षीरसागर को इस प्रकार देखोगे, मानो उसने मोतियों के हार पहन रखे हों। उस सागर के बीच में ऋषभ नाम से प्रसिद्ध एक बहुत ऊँचा पर्वत है, जो श्वेत वर्णका है॥४४॥

श्लोक:
दिव्यगन्धैः कुसुमितैराचितैश्च नगैर्वृतः।
सरश्च राजतैः पद्मवलितैर्हेमकेसरैः॥४५॥
नाम्ना सुदर्शनं नाम राजहंसैः समाकुलम्।

भावार्थ :-
‘उस पर्वत पर सब ओर बहुत-से वृक्ष भरे हुए हैं,जो फूलों से सुशोभित तथा दिव्य गन्ध से सुवासित हैं। उसके ऊपर सुदर्शन नामका एक सरोवर है, जिसमें चाँदी के समान श्वेत रंगवाले कमल खिले हुए हैं। उन कमलों के केसर सुवर्णमय होते हैं और सदा दिव्य दीप्ति से दमकते रहते हैं। वह सरोवर राजहंसों से भरा रहता है॥४५ १/२॥

श्लोक:
विबुधाश्चारणा यक्षाः किंनराश्चाप्सरोगणाः॥४६॥
हृष्टाः समधिगच्छन्ति नलिनीं तां रिरंसवः।

भावार्थ :-
‘देवता, चारण, यक्ष, किन्नर और अप्सराएँ बड़ी प्रसन्नता के साथ जल-विहार करने के लिये वहाँ आया करती हैं॥४६ १/२॥

श्लोक:
क्षीरोदं समतिक्रम्य तदा द्रक्ष्यथ वानराः॥४७॥
जलोदं सागरं शीघ्रं सर्वभूतभयावहम्।
तत्र तत्कोपजं तेजः कृतं हयमुखं महत्॥४८॥

भावार्थ :-
‘वानरो! क्षीरसागर लाँघकर जब तुमलोग आगे बढ़ोगे, तब शीघ्र ही सुस्वादु जल से भरे हुए समुद्र को देखोगे। वह महासागर समस्त प्राणियों को भय देने वाला है। उसमें ब्रह्मर्षि और्व के कोप से प्रकट हुआ वडवामुख नामक महान् तेज विद्यमान है॥४७-४८॥

श्लोक:
अस्याहुस्तन्महावेगमोदनं सचराचरम्।
तत्र विक्रोशतां नादो भूतानां सागरौकसाम्।
श्रूयते चासमर्थानां दृष्ट्वाभूद् वडवामुखम्॥४९॥

भावार्थ :-
‘उस समुद्र में जो चराचर प्राणियों सहित महान् वेगशाली जल है, वही उस वडवामुख नामक अग्नि का आहार बताया जाता है। वहाँ जो वडवानल प्रकट हुआ है, उसे देखकर उसमें पतन के भय से चीखते-चिल्लाते हुए समुद्रनिवासी असमर्थ प्राणियों का आर्तनाद निरन्तर सुनायी देता है॥४९॥

श्लोक:
स्वादूदस्योत्तरे तीरे योजनानि त्रयोदश।
जातरूपशिलो नाम सुमहान् कनकप्रभः॥५०॥

भावार्थ :-
‘स्वादिष्ट जल से भरे हुए उस समुद्र के उत्तर तेरह योजन की दूरी पर सुवर्णमयी शिलाओं से सुशोभित, कनक की कमनीय कान्ति धारण करने वाला एक बहुत ऊँचा पर्वत है॥५०॥

श्लोक:
तत्र चन्द्रप्रतीकाशं पन्नगं धरणीधरम्।
पद्मपत्रविशालाक्षं ततो द्रक्ष्यथ वानराः॥५१॥
आसीनं पर्वतस्याग्रे सर्वदेवनमस्कृतम्।
सहस्रशिरसं देवमनन्तं नीलवाससम्॥५२॥

भावार्थ :-
‘वानरो! उसके शिखर पर इस पृथ्वी को धारण करने वाले भगवान् अनन्त बैठे दिखायी देंगे। उनका श्रीविग्रह चन्द्रमा के समान गौरवर्ण का है। वे सर्प जाति के हैं; परंतु उनका स्वरूप देवताओं के तुल्य है। उनके नेत्र प्रफुल्ल कमलदल के समान हैं और शरीर नील वस्त्र से आच्छादित है। उन अनन्तदेव के सहस्र मस्तक हैं॥५१-५२॥

श्लोक:
त्रिशिराः काञ्चनः केतुस्तालस्तस्य महात्मनः।
स्थापितः पर्वतस्याग्रे विराजति सवेदिकः॥५३॥

भावार्थ :-
‘पर्वत के ऊपर उन महात्मा की ताड़ के चिह्न से युक्त सुवर्णमयी ध्वजा फहराती रहती है। उस ध्वजा की तीन शिखाएँ हैं और उसके नीचे आधारभूमि पर वेदी बनी हुई है। इस तरह उस ध्वज की बड़ी शोभा होती है॥५३॥

श्लोक:
पूर्वस्यां दिशि निर्माणं कृतं तत् त्रिदशेश्वरैः।
ततः परं हेममयः श्रीमानुदयपर्वतः॥५४॥

भावार्थ :-
‘यही तालध्वज पूर्व दिशा की सीमा के सूचकचिल के रूप में देवताओं द्वारा स्थापित किया गया है। उसके बाद सुवर्णमय उदयपर्वत है, जो दिव्य शोभा से सम्पन्न है॥५४॥

श्लोक:
तस्य कोटिर्दिवं स्पृष्ट्वा शतयोजनमायता।
जातरूपमयी दिव्या विराजति सवेदिका॥५५॥

भावार्थ :-
‘उसका गगनचुम्बी शिखर सौ योजन लंबा है। उसका आधारभूत पर्वत भी वैसा ही है। उसके साथ वह दिव्य सुवर्णशिखर अद्भुत शोभा पाता है॥५५॥

श्लोक:
सालैस्तालैस्तमालैश्च कर्णिकारैश्च पुष्पितैः।
जातरूपमयैर्दिव्यैः शोभते सूर्यसंनिभैः॥५६॥

भावार्थ :-
‘वहाँ के साल, ताल, तमाल और फूलों से लदे कनेर आदि वृक्ष भी सुवर्णमय ही हैं। उन सूर्यतुल्य तेजस्वी दिव्य वृक्षों से उदयगिरि की बड़ी शोभा होती है॥५६॥

श्लोक:
तत्र योजनविस्तारमुच्छ्रितं दशयोजनम्।
शृङ्गं सौमनसं नाम जातरूपमयं ध्रुवम्॥५७॥

भावार्थ :-
‘उस सौ योजन लंबे उदयगिरि के शिखर पर एक सौमनस नामक सुवर्णमय शिखर है, जिसकी चौड़ाई एक योजन और ऊँचाई दस योजन है॥५७॥

श्लोक:
तत्र पूर्वं पदं कृत्वा पुरा विष्णुस्त्रिविक्रमे।
द्वितीयं शिखरे मेरोश्चकार पुरुषोत्तमः॥५८॥

भावार्थ :-
‘पूर्वकाल में वामन अवतार के समय पुरुषोत्तम भगवान् विष्णु ने अपना पहला पैर उस सौमनस नामक शिखर पर रखकर दूसरा पैर मेरु पर्वत के शिखर पर रखा था॥५८॥

श्लोक:
उत्तरेण परिक्रम्य जम्बूदीपं दिवाकरः।
दृश्यो भवति भूयिष्ठं शिखरं तन्महोच्छ्रयम्॥५९॥

भावार्थ :-
‘सूर्यदेव उत्तर से घूमकर जम्बूद्वीप की परिक्रमा करते हुए जब अत्यन्त ऊँचे ‘सौमनस’ नामक शिखर पर आकर स्थित होते हैं, तब जम्बूद्वीपनिवासियों को उनका अधिक स्पष्टता के साथ दर्शन होता है॥५९॥

श्लोक:
तत्र वैखानसा नाम वालखिल्या महर्षयः।
प्रकाशमाना दृश्यन्ते सूर्यवर्णास्तपस्विनः॥६०॥

भावार्थ :-
‘उस सौमनस नामक शिखर पर वैखानस महात्मा महर्षि बालखिल्यगण प्रकाशित होते देखे जाते हैं, जो सूर्य के समान कान्तिमान् और तपस्वी हैं॥६०॥

श्लोक:
अयं सुदर्शनो द्वीपः पुरो यस्य प्रकाशते।
तस्मिंस्तेजश्च चक्षुश्च सर्वप्राणभृतामपि॥६१॥

भावार्थ :-
‘यह उदयगिरि के सौमनस शिखर के सामने का द्वीप सुदर्शन नाम से प्रसिद्ध है; क्योंकि उक्त शिखर पर जब भगवान् सूर्य उदित होते हैं, तभी इस द्वीप के समस्त प्राणियों का तेज से सम्बन्ध होता है और सबके नेत्रों को प्रकाश प्राप्त होता है (यही इस द्वीप के ‘सुदर्शन’ नाम होने का कारण है)॥६१॥

श्लोक:
शैलस्य तस्य पृष्ठेषु कन्दरेषु वनेषु च।
रावणः सह वैदेह्या मार्गितव्यस्ततस्ततः॥६२॥

भावार्थ :-
‘उदयाचल के पृष्ठभागों में, कन्दराओं में तथा वनों में भी तुम्हें जहाँ-तहाँ विदेहकुमारी सीतासहित रावण का पता लगाना चाहिये॥६२॥

श्लोक:
काञ्चनस्य च शैलस्य सूर्यस्य च महात्मनः।
आविष्टा तेजसा संध्या पूर्वा रक्ता प्रकाशते॥६३॥

भावार्थ :-
‘उस सुवर्णमय उदयाचल तथा महात्मा सूर्यदेव के तेज से व्याप्त हुई उदयकालिक पूर्व संध्या रक्तवर्ण की प्रभा से प्रकाशित होती है॥६३॥

श्लोक:
पूर्वमेतत् कृतं द्वारं पृथिव्या भुवनस्य च।
सूर्यस्योदयनं चैव पूर्वा ह्येषा दिगुच्यते॥६४॥

भावार्थ :-
‘सूर्य के उदय का यह स्थान सबसे पहले ब्रह्माजी ने बनाया है; अतः यही पृथ्वी एवं ब्रह्मलोक का द्वार है (ऊपर के लोकों में रहने वाले प्राणी इसी द्वार से भूलोक में प्रवेश करते हैं तथा भूलोक के प्राणी इसी द्वार से ब्रह्मलोक में जाते हैं)। पहले इसी दिशा में इस द्वार का निर्माण हुआ, इसलिये इसे पूर्व दिशा कहते हैं॥६४॥

श्लोक:
तस्य शैलस्य पृष्ठेषु निर्झरेषु गुहासु च।
रावणः सह वैदेह्या मार्गितव्यस्ततस्ततः॥६५॥

भावार्थ :-
उदयाचल की घाटियों, झरनों और गुफाओं में यत्रतत्र घूमकर तुम्हें विदेहकुमारी सीतासहित रावण का अन्वेषण करना चाहिये॥६५॥

श्लोक:
ततः परमगम्या स्याद् दिक्पूर्वा त्रिदशावृता।
रहिता चन्द्रसूर्याभ्यामदृश्या तमसावृता॥६६॥

भावार्थ :-
‘इससे आगे पूर्व दिशा अगम्य है उधर देवता रहते हैं। उस ओर चन्द्रमा और सूर्य का प्रकाश न होने से वहाँ की भूमि अन्धकार से आच्छन्न एवं अदृश्य है॥६६॥

श्लोक:
शैलेषु तेषु सर्वेषु कन्दरेषु नदीषु च।
ये च नोक्ता मयोद्देशा विचेया तेषु जानकी॥६७॥

भावार्थ :-
‘उदयाचल के आस-पास के जो समस्त पर्वत, कन्दराएँ तथा नदियाँ हैं, उनमें तथा जिन स्थानों का मैंने निर्देश नहीं किया है, उनमें भी तुम्हें जानकी की खोज करनी चाहिये॥६७॥

श्लोक:
एतावद् वानरैः शक्यं गन्तुं वानरपुङ्गवाः।
अभास्करममर्यादं न जानीमस्ततः परम्॥६८॥

भावार्थ :-
‘वानरशिरोमणियो! केवल उदयगिरि तक ही वानरों की पहुँच हो सकती है। इससे आगे न तो सूर्य का प्रकाश है और न देश आदि की कोई सीमा ही है। अतः आगे की भूमि के बारे में मुझे कुछ भी मालूम नहीं है॥६८॥

श्लोक:
अभिगम्य तु वैदेहीं निलयं रावणस्य च।
मासे पूर्णे निवर्तध्वमुदयं प्राप्य पर्वतम्॥६९॥

भावार्थ :-
‘तुम लोग उदयाचल तक जाकर सीता और रावण के स्थान का पता लगाना और एक मास पूरा होते होते तक लौट आना॥६९॥

श्लोक:
ऊर्ध्वं मासान्न वस्तव्यं वसन् वध्यो भवेन्मम।
सिद्धार्थाः संनिवर्तध्वमधिगम्य च मैथिलीम्॥७०॥

भावार्थ :-
‘एक महीने से अधिक न ठहरना। जो अधिक कालतक वहाँ रह जायगा, वह मेरे द्वारा मारा जायगा। मिथिलेशकुमारी का पता लगाकर अन्वेषण का प्रयोजन सिद्ध हो जाने पर अवश्य लौट आना॥७०॥

श्लोक:
महेन्द्रकान्तां वनषण्डमण्डितां दिशं चरित्वा निपुणेन वानराः।
अवाप्य सीतां रघुवंशजप्रियां ततो निवृत्ताः सुखिनो भविष्यथ॥७१॥

भावार्थ :-
वानरो! वनसमूह से अलंकृत पूर्व दिशा में अच्छी तरह भ्रमण करके श्रीरामचन्द्रजी की प्यारी पत्नी सीता का समाचार जानकर तुम वहाँ से लौट आओ इससे तुम सुखी हो ओगे’॥७१॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चत्वारिंशः सर्गः॥४०॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में चालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥४०॥

किष्किन्धाकाण्डम्
एकचत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 41)

( सुग्रीव का दक्षिण दिशा के स्थानों का परिचय देते हुए वहाँ प्रमुख वानर वीरों को भेजना )

श्लोक:
ततः प्रस्थाप्य सुग्रीवस्तन्महद्वानरं बलम्।
दक्षिणां प्रेषयामास वानरानभिलक्षितान्॥१॥

भावार्थ :-
इस प्रकार वानरों की बहुत बड़ी सेना को पूर्व दिशा में प्रस्थापित करके सुग्रीव ने दक्षिण दिशाकी ओर चुने हुए वानरों को, जो भलीभाँति परख लिये गये थे, भेजा॥१॥

श्लोक:
नीलमग्निसुतं चैव हनूमन्तं च वानरम्।
पितामहसुतं चैव जाम्बवन्तं महौजसम्॥२॥
सुहोत्रं च शरारिं च शरगुल्मं तथैव च।
गजं गवाक्षं गवयं सुषेणं वृषभं तथा॥३॥
मैन्दं च द्विविदं चैव सुषेणं गन्धमादनम्।
उल्कामुखमनङ्गं च हुताशनसुतावुभौ॥४॥
अङ्गदप्रमुखान् वीरान् वीरः कपिगणेश्वरः।
वेगविक्रमसम्पन्नान् संदिदेश विशेषवित्॥५॥

भावार्थ :-
अग्निपुत्र नील, कपिवर हनुमान् जी , ब्रह्माजी के महाबली पुत्र जाम्बवान्, सुहोत्र, शरारि, शरगुल्म, गज, गवाक्ष, गवय, सुषेण* (प्रथम), वृषभ, मैन्द, द्विविद, सुषेण (द्वितीय), गन्धमादन, हुताशन के दो पुत्र उल्कामुख और अनङ्ग (असङ्ग) तथा अङ्गद आदि प्रधान-प्रधान वीरों को, जो महान् वेग और पराक्रम से सम्पन्न थे, विशेषज्ञ वानरराज सुग्रीव ने दक्षिण की ओर जाने की आज्ञा दी॥२–५॥
* सुषेण दो थे—एक तारा के पिता और दूसरा उनसे भिन्न वानरयूथपति था।

श्लोक:
तेषामग्रेसरं चैव बृहबलमथाङ्गदम्।
विधाय हरिवीराणामादिशद दक्षिणां दिशम्॥६॥

भावार्थ :-
महान् बलशाली अङ्गद को उन समस्त वानर वीरों का अगुआ बनाकर उन्हें दक्षिण दिशा में सीता की खोज का भार सौंपा॥६॥

श्लोक:
ये केचन समद्देशास्तस्यां दिशि सदर्गमाः।
कपीशः कपिमुख्यानां स तेषां समुदाहरत्॥७॥

भावार्थ :-
उस दिशा में जो कोई भी स्थान अत्यन्त दुर्गम थे, उनका भी कपिराज सुग्रीव ने उन श्रेष्ठ वानरों को परिचय दिया*॥७॥
* यहाँ दक्षिण दिशा का विभाग किष्किन्धा से न करके आर्यावर्त से किया गया है। पूर्व समुद्र से पश्चिम समुद्र और हिमालय से विन्ध्य के भाग को आर्यावर्त कहते हैं। सुग्रीव ने दक्षिण दिशा के जिन स्थानों का परिचय दिया है, उनकी सङ्गति आर्यावर्त से ही दिशा का विभाजन करने पर लगती है।

श्लोक:
सहस्रशिरसं विन्ध्यं नानाद्रुमलतायुतम्।
नर्मदां च नदी रम्यां महोरगनिषेविताम्॥८॥
ततो गोदावरी रम्यां कृष्णवेणीं महानदीम्।
वरदां च महाभागां महोरगनिषेविताम्।
मेखलानुत्कलांश्चैव दशार्णनगराण्यपि॥९॥
आब्रवन्तीमवन्तीं च सर्वमेवानुपश्यत।

भावार्थ :-
वे बोले—’वानरो! तुमलोग भाँति-भाँति के वृक्षों और लताओं से सुशोभित सहस्रों शिखरों वाले विन्ध्यपर्वत, बड़े-बड़े नागों से सेवित रमणीय नर्मदा नदी, सुरम्य गोदावरी, महानदी, कृष्णवेणी तथा बड़े-बड़े नागों से सेवित महाभागा वरदा आदि नदियों के तटों पर और मेखल (मेकल), उत्कल एवं दशार्ण देश के नगरों में तथा आब्रवन्ती और अवन्तीपुरी में भी सब जगह सीता की खोज करो॥८-९ १/२॥

श्लोक:
विदर्भानृष्टिकांश्चैव रम्यान् माहिषकानपि॥१०॥
तथा वङ्गान् कलिङ्गांश्च कौशिकांश्च समन्ततः।
अन्वीक्ष्य दण्डकारण्यं सपर्वतनदीगुहम्॥११॥
नदी गोदावरीं चैव सर्वमेवानुपश्यत।
तथैवान्ध्रांश्च पुण्ड्रांश्च चोलान् पाण्ड्यांश्च केरलान्॥१२॥

भावार्थ :-
‘इसी प्रकार विदर्भ, ऋष्टिक, रम्य माहिषक देश, वङ्ग *, कलिङ्ग तथा कौशिक आदि देशों में सब ओर देखभाल करके पर्वत, नदी और गुफाओंसहित समूचे दण्डकारण्य में छानबीन करना। वहाँ जो गोदावरी नदी है, उसमें सब ओर बारंबार देखना। इसी प्रकार आन्ध्र, पुण्ड्र, चोल, पाण्ड्य तथा केरल आदि देशों में भी ढूँढना॥१०-१२॥
* अन्य पाठ के अनुसार यहाँ मत्स्य देश समझना चाहिये।

श्लोक:
अयोमुखश्च गन्तव्यः पर्वतो धातुमण्डितः।
विचित्रशिखरः श्रीमांश्चित्रपुष्पितकाननः॥१३॥
सुचन्दनवनोद्देशो मार्गितव्यो महागिरिः।

भावार्थ :-
‘तदनन्तर अनेक धातुओं से अलंकृत अयोमुख* (मलय) पर्वत पर भी जाना, उसके शिखर बड़े विचित्र हैं। वह शोभाशाली पर्वत फूले हुए विचित्र काननों से युक्त है। उसके सभी स्थानों में सुन्दर चन्दन के वन हैं। उस महापर्वत मलय पर सीता की अच्छी तरह खोज करना॥१३ १/२॥
* रामायण तिलक के लेखक अयोमुख को मलय-पर्वत का नामान्तर मानते हैं। गोविन्दराज इसे सह्यपर्वत का पर्याय समझते हैं तथा रामायणशिरोमणिकार अयोमुख को इन दोनों से भिन्न स्वतन्त्र पर्वत मानते हैं। यहाँ तिलककार के मत का अनुसरण किया गया है।

श्लोक:
ततस्तामापगां दिव्यां प्रसन्नसलिलाशयाम्॥१४॥
तत्र द्रक्ष्यथ कावेरी विहृतामप्सरोगणैः।

भावार्थ :-
‘तत्पश्चात् स्वच्छ जलवाली दिव्य नदी कावेरी को देखना, जहाँ अप्सराएँ विहार करती हैं॥१४ १/२॥

श्लोक:
तस्यासीनं नगस्याग्रे मलयस्य महौजसम्॥१५॥
द्रक्ष्यथादित्यसंकाशमगस्त्यमृषिसत्तमम्।

भावार्थ :-
‘उस प्रसिद्ध मलयपर्वत के शिखर पर बैठे हुए सूर्य के समान महान् तेज से सम्पन्न मुनिश्रेष्ठ अगस्त्य का* दर्शन करना॥१५॥
* यद्यपि पहले पञ्चवटी से उत्तर भाग में अगस्त्य के आश्रम का वर्णन आया है तथापि यहाँ मलयपर्वत पर भी उनका आश्रम था, ऐसा मानना चाहिये। जैसे वाल्मीकि मुनि का आश्रम अनेक स्थानों में था, उसी तरह इनका भी था अथवा ये उसी नाम के कोई दूसरे ऋषि थे।

श्लोक:
ततस्तेनाभ्यनुज्ञाताः प्रसन्नेन महात्मना॥१६॥
ताम्रपर्णी ग्राहजुष्टां तरिष्यथ महानदीम्।

भावार्थ :-
‘इसके बाद उन प्रसन्नचित्त महात्मा से आज्ञा लेकर ग्राहों से सेवित महानदी ताम्रपर्णी को पार करना॥१६ १/२॥

श्लोक:
सा चन्दनवनैश्चित्रैः प्रच्छन्नदीपवारिणी॥१७॥
कान्तेव युवती कान्तं समुद्रमवगाहते।

भावार्थ :-
‘उसके द्वीप और जल विचित्र चन्दनवनों से आच्छादित हैं; अतः वह सुन्दर साड़ी से विभूषित युवती प्रेयसी की भाँति अपने प्रियतम समुद्र से मिलती है॥१७ १/२॥

श्लोक:
ततो हेममयं दिव्यं मुक्तामणिविभूषितम्॥१८॥
युक्तं कवाटं पाण्ड्यानां गता द्रक्ष्यथ वानराः।

भावार्थ :-
‘वानरो! वहाँ से आगे बढ़ने पर तुमलोग पाण्ड्यवंशी राजाओं के नगर द्वार पर* लगे हुए सुवर्णमय कपाट का दर्शन करोगे, जो मुक्तामणियों से विभूषित एवं दिव्य है॥१८ १/२॥
* आधुनिक तंजौर ही प्राचीन पाण्ड्यवंशी नरेशों का नगर है। इस नगर में भी छानबीन करने के लिये सुग्रीव वानरों को आदेश दे रहे हैं।

श्लोक:
ततः समुद्रमासाद्य सम्प्रधार्यार्थनिश्चयम्॥१९॥
अगस्त्येनान्तरे तत्र सागरे विनिवेशितः।
चित्रसानुनगः श्रीमान् महेन्द्रः पर्वतोत्तमः॥२०॥
जातरूपमयः श्रीमानवगाढो महार्णवम्।

भावार्थ :-
‘तत्पश्चात् समुद्र के तट पर जाकर उसे पार करने के सम्बन्ध में अपने कर्तव्य का भलीभाँति निश्चय करके उसका पालन करना। महर्षि अगस्त्य ने समुद्र के भीतर एक सुन्दर सुवर्णमय पर्वत को स्थापित किया है, जो महेन्द्रगिरि के नाम से विख्यात है। उसके शिखर तथा वहाँ के वृक्ष विचित्र शोभा से सम्पन्न हैं। वह शोभाशाली पर्वत श्रेष्ठ समुद्र के भीतर गहराई तक घुसा हुआ है॥१९-२०॥

श्लोक:
नानाविधैर्नगैः फुल्लैलताभिश्चोपशोभितम्॥२१॥
देवर्षियक्षप्रवरैरप्सरोभिश्च शोभितम्।
सिद्धचारणसङ्घश्च प्रकीर्णं सुमनोरमम्॥२२॥
तमुपैति सहस्राक्षः सदा पर्वसु पर्वसु।

भावार्थ :-
‘नाना प्रकार के खिले हुए वृक्ष और लताएँ उस पर्वत की शोभा बढ़ाती हैं। देवता, ऋषि, श्रेष्ठ यक्ष और अप्सराओं की उपस्थिति से उसकी शोभा और भी बढ़ जाती है। सिद्धों और चारणों के समुदाय वहाँ सब ओर फैले रहते हैं। इन सबके कारण महेन्द्रपर्वत अत्यन्त मनोरम जान पड़ता है। सहस्र नेत्रधारी इन्द्रप्रत्येक पर्व के दिन उस पर्वत पर पदार्पण करते हैं॥२१-२२ १/२॥

श्लोक:
द्वीपस्तस्यापरे पारे शतयोजनविस्तृतः॥२३॥
अगम्यो मानुषैदीप्तस्तं मार्गध्वं समन्ततः।
तत्र सर्वात्मना सीता मार्गितव्या विशेषतः॥२४॥

भावार्थ :-
‘उस समुद्र के उस पार एक द्वीप है, जिसका विस्तार सौ योजन है। वहाँ मनुष्यों की पहुँच नहीं है। वह जो दीप्तिशाली द्वीप है, उसमें चारों ओर पूरा प्रयत्न करके तुम्हें सीता की विशेष रूप से खोज करनी चाहिये॥२४॥

श्लोक:
स हि देशस्तु वध्यस्य रावणस्य दुरात्मनः।
राक्षसाधिपतेर्वासः सहस्राक्षसमद्युतेः॥२५॥

भावार्थ :-
‘वही देश इन्द्र के समान तेजस्वी दुरात्मा राक्षसराज रावण का, जो हमारा वध्य है, निवास स्थान है॥२५॥

श्लोक:
दक्षिणस्य समुद्रस्य मध्ये तस्य तु राक्षसी।
अङ्गारकेति विख्याता छायामाक्षिप्य भोजिनी॥२६॥

भावार्थ :-
‘उस दक्षिण समुद्र के बीच में अङ्गार का नाम से प्रसिद्ध एक राक्षसी रहती है, जो छाया पकड़कर ही प्राणियों को खींच लेती और उन्हें खा जाती है॥२६॥

श्लोक:
एवं निःसंशयान् कृत्वा संशयान्नष्टसंशयाः।
मृगयध्वं नरेन्द्रस्य पत्नीममिततेजसः॥२७॥

भावार्थ :-
‘उस लङ्का द्वीप में जो संदिग्ध स्थान हैं, उन सबमें इस तरह खोज करके जब तुम उन्हें संदेहरहित समझ लो और तुम्हारे मन का संशय निकल जाय, तब तुम लङ्का द्वीप को भी लाँघकर आगे बढ़ जाना और अमिततेजस्वी महाराज श्रीराम की पत्नी का अन्वेषण करना॥२७॥

श्लोक:
तमतिक्रम्य लक्ष्मीवान् समुद्रे शतयोजने।
गिरिः पुष्पितको नाम सिद्धचारणसेवितः॥२८॥

भावार्थ :-
‘लङ्का को लाँघकर आगे बढ़ने पर सौ योजन विस्तृत समुद्र में एक पुष्पितक नाम का पर्वत है, जो परम शोभा से सम्पन्न तथा सिद्धों और चारणों से सेवित है॥२८॥

श्लोक:
चन्द्रसूर्यांशुसंकाशः सागराम्बुसमाश्रयः।
भ्राजते विपुलैः शृङ्गरम्बरं विलिखन्निव॥२९॥

भावार्थ :-
‘वह चन्द्रमा और सूर्य के समान प्रकाशमान है तथा समुद्र के जल में गहराई तक घुसा हुआ है। वह अपने विस्तृत शिखरों से आकाश में रेखा खींचता हुआ-सा सुशोभित होता है॥२९॥

श्लोक:
तस्यैकं काञ्चनं शृङ्ग सेवते यं दिवाकरः।
श्वेतं राजतमेकं च सेवते यन्निशाकरः।
न तं कृतघ्नाः पश्यन्ति न नृशंसा न नास्तिकाः॥३०॥

भावार्थ :-
“उस पर्वत का एक सुवर्णमय शिखर है, जिसका प्रतिदिन सूर्यदेव सेवन करते हैं। उसी प्रकार इसका एक रजतमय श्वेत-शिखर है, जिसका चन्द्रमा सेवन करते हैं। कृतघ्न, नृशंस और नास्तिक पुरुष उस पर्वत-शिखर को नहीं देख पाते हैं॥३०॥

श्लोक:
प्रणम्य शिरसा शैलं तं विमार्गथ वानराः।
तमतिक्रम्य दुर्धर्षं सूर्यवान्नाम पर्वतः॥३१॥

भावार्थ :-
‘वानरो! तुमलोग मस्तक झुकाकर उस पर्वत को प्रणाम करना और वहाँ सब ओर सीता को ढूँढ़ना उस दुर्धर्ष पर्वत को लाँघकर आगे बढ़ने पर सूर्यवान् नामक पर्वत मिलेगा॥३१॥

श्लोक:
अध्वना दुर्विगाहेन योजनानि चतुर्दश।
ततस्तमप्यतिक्रम्य वैद्युतो नाम पर्वतः॥३२॥

भावार्थ :-
‘वहाँ जाने का मार्ग बड़ा दुर्गम है और वह पुष्पितक से चौदह योजन दूर है। सूर्यवान् को लाँघकर जब तुमलोग आगे जाओगे, तब तुम्हें ‘वैद्युत’ नामक पर्वत मिलेगा॥३२॥

श्लोक:
सर्वकामफलैर्वृक्षैः सर्वकालमनोहरैः।
तत्र भुक्त्वा वराहा॑णि मूलानि च फलानि च॥३३॥
मधूनि पीत्वा जुष्टानि परं गच्छत वानराः।

भावार्थ :-
‘वहाँ के वृक्ष सम्पूर्ण मनोवाञ्छित फलों से युक्त और सभी ऋतुओं में मनोहर शोभा से सम्पन्न हैं।वानरो! उनसे सुशोभित वैद्युत पर्वत पर उत्तम फलमूल खाकर और सेवन करने योग्य मधु पीकर तुमलोग आगे जाना॥३३॥

श्लोक:
तत्र नेत्रमनःकान्तः कुञ्जरो नाम पर्वतः॥३४॥
अगस्त्यभवनं यत्र निर्मितं विश्वकर्मणा।

भावार्थ :-
‘फिर कुञ्जर नामक पर्वत दिखायी देगा, जो नेत्रों और मन को भी अत्यन्त प्रिय लगने वाला है। उसके ऊपर विश्वकर्मा का बनाया हुआ महर्षि अगस्त्य का* एक सुन्दर भवन है॥३४ १/२॥
* यह महर्षि अगस्त्य का तीसरा स्थान है।

श्लोक:
तत्र योजनविस्तारमुच्छ्रितं दशयोजनम्॥३५॥
शरणं काञ्चनं दिव्यं नानारत्नविभूषितम्।

भावार्थ :-
‘कुञ्जर पर्वत पर बना हुआ अगस्त्य का वह दिव्य भवन सुवर्णमय तथा नाना प्रकार के रत्नों से विभूषित है। उसका विस्तार एक योजन का और ऊँचाई दस योजन की है॥३५ १/२॥

श्लोक:
तत्र भोगवती नाम सर्पाणामालयः पुरी॥३६॥
विशालरथ्या दुर्धर्षा सर्वतः परिरक्षिता।
रक्षिता पन्नगै?रैस्तीक्ष्णदंष्ट्रमहाविषैः॥३७॥

भावार्थ :-
‘उसी पर्वत पर सो की निवासभूता एक नगरी है, जिसका नाम भोगवती है (यह पाताल की भोगवती पुरी से भिन्न है)। यह पुरी दुर्जय है। उसकी सड़कें बहुत बड़ी और विस्तृत हैं। वह सब ओर से सुरक्षित है। तीखी दाढ़ वाले महाविषैले भयंकर सर्प उसकी रक्षा करते हैं॥३६-३७॥

श्लोक:
सर्पराजो महाघोरो यस्यां वसति वासुकिः।
निर्याय मार्गितव्या च सा च भोगवती पुरी॥३८॥

भावार्थ :-
‘उस भोगवती पुरी में महाभयंकर सर्पराज वासुकि निवास करते हैं (ये योगशक्ति से अनेक रूप धारण करके दोनों भोगवती पुरियों में एक साथ रह सकते हैं)। तुम्हें विशेष रूप से उस भोगवती पुरी में प्रवेश करके वहाँ सीता की खोज करनी चाहिये॥३८॥

श्लोक:
तत्र चानन्तरोद्देशा ये केचन समावृताः।
तं च देशमतिक्रम्य महानृषभसंस्थितिः॥३९॥

भावार्थ :-
‘उस पुरी में जो गुप्त एवं व्यवधानरहित स्थान हों, उन सब में सीता का अन्वेषण करना चाहिये। उस प्रदेश को लाँघकर आगे बढ़ने पर तुम्हें ऋषभ नामक महान् पर्वत मिलेगा॥३९॥

श्लोक:
सर्वरत्नमयः श्रीमानृषभो नाम पर्वतः।
गोशीर्षकं पद्मकं च हरिश्यामं च चन्दनम्॥४०॥
दिव्यमुत्पद्यते यत्र तच्चैवाग्निसमप्रभम्।
न तु तच्चन्दनं दृष्ट्वा स्प्रष्टव्यं तु कदाचन॥४१॥

भावार्थ :-
‘वह शोभाशाली ऋषभ पर्वत सम्पूर्ण रत्नों से भरा हुआ है। वहाँ गोशीर्षक, पद्मक, हरिश्याम आदि नामों वाला दिव्य चन्दन उत्पन्न होता है। वह चन्दनवृक्ष अग्नि के समान प्रज्वलित होता रहता है। उस चन्दन को देखकर कदापि तुम्हें उसका स्पर्श नहीं करना चाहिये॥४०-४१॥

श्लोक:
रोहिता नाम गन्धर्वा घोरं रक्षन्ति तदनम्।
तत्र गन्धर्वपतयः पञ्च सूर्यसमप्रभाः॥४२॥

भावार्थ :-
‘क्योंकि ‘रोहित’ नाम वाले गन्धर्व उस घोर वन की रक्षा करते हैं। वहाँ सूर्य के समान कान्तिमान् पाँच गन्धर्वराज रहते हैं॥४२॥

श्लोक:
शैलूषो ग्रामणीः शिक्षः शुको बभ्रुस्तथैव च।
रविसोमाग्निवपुषां निवासः पुण्यकर्मणाम्॥४३॥
अन्ते पृथिव्या दुर्धर्षास्ततः स्वर्गजितः स्थिताः।

भावार्थ :-
‘उनके नाम ये हैं—शैलूष, ग्रामणी, शिक्ष (शिग्रु), शुक और बभ्रु। उस ऋषभ से आगे पृथिवी की अन्तिम सीमा पर सूर्य, चन्द्रमा तथा अग्नि के तुल्य तेजस्वी पुण्यकर्मा पुरुषों का निवास स्थान है। अतः वहाँ दुर्धर्ष स्वर्गविजयी (स्वर्ग के अधिकारी) पुरुष ही वास करते हैं॥४३ १/२॥

श्लोक:
ततः परं न वः सेव्यः पितृलोकः सुदारुणः॥४४॥
राजधानी यमस्यैषा कष्टेन तमसाऽऽवृता।

भावार्थ :-
‘उससे आगे अत्यन्त भयानक पितृलोक है; वहाँ तुम लोगों को नहीं जाना चाहिये। यह भूमि यमराज की राजधानी है, जो कष्टप्रद अन्धकार से आच्छादित है॥४४ १/२॥

श्लोक:
एतावदेव युष्माभिर्वीरा वानरपुंगवाः।
शक्यं विचेतुं गन्तुं वा नातो गतिमतां गतिः॥४५॥

भावार्थ :-
‘वीर वानरपुङ्गवो! बस, दक्षिण दिशा में इतनी ही दूरतक तुम्हें जाना और खोजना है। उससे आगे पहुँचना असम्भव है; क्योंकि उधर जंगम प्राणियों की गति नहीं है॥४५॥

श्लोक:
सर्वमेतत् समालोक्य यच्चान्यदपि दृश्यते।
गतिं विदित्वा वैदेह्याः संनिवर्तितुमर्हथ॥४६॥

भावार्थ :-
‘इन सब स्थानों में अच्छी तरह देख-भाल करके और भी जो स्थान अन्वेषण के योग्य दिखायी दे, वहाँ भी विदेहकुमारी का पता लगाना; तदनन्तर तुम सबको लौट आना चाहिये॥४६॥

श्लोक:
यश्च मासान्निवृत्तोऽग्रे दृष्टा सीतेति वक्ष्यति।
मत्तुल्यविभवो भोगैः सुखं स विहरिष्यति॥४७॥

भावार्थ :-
‘जो एक मास पूर्ण होने पर सबसे पहले यहाँ आकर यह कहेगा कि ‘मैंने सीताजी का दर्शन किया है’ वह मेरे समान वैभव से सम्पन्न हो भोग्यपदार्थों का अनुभव करता हुआ सुखपूर्वक विहार करेगा॥४७॥

श्लोक:
ततः प्रियतरो नास्ति मम प्राणाद् विशेषतः।
कृतापराधो बहुशो मम बन्धुर्भविष्यति॥४८॥

भावार्थ :-
‘उससे बढ़कर प्रिय मेरे लिये दूसरा कोई नहीं होगा। वह मेरे लिये प्राणों से भी बढ़कर प्यारा होगा तथा अनेक बार अपराध किया हो तो भी वह मेरा बन्धु होकर रहेगा॥४८॥

श्लोक:
अमितबलपराक्रमा भवन्तो विपुलगुणेषु कुलेषु च प्रसूताः।
मनुजपतिसुतां यथा लभध्वं तदधिगुणं पुरुषार्थमारभध्वम्॥४९॥

भावार्थ :-
‘तुम सबके बल और पराक्रम असीम हैं। तुम विशेष गुणशाली उत्तम कुलों में उत्पन्न हुए हो। राजकुमारी सीता का जिस प्रकार भी पता मिल सके, उसके अनुरूप उच्च कोटि का पुरुषार्थ आरम्भ करो’॥४९॥

इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे एकचत्वारिंशः सर्गः॥४१॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में इकतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥४१॥

किष्किन्धाकाण्डम्
द्विचत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 42)

( सुग्रीव का पश्चिम दिशा के स्थानों का परिचय देते हुए सुषेण आदि वानरों को वहाँ भेजना )

श्लोक:
अथ प्रस्थाप्य स हरीन् सुग्रीवो दक्षिणां दिशम्।
अब्रवीन्मेघसंकाशं सुषेणं नाम वानरम्॥१॥
तारायाः पितरं राजा श्वशुरं भीमविक्रमम्।
अब्रवीत् प्राञ्जलिर्वाक्यमभिगम्य प्रणम्य च॥२॥
महर्षिपुत्रं मारीचमर्चिष्मन्तं महाकपिम्।
वृतं कपिवरैः शूरैर्महेन्द्रसदृशद्युतिम्॥३॥
बुद्धिविक्रमसम्पन्नं वैनतेयसमद्युतिम्।
मरीचिपुत्रान् मारीचानर्चिाल्यान् महाबलान्॥४॥
ऋषिपुत्रांश्च तान् सर्वान् प्रतीचीमादिशद् दिशम्।
द्वाभ्यां शतसहस्राभ्यां कपीनां कपिसत्तमाः॥५॥
सुषेणप्रमुखा यूयं वैदेही परिमार्गथ।

भावार्थ :-
दक्षिण दिशा की ओर वानरों को भेजने के पश्चात् राजा सुग्रीव ने तारा के पिता और अपने श्वशुर ‘सुषेण’ नामक वानर के पास जाकर उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया और कुछ कहना आरम्भ किया। सुषेण मेघ के समान काले और भयंकर पराक्रमी थे। उनके सिवा, महर्षि मरीचि के पुत्र महाकपि अर्चिष्मान् भी वहाँ उपस्थित थे, जो देवराज इन्द्र के समान तेजस्वी तथा शूरवीर श्रेष्ठ वानरों से घिरे हुए थे। उनकी कान्ति विनतानन्दन गरुड़ के समान थी। वे बुद्धि और पराक्रम से सम्पन्न थे। उनके अतिरिक्त मरीचि के पुत्र मारीच नाम वाले वानर भी थे, जो महाबली और ‘अर्चिाल्य’ नाम से प्रसिद्ध थे। इनके सिवा और भी बहुत-से ऋषिकुमार थे, जो वानररूप में वहाँ विराजमान थे। सुषेण के साथ उन सबको सुग्रीव ने पश्चिम दिशा की ओर जाने की आज्ञा दी और कहा–’कपिवरो! आप सब लोग दो लाख वानरों को साथ ले सुषेणजी की प्रधानता में पश्चिम को जाइये और विदेहनन्दिनी सीता की खोज कीजिये॥१-५ १/२॥

श्लोक:
सौराष्ट्रान् सहबालीकांश्चन्द्रचित्रांस्तथैव च॥६॥
स्फीताञ्जनपदान् रम्यान् विपुलानि पुराणि च।
पुंनागगहनं कुक्षिं बकुलोद्दालकाकुलम्॥७॥
तथा केतकषण्डांश्च मार्गध्वं हरिपुङ्गवाः
।

भावार्थ :-
‘श्रेष्ठ वानरो! सौराष्ट्र, बालीक और चन्द्रचित्र आदि देशों, अन्यान्य समृद्धिशाली एवं रमणीय जनपदों, बड़े-बड़े नगरों तथा पुन्नाग, बकुल और उद्दालक आदि वृक्षों से भरे हुए कुक्षिदेश में एवं केवड़े के वनों में सीता की खोज करो॥६-७ १/२॥

श्लोक:
प्रत्यक्स्रोतोवहाश्चैव नद्यः शीतजलाः शिवाः॥८॥
तापसानामरण्यानि कान्तारगिरयश्च ये।

भावार्थ :-
‘पश्चिम की ओर बहने वाली शीतल जल से सुशोभित कल्याणमयी नदियों, तपस्वी जनों के वनों तथा दुर्गम पर्वतों में भी विदेहकुमारी का पता लगाओ॥८ १/२॥

श्लोक:
तत्र स्थलीमरुप्राया अत्युच्चशिशिराः शिलाः॥९॥
गिरिजालावृतां दुर्गा मार्गित्वा पश्चिमां दिशम्।
ततः पश्चिममागम्य समुद्रं द्रष्टुमर्हथ॥१०॥
तिमिनक्राकुलजलं गत्वा द्रक्ष्यथ वानराः।

भावार्थ :-
‘पश्चिम दिशा में प्रायः मरुभूमि है। अत्यन्त ऊँची और ठंढी शिलाएँ हैं तथा पर्वतमालाओं से घिरे हुए बहुत-से दुर्गम प्रदेश हैं। उन सभी स्थानों में सीता की खोज करते हुए क्रमशः आगे बढ़कर पश्चिम समुद्र तक जाना और वहाँ के प्रत्येक स्थान का निरीक्षण करना। वानरो! समुद्र का जल तिमि नामक मत्स्यों तथा बड़े-बड़े ग्राहों से भरा हुआ है। वहाँ सब ओर देख-भाल करना॥९-१० १/२॥

श्लोक:
ततः केतकषण्डेषु तमालगहनेषु च॥११॥
कपयो विहरिष्यन्ति नारिकेलवनेषु च।
तत्र सीतां च मार्गध्वं निलयं रावणस्य च॥१२॥

भावार्थ :-
‘समुद्र के तट पर केवड़ों के कुञ्जों में, तमाल के काननों में तथा नारियल के वनों में तुम्हारे सैनिक वानर भलीभाँति विचरण करेंगे। वहाँ तुमलोग सीता को खोजना और रावण के निवास स्थान का पता लगाना॥११-१२॥

श्लोक:
वेलातलनिविष्टेषु पर्वतेषु वनेषु च।
मुरवीपत्तनं चैव रम्यं चैव जटापुरम्॥१३॥
अवन्तीमङ्गलेपां च तथा चालक्षितं वनम्।
राष्टाणि च विशालानि पत्तनानि ततस्ततः॥१४॥

भावार्थ :-
समुद्रतटवर्ती पर्वतों और वनों में भी उन्हें ढूँढ़ना चाहिये। मुरवीपत्तन (मोरवी) तथा रमणीय जटापुर में, अवन्ती तथा अङ्गलेपापुरी में, अलक्षित वन में और बड़े-बड़े राष्ट्रों एवं नगरों में जहाँ-तहाँ घूमकर पता लगाना॥१३-१४॥
* यह अवन्ती पूर्व दिशा के मार्ग में बतायी गयी अवन्ती से भिन्न

श्लोक:
सिन्धुसागरयोश्चैव संगमे तत्र पर्वतः।
महान् सोमगिरि म शतशृङ्गो महाद्रुमः॥१५॥
तत्र प्रस्थेषु रम्येषु सिंहाः पक्षगमाः स्थिताः।
तिमिमत्स्यगजांश्चैव नीडान्यारोपयन्ति ते॥१६॥

भावार्थ :-
‘सिंधु-नद और समुद्र के संगमपर सोमगिरि नामक एक महान् पर्वत है, जिसके सौ शिखर हैं। वह पर्वत ऊँचे-ऊँचे वृक्षों से भरा है। उसकी रमणीय चोटियों पर सिंह नामक पक्षी रहते हैं जो तिमि नामवाले विशालकाय मत्स्यों और हाथियों को भी अपने घोंसलों में उठा लाते हैं॥१५-१६॥

श्लोक:
तानि नीडानि सिंहानां गिरिशृङ्गगताश्च ये।
दृप्तास्तृप्ताश्च मातङ्गास्तोयदस्वननिःस्वनाः॥१७॥
विचरन्ति विशालेऽस्मिंस्तोयपूर्णे समन्ततः।

भावार्थ :-
‘सिंह नामक पक्षियों के उन घोंसलों में पहुँचकर उस पर्वत-शिखर पर उपस्थित हुए जो हाथी हैं, वे उस पंखधारी सिंह से सम्मानित होने के कारण गर्व का अनुभव करते और मन-ही-मन संतुष्ट होते हैं। इसीलिये मेघों की गर्जना के समान शब्द करते हुए उस पर्वत के जलपूर्ण विशाल शिखरपर चारों ओर विचरते रहते हैं॥१७ १/२॥

श्लोक:
तस्य शृङ्ख दिवस्पर्श काञ्चनं चित्रपादपम्॥१८॥
सर्वमाशु विचेतव्यं कपिभिः कामरूपिभिः।

भावार्थ :-
‘सोमगिरि का गगनचुम्बी शिखर सुवर्णमय है। उसके ऊपर विचित्र वृक्ष शोभा पाते हैं। इच्छानुसार रूप धारण करने वाले वानरों को चाहिये कि वहाँ के सब स्थानों को शीघ्रतापूर्वक अच्छी तरह देख लें॥१८ १/२॥

श्लोक:
कोटिं तत्र समुद्रस्य काञ्चनीं शतयोजनाम्॥१९॥
दुर्दर्शी पारियात्रस्य गत्वा द्रक्ष्यथ वानराः।

भावार्थ :-
‘वहाँ से आगे समुद्र के बीच में पारियात्र पर्वत का सुवर्णमय शिखर दिखायी देगा, जो सौ योजन विस्तृत है। वानरो! उसका दर्शन दूसरों के लिये अत्यन्त कठिन है। वहाँ जाकर तुम्हें सीता की खोज करनी चाहिये॥१९ १/२॥

श्लोक:
कोट्यस्तत्र चतुर्विंशद् गन्धर्वाणां तरस्विनाम्॥२०॥
वसन्त्यग्निनिकाशानां घोराणां कामरूपिणाम्।
पावकार्चिःप्रतीकाशाः समवेताः समन्ततः॥२१॥

भावार्थ :-
‘पारियात्र पर्वत के शिखर पर इच्छानुसार रूप धारण करने वाले, भयंकर, अग्नितुल्य तेजस्वी तथा वेगशाली चौबीस करोड़ गन्धर्व निवास करते हैं। वे सब-के-सब अग्नि की ज्वाला के समान प्रकाशमान हैं और सब ओर से आकर उस पर्वत पर एकत्र हुए हैं॥२०-२१॥

श्लोक:
नात्यासादयितव्यास्ते वानरैर्भीमविक्रमैः।
नादेयं च फलं तस्माद् देशात् किंचित् प्लवङ्गमैः॥२२॥

भावार्थ :-
‘भयंकर पराक्रमी वानरों को चाहिये कि वे उन गन्धर्वो के अधिक निकट न जायँ—उनका कोई अपराध न करें और उस पर्वतशिखर से कोई फल न लें॥२२॥

श्लोक:
दुरासदा हि ते वीराः सत्त्ववन्तो महाबलाः।
फलमूलानि ते तत्र रक्षन्ते भीमविक्रमाः॥२३॥

भावार्थ :-
‘क्योंकि वे भयंकर बल-विक्रम से सम्पन्न धैर्यवान् महाबली वीर गन्धर्व वहाँ के फल-मूलों की रक्षा करते हैं। उन पर विजय पाना बहुत ही कठिन है॥२३॥

श्लोक:
तत्र यत्नश्च कर्तव्यो मार्गितव्या च जानकी।
नहि तेभ्यो भयं किंचित् कपित्वमनुवर्तताम्॥२४॥

भावार्थ :-
‘वहाँ भी जानकी की खोज करनी चाहिये और उनका पता लगाने के लिये पूरा प्रयत्न करना चाहिये। प्राकृत वानर के स्वभाव का अनुसरण करने वाले तुम्हारी सेना के वीरों को उन गन्धर्वो से कोई भय नहीं है॥२४॥

श्लोक:
तत्र वैदर्यवर्णाभो वज्रसंस्थानसंस्थितः।
नानाद्रुमलताकीर्णो वज्रो नाम महागिरिः॥२५॥

भावार्थ :-
‘पारियात्र पर्वत के पास ही समुद्र में वज्रनाम से प्रसिद्ध एक बहुत ऊँचा पर्वत है, जो नाना प्रकार के वृक्षों और लताओं से व्याप्त दिखायी देता है। वह वज्रगिरि वैदूर्यमणि के समान नील वर्ण का है। वह कठोरता में वज्रमणि (हीरे) के समान है॥२५॥

श्लोक:
श्रीमान् समुदितस्तत्र योजनानां शतं समम्।
गुहास्तत्र विचेतव्याः प्रयत्नेन प्लवङ्गमाः॥२६॥

भावार्थ :-
‘वह सुन्दर पर्वत वहाँ सौ योजन के घेरे में प्रतिष्ठित है। उसकी लंबाई और चौड़ाई दोनों बराबर हैं। वानरो! उस पर्वत पर बहुत-सी गुफाएँ हैं। उन सबमें प्रयत्नपूर्वक सीता का अनुसंधान करना चाहिये॥२६॥

श्लोक:
चतुर्भागे समुद्रस्य चक्रवान् नाम पर्वतः।
तत्र चक्रं सहस्रारं निर्मितं विश्वकर्मणा॥२७॥

भावार्थ :-
‘समुद्र के चतुर्थ भाग में चक्रवान् नामक पर्वत है। वहीं विश्वकर्मा ने सहस्रार* चक्र का निर्माण किया था॥२७॥
* जिसमें एक हजार अरे हों, उसे सहस्रार चक्र कहते हैं।

श्लोक:
तत्र पञ्चजनं हत्वा हयग्रीवं च दानवम्।
आजहार ततश्चक्रं शङ्ख च पुरुषोत्तमः॥२८॥

भावार्थ :-
वहीं से पुरुषोत्तम भगवान् विष्णु पञ्चजन और हयग्रीव नामक दानवों का वध करके पाञ्चजन्य शङ्क तथा वह सहस्रार सुदर्शन चक्र लाये थे॥२८॥

श्लोक:
तस्य सानुषु रम्येषु विशालासु गुहासु च।
रावणः सह वैदेह्या मार्गितव्यस्ततस्ततः॥२९॥

भावार्थ :-
‘चक्रवान् पर्वत के रमणीय शिखरों और विशाल गुफाओं में भी इधर-उधर वैदेहीसहित रावण का पता लगाना चाहिये॥२९॥

श्लोक:
योजनानि चतुःषष्टिर्वराहो नाम पर्वतः।
सुवर्णशृङ्गः सुमहानगाधे वरुणालये॥३०॥

भावार्थ :-
‘उससे आगे समुद्र की अगाध जलराशि में सुवर्णमय शिखरों वाला वराह नामक पर्वत है, जिसका विस्तार चौंसठ योजन की दूरी में है॥३०॥

श्लोक:
तत्र प्राग्ज्योतिषं नाम जातरूपमयं पुरम्।
यस्मिन् वसति दुष्टात्मा नरको नाम दानवः॥३१॥

भावार्थ :-
‘वहीं प्राग्ज्योतिष नामक सुवर्णमय नगर है,जिसमें दुष्टात्मा नरक नामक दानव निवास करता है॥३१॥

श्लोक:
तत्र सानुषु रम्येषु विशालासु गुहासु च।
रावणः सह वैदेह्या मार्गितव्यस्ततस्ततः॥३२॥

भावार्थ :-
‘उस पर्वत के रमणीय शिखरों पर तथा वहाँ की विशाल गुफाओं में सीतासहित रावण की तलाश करनी चाहिये॥३२॥

श्लोक:
तमतिक्रम्य शैलेन्द्र काञ्चनान्तरदर्शनम्।
पर्वतः सर्वसौवर्णो धाराप्रस्रवणायुतः॥३३॥

भावार्थ :-
‘जिसका भीतरी भाग सुवर्णमय दिखायी देता है, उस पर्वतराज वराह को लाँघकर आगे बढ़ने पर एक ऐसा पर्वत मिलेगा, जिसका सब कुछ सुवर्णमय है तथा जिसमें लगभग दस सहस्र झरने हैं॥३३॥

श्लोक:
तं गजाश्च वराहाश्च सिंहा व्याघ्राश्च सर्वतः।
अभिगर्जन्ति सततं तेन शब्देन दर्पिताः॥३४॥

भावार्थ :-
‘उसके चारों ओर हाथी, सूअर, सिंह और व्याघ्र सदा गर्जना करते हैं और अपनी ही गर्जना की प्रतिध्वनि के शब्द से दर्प में भरकर पुनः दहाड़ने लगते हैं॥३४॥

श्लोक:
यस्मिन् हरिहयः श्रीमान् महेन्द्रः पाकशासनः।
अभिषिक्तः सुरै राजा मेघो नाम स पर्वतः॥३५॥

भावार्थ :-
‘उस पर्वत का नाम है मेघगिरि। जिस पर देवताओं ने हरित रंग के अश्ववाले श्रीमान् पाकशासन इन्द्र को राजा के पद पर अभिषिक्त किया था॥३५॥

श्लोक:
तमतिक्रम्य शैलेन्द्र महेन्द्रपरिपालितम्।
षष्टिं गिरिसहस्राणि काञ्चनानि गमिष्यथ॥३६॥
तरुणादित्यवर्णानि भ्राजमानानि सर्वतः।
जातरूपमयैर्वृक्षैः शोभितानि सुपुष्पितैः॥३७॥

भावार्थ :-
‘देवराज इन्द्रद्वारा सुरक्षित गिरिराज मेघ को लाँघकर जब तुम आगे बढ़ोगे, तब तुम्हें सोने के साठ हजार पर्वत मिलेंगे, जो सब ओर से सूर्य के समान कान्ति से देदीप्यमान हो रहे हैं और सुन्दर फूलों से भरे हुए सुवर्णमय वृक्षों से सुशोभित हैं॥३६-३७॥

श्लोक:
तेषां मध्ये स्थितो राजा मेरुरुत्तमपर्वतः।
आदित्येन प्रसन्नेन शैलो दत्तवरः पुरा॥३८॥
तेनैवमुक्तः शैलेन्द्रः सर्व एव त्वदाश्रयाः।
मत्प्रसादाद् भविष्यन्ति दिवा रात्रौ च काञ्चनाः॥३९॥
त्वयि ये चापि वत्स्यन्ति देवगन्धर्वदानवाः।
ते भविष्यन्ति भक्ताश्च प्रभया काञ्चनप्रभाः॥४०॥

भावार्थ :-
‘उनके मध्यभाग में पर्वतों का राजा गिरिश्रेष्ठ मेरु विराजमान है, जिसे पूर्वकाल में सूर्यदेव ने प्रसन्न होकर वर दिया था। उन्होंने उस शैलराज से कहा था कि ‘जो दिन-रात तुम्हारे आश्रयमें रहेंगे, वे मेरी कृपा से सुवर्णमय हो जायँगे तथा देवता, दानव, गन्धर्व जो भी तुम्हारे ऊपर निवास करेंगे, वे सुवर्ण के समान कान्तिमान् और मेरे भक्त हो जायँगे’॥३८–४०॥

श्लोक:
विश्वेदेवाश्च वसवो मरुतश्च दिवौकसः।
आगत्य पश्चिमां संध्यां मेरुमुत्तमपर्वतम्॥४१॥
आदित्यमुपतिष्ठन्ति तैश्च सूर्योऽभिपूजितः।
अदृश्यः सर्वभूतानामस्तं गच्छति पर्वतम्॥४२॥

भावार्थ :-
‘विश्वेदेव, वसु, मरुद्गण तथा अन्य देवता सायंकाल में उत्तम पर्वत मेरुपर आकर सूर्यदेव का उपस्थान करते हैं। उनके द्वारा भलीभाँति पूजित होकर भगवान् सूर्य सब प्राणियों की आँखों से ओझल होकर अस्ताचल को चले जाते हैं॥४१-४२॥

श्लोक:
योजनानां सहस्राणि दश तानि दिवाकरः।
मुहूर्तार्धेन तं शीघ्रमभियाति शिलोच्चयम्॥४३॥

भावार्थ :-
‘मेरु से अस्ताचल दस हजार योजन की दूरीपर है, किंतु सूर्यदेव आधे मुहूर्त में ही वहाँ पहुँच जाते हैं॥४३॥

श्लोक:
शृते तस्य महद्दिव्यं भवनं सूर्यसंनिभम्।
प्रासादगणसम्बाधं विहितं विश्वकर्मणा॥४४॥

भावार्थ :-
‘उसके शिखर पर विश्वकर्मा का बनाया हुआ एक बहुत बड़ा दिव्य भवन है, जो सूर्य के समान दीप्तिमान् दिखायी देता है। वह अनेक प्रासादों से भरा हुआ है॥४४॥

श्लोक:
शोभितं तरुभिश्चित्रै नापक्षिसमाकुलैः।
निकेतं पाशहस्तस्य वरुणस्य महात्मनः॥४५॥

भावार्थ :-
‘नाना प्रकार के पक्षियों से व्याप्त विचित्र-विचित्र वृक्ष उसकी शोभा बढ़ाते हैं। वह पाशधारी महात्मा वरुण का निवास-स्थान है॥४५॥

श्लोक:
अन्तरा मेरुमस्तं च तालो दशशिरा महान्।
जातरूपमयः श्रीमान् भ्राजते चित्रवेदिकः॥४६॥

भावार्थ :-
‘मेरु और अस्ताचल के बीच एक स्वर्णमय ताड़ का वृक्ष है, जो बड़ा ही सुन्दर और बहुत ही ऊँचा है। उसके दस स्कन्ध (बड़ी शाखाएँ) हैं। उसके नीचे की वेदी बड़ी विचित्र है। इस तरह वह वृक्ष बड़ी शोभा पाता है॥४६॥

श्लोक:
तेषु सर्वेषु दुर्गेषु सरस्सु च सरित्सु च।
रावणः सह वैदेह्या मार्गितव्यस्ततस्ततः॥४७॥

भावार्थ :-
‘वहाँ के उन सभी दुर्गम स्थानों, सरोवरों और सरिताओं में इधर-उधर सीतासहित रावण का अनुसंधान करना चाहिये॥४७॥

श्लोक:
यत्र तिष्ठति धर्मज्ञस्तपसा स्वेन भावितः।
मेरुसावर्णिरित्येष ख्यातो वै ब्रह्मणा समः॥४८॥

भावार्थ :-
‘मेरुगिरि पर धर्म के ज्ञाता महर्षि मेरुसावर्णि रहते हैं, जो अपनी तपस्या से ऊँची स्थिति को प्राप्त हुए हैं। वे प्रजापति के समान शक्तिशाली एवं विख्यात ऋषि हैं॥४८॥

श्लोक:
प्रष्टव्यो मेरुसावर्णिमहर्षिः सूर्यसंनिभः।
प्रणम्य शिरसा भूमौ प्रवृत्तिं मैथिली प्रति॥४९॥

भावार्थ :-
‘सूर्यतुल्य तेजस्वी महर्षि मेरुसावर्णि के चरणों में पृथ्वी पर मस्तक टेककर प्रणाम करने के अनन्तर तुमलोग उनसे मिथिलेशकुमारी का समाचार पूछना॥४९॥

श्लोक:
एतावज्जीवलोकस्य भास्करो रजनीक्षये।
कृत्वा वितिमिरं सर्वमस्तं गच्छति पर्वतम्॥५०॥

भावार्थ :-
‘रात्रि के अन्त में (प्रातःकाल) उदित हुए भगवान् सूर्य जीव-जगत् के इन सभी स्थानों को अन्धकाररहित (एवं प्रकाशपूर्ण) करके अन्त में अस्ताचल को चले जाते हैं॥५०॥

श्लोक:
एतावद् वानरैः शक्यं गन्तुं वानरपुङ्गवाः।
अभास्करममर्यादं न जानीमस्ततः परम्॥५१॥

भावार्थ :-
‘वानरशिरोमणियो! पश्चिम दिशा में इतनी ही दूर तक वानर जा सकते हैं। उसके आगे न तो सूर्य का प्रकाश है और न किसी देश आदि की सीमा ही। अतः वहाँ से आगे की भूमि के विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है॥५१॥

श्लोक:
अवगम्य तु वैदेहीं निलयं रावणस्य च।
अस्तं पर्वतमासाद्य पूर्णे मासे निवर्तत॥५२॥

भावार्थ :-
‘अस्ताचलतक जाकर रावण के स्थान और सीता का पता लगाओ तथा एक मास पूर्ण होते ही यहाँ लौट आओ॥५२॥

श्लोक:
ऊर्ध्वं मासान्न वस्तव्यं वसन् वध्यो भवेन्मम।
सहैव शूरो युष्माभिः श्वशुरो मे गमिष्यति॥५३॥

भावार्थ :-
‘एक महीने से अधिक न ठहरना। जो ठहरेगा, उसे मेरे हाथ से प्राणदण्ड मिलेगा। तुमलोगों के साथ मेरे पूजनीय श्वशुर जी भी जायँगे॥५३॥

श्लोक:
श्रोतव्यं सर्वमेतस्य भवद्भिर्दिष्टकारिभिः।
गुरुरेष महाबाहुः श्वशुरो मे महाबलः॥५४॥

भावार्थ :-
‘तुम सब लोग इनकी आज्ञा के अधीन रहकर इनकी सभी बातें ध्यान से सुनना; क्योंकि ये महाबाहु महाबली सुषेण जी मेरे श्वशुर एवं गुरुजन हैं (अतः तुम्हारे लिये भी गुरु की भाँति ही आदरणीय हैं)॥५४॥

श्लोक:
भवन्तश्चापि विक्रान्ताः प्रमाणं सर्व एव हि।
प्रमाणमेनं संस्थाप्य पश्यध्वं पश्चिमां दिशम्॥५५॥

भावार्थ :-
‘तुम सब लोग भी बड़े पराक्रमी तथा कर्तव्याकर्तव्य के निर्णय में प्रमाणभूत (विश्वसनीय) हो, तथापि इन्हें अपना प्रधान बनाकर तुम पश्चिम दिशा की देखभाल आरम्भ करो॥५५॥

श्लोक:
दृष्टायां तु नरेन्द्रस्य पत्न्याममिततेजसः।
कृतकृत्या भविष्यामः कृतस्य प्रतिकर्मणा॥५६॥

भावार्थ :-
‘अमित तेजस्वी महाराज श्रीरामकी पत्नी का पता लग जाने पर हम कृतकृत्य हो जायँगे; क्योंकि उन्होंने जो उपकार किया है, उसका बदला इसी तरह चुक सकेगा॥५६॥

श्लोक:
अतोऽन्यदपि यत्कार्यं कार्यस्यास्य प्रियं भवेत्।
सम्प्रधार्य भवद्भिश्च देशकालार्थसंहितम्॥५७॥

भावार्थ :-
‘अतः इस कार्य के अनुकूल और भी जो कर्तव्य देश, काल और प्रयोजन से सम्बन्ध रखता हो, उसका विचार करके आप लोग उसे भी करें’॥५७॥

श्लोक:
ततः सुषेणप्रमुखाः प्लवङ्गाः सुग्रीववाक्यं निपुणं निशम्य।
आमन्त्र्य सर्वे प्लवगाधिपं ते जग्मुर्दिशं तां वरुणाभिगुप्ताम्॥५८॥

भावार्थ :-
सुग्रीव की बातें अच्छी तरह सुनकर सुषेण आदि सब वानर उन वानरराज की अनुमति ले वरुण द्वारा सुरक्षित पश्चिम दिशा की ओर चल दिये॥५८॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे द्विचत्वारिंशः सर्गः॥४२॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में बयालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥४२॥

किष्किन्धाकाण्डम्
त्रिचत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 43)

( सुग्रीव का उत्तर दिशा के स्थानों का परिचय देते हुए शतबलि आदि वानरों को वहाँ भेजना )

श्लोक:
ततः संदिश्य सुग्रीवः श्वशुरं पश्चिमां दिशम्।
वीरं शतबलिं नाम वानरं वानरेश्वरः॥१॥
उवाच राजा सर्वज्ञः सर्ववानरसत्तमः।
वाक्यमात्महितं चैव रामस्य च हितं तदा॥२॥

भावार्थ :-
इस प्रकार अपने श्वशुर को पश्चिम दिशा की ओर जाने का संदेश दे सर्वज्ञ, सर्व-वानर-शिरोमणि वानरेश्वर राजा सुग्रीव अपने हितैषी शतबलि नामक वीर वानर से श्रीरामचन्द्रजी के हित की बात बोले-॥१-२॥

श्लोक:
वृतः शतसहस्रेण त्वद्विधानां वनौकसाम्।
वैवस्वतसुतैः सार्धं प्रविष्टः सर्वमन्त्रिभिः॥३॥
दिशं युदीची विक्रान्तां हिमशैलावतंसिकाम्।
सर्वतः परिमार्गध्वं रामपत्नी यशस्विनीम्॥४॥

भावार्थ :-
‘पराक्रमी वीर! तुम अपने ही समान एक लाख वनवासी वानरों को जो यमराज के बेटे हैं, साथ लेकर अपने समस्त मन्त्रियों सहित उस उत्तर दिशा में प्रवेश करो, जो हिमालयरूपी आभूषणों से विभूषित है और वहाँ सब ओर यशस्विनी श्रीरामपत्नी सीता का अन्वेषण करो॥३-४॥

श्लोक:
अस्मिन् कार्ये विनिर्वृत्ते कृते दाशरथेः प्रिये।
ऋणान्मुक्ता भविष्यामः कृतार्थार्थविदां वराः॥५॥

भावार्थ :-
‘अपने मुख्य प्रयोजन को समझने वाले वीरों में श्रेष्ठ वानरो! यदि हमलोगों के द्वारा दशरथनन्दन भगवान् श्रीराम का यह प्रिय कार्य सम्पन्न हो जाय तो हम उनके उपकार के ऋण से मुक्त और कृतार्थ हो जायँगे॥५॥

श्लोक:
कृतं हि प्रियमस्माकं राघवेण महात्मना।
तस्य चेत्प्रतिकारोऽस्ति सफलं जीवितं भवेत्॥६॥

भावार्थ :-
‘महात्मा श्रीरघुनाथजी ने हमलोगों का प्रिय कार्य किया है। उसका यदि कुछ बदला दिया जा सके तो हमारा जीवन सफल हो जाय॥६॥

श्लोक:
अर्थिनः कार्यनिर्वृत्तिमकर्तुरपि यश्चरेत्।
तस्य स्यात् सफलं जन्म किं पुनः पूर्वकारिणः॥७॥

भावार्थ :-
‘जिसने कोई उपकार न किया हो, वह भी यदि किसी कार्य के लिये प्रार्थी होकर आया हो तो जो पुरुष उसके कार्य को सिद्ध कर देता है, उसका जन्म भी सफल हो जाता है। फिर जिसने पहले के उपकारी के कार्य को सिद्ध किया हो, उसके जीवन की सफलता के विषय में तो कहना ही क्या है॥७॥

श्लोक:
एतां बुद्धिं समास्थाय दृश्यते जानकी यथा।
तथा भवद्भिः कर्तव्यमस्मत्प्रियहितैषिभिः॥८॥

भावार्थ :-
‘इसी विचार का आश्रय लेकर मेरा प्रिय और हित चाहने वाले तुम सब वानरों को ऐसा प्रयत्न करना चाहिये, जिससे जनकनन्दिनी सीता का पता लग जाय॥८॥

श्लोक:
अयं हि सर्वभूतानां मान्यस्तु नरसत्तमः।
अस्मासु च गतः प्रीतिं रामः परपुरंजयः॥९॥

भावार्थ :-
‘शत्रुओं की नगरी पर विजय पाने वाले ये नरश्रेष्ठ श्रीराम समस्त प्राणियों के लिये माननीय हैं। हमलोगों पर भी इनका बहुत प्रेम है॥९॥

श्लोक:
इमानि बहुदुर्गाणि नद्यः शैलान्तराणि च।
भवन्तः परिमार्गन्तु बुद्धिविक्रमसम्पदा॥१०॥

भावार्थ :-
‘तुम सब लोग बुद्धि और पराक्रम के द्वारा इन अत्यन्त दुर्गम प्रदेशों, पर्वतों और नदियों के तटों पर जा-जाकर सीता की खोज करो॥१०॥

श्लोक:
तत्र म्लेच्छान् पुलिन्दांश्च शूरसेनांस्तथैव च।
प्रस्थलान् भरतांश्चैव कुरूंश्च सह मद्रकैः॥११॥
काम्बोजयवनांश्चैव शकानां पत्तनानि च।
अन्वीक्ष्य दरदांश्चैव हिमवन्तं विचिन्वथ॥१२॥

भावार्थ :-
‘उत्तर में म्लेच्छ, पुलिन्द, शूरसेन, प्रस्थल, भरत (इन्द्रप्रस्थ और हस्तिनापुर के आस-पास के प्रान्त), कुरु (दक्षिण कुरु-कुरुक्षेत्र के आस-पास की भूमि), मद्र, काम्बोज, यवन, शकों के देशों एवं नगरों में भलीभाँति अनुसंधान करके दरद देश में और हिमालय पर्वत पर ढूँढ़ो॥१२॥

श्लोक:
लोध्रपद्मकषण्डेषु देवदारुवनेषु च।
रावणः सह वैदेह्या मार्गितव्यस्ततस्ततः॥१३॥

भावार्थ :-
‘वहाँ लोध्र और पद्मक की झाड़ियों में तथा देवदारु के जंगलों में वैदेहीसहित रावण की खोज करनी चाहिये॥१३॥

श्लोक:
ततः सोमाश्रमं गत्वा देवगन्धर्वसेवितम्।
कालं नाम महासानुं पर्वतं तं गमिष्यथ॥१४॥

भावार्थ :-
‘फिर देवताओं और गन्धर्वो से सेवित सोमाश्रम में होते हुए ऊँचे शिखर वाले काल नामक पर्वत पर जाओ॥१४॥

श्लोक:
महत्सु तस्य शैलेषु पर्वतेषु गुहासु च।
विचिन्वत महाभागां रामपत्नीमनिन्दिताम्॥१५॥

भावार्थ :-
‘उस पर्वत की शाखाभूत अन्य छोटे-बड़े पर्वतों और उन सबकी गुफाओं में सती-साध्वी श्रीरामपत्नी महाभागा सीता का अन्वेषण करो॥१५॥

श्लोक:
तमतिक्रम्य शैलेन्द्रं हेमगर्भं महागिरिम्।
ततः सुदर्शनं नाम पर्वतं गन्तुमर्हथ॥१६॥

भावार्थ :-
‘जिसके भीतर सुवर्ण की खान हैं, उस गिरिराज काल को लाँघकर तुम्हें सुदर्शन नामक महान् पर्वत पर जाना चाहिये॥१६॥

श्लोक:
ततो देवसखो नाम पर्वतः पतगालयः।
नानापक्षिसमाकीर्णो विविधद्रुमभूषितः॥१७॥

भावार्थ :-
‘उससे आगे बढ़ने पर देवसख नाम वाला पहाड़ मिलेगा, जो पक्षियों का निवास स्थान है। वह भाँतिभाँति के विहंगमों से व्याप्त तथा नाना प्रकार के वृक्षों से विभूषित है॥१७॥

श्लोक:
तस्य काननषण्डेषु निर्झरेषु गुहासु च।
रावणः सह वैदेह्या मार्गितव्यस्ततस्ततः॥१८॥

भावार्थ :-
‘उसके वन समूहों, निर्झरों और गुफाओं में तुम्हें विदेहकुमारी सीतासहित रावण की खोज करनी चाहिये॥१८॥

श्लोक:
तमतिक्रम्य चाकाशं सर्वतः शतयोजनम्।
अपर्वतनदीवृक्षं सर्वसत्त्वविवर्जितम्॥१९॥

भावार्थ :-
‘वहाँ से आगे बढ़ने पर एक सुनसान मैदान मिलेगा, जो सब ओर से सौ योजन विस्तृत है। वहाँ नदी,पर्वत, वृक्ष और सब प्रकार के जीव-जन्तुओं का अभाव है।॥१९॥

श्लोक:
तत्तु शीघ्रमतिक्रम्य कान्तारं रोमहर्षणम्।
कैलासं पाण्डुरं प्राप्य हृष्टा यूयं भविष्यथ॥२०॥

भावार्थ :-
‘रोंगटे खड़े कर देने वाले उस दुर्गम प्रान्त को शीघ्रतापूर्वक लाँघ जाने पर तुम्हें श्वेतवर्ण का कैलास पर्वत मिलेगा। वहाँ पहुँचने पर तुम सब लोग हर्ष से खिल उठोगे॥२०॥

श्लोक:
तत्र पाण्डुरमेघाभं जाम्बूनदपरिष्कृतम्।
कुबेरभवनं रम्यं निर्मितं विश्वकर्मणा॥२१॥

भावार्थ :-
‘वहीं विश्वकर्मा का बनाया हुआ कुबेर का रमणीय भवन है, जो श्वेत बादलों के समान प्रतीत होता है। उस भवन को जाम्बूनद नामक सुवर्ण से विभूषित किया गया है॥२१॥

श्लोक:
विशाला नलिनी यत्र प्रभूतकमलोत्पला।
हंसकारण्डवाकीर्णा अप्सरोगणसेविता॥२२॥

भावार्थ :-
‘उसके पास ही एक बहुत बड़ा सरोवर है, जिसमें कमल और उत्पल प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। उसमें हंस और कारण्डव आदि जलपक्षी भरे रहते हैं तथा अप्सराएँ उसमें जल-क्रीड़ा करती हैं॥२२॥

श्लोक:
तत्र वैश्रवणो राजा सर्वलोकनमस्कृतः।
धनदो रमते श्रीमान् गुह्यकैः सह यक्षराट्॥२३॥

भावार्थ :-
‘वहाँ यक्षों के स्वामी विश्रवाकुमार श्रीमान् राजा कुबेर जो समस्त विश्व के लिये वन्दनीय और धन देने वाले हैं, गुह्यकों के साथ विहार करते हैं॥२३॥

श्लोक:
तस्य चन्द्रनिकाशेषु पर्वतेषु गुहासु च।
रावणः सह वैदेह्या मार्गितव्यस्ततस्ततः॥२४॥

भावार्थ :-
‘उस कैलास के चन्द्रमा की भाँति उज्ज्वल शाखा पर्वतों पर तथा उनकी गुफाओं में सब ओर घूमफिरकर तुम्हें सीता सहित रावण का अनुसंधान करना चाहिये॥२४॥

श्लोक:
क्रौञ्चं तु गिरिमासाद्य बिलं तस्य सुदुर्गमम्।
अप्रमत्तैः प्रवेष्टव्यं दुष्प्रवेशं हि तत् स्मृतम्॥२५॥

भावार्थ :-
‘इसके बाद क्रौञ्चगिरि पर जाकर वहाँ की अत्यन्त दुर्गम विवररूप गुफा में (जो स्कन्द की शक्ति से पर्वत के विदीर्ण होने के कारण बन गयी है) तुम्हें सावधानी के साथ प्रवेश करना चाहिये; क्योंकि उसके भीतर प्रवेश करना अत्यन्त कठिन माना गया है॥२५॥

श्लोक:
वसन्ति हि महात्मानस्तत्र सूर्यसमप्रभाः।
देवैरभ्यर्थिताः सम्यग् देवरूपा महर्षयः॥२६॥

भावार्थ :-
‘उस गुफा में सूर्य के समान तेजस्वी महात्मा निवास करते हैं। उन देवस्वरूप महर्षियों की देवतालोग भी अभ्यर्थना करते हैं॥२६॥

श्लोक:
क्रौञ्चस्य तु गुहाश्चान्याः सानूनि शिखराणि च।
निर्दराश्च नितम्बाश्च विचेतव्यास्ततस्ततः॥२७॥

भावार्थ :-
क्रौञ्च पर्वत की और भी बहुत-सी गुफाएँ, अनेकानेक चोटियाँ, शिखर, कन्दराएँ तथा नितम्ब (ढालू प्रदेश) हैं; उन सबमें सब ओर घूम-फिरकर तुम्हें सीता और रावण का पता लगाना चाहिये॥२७॥

श्लोक:
अवृक्षं कामशैलं च मानसं विहगालयम्।।
न गतिस्तत्र भूतानां देवानां न च रक्षसाम्॥२८॥

भावार्थ :-
‘वहाँ से आगे वृक्षों से रहित मानस नामक शिखर है, जहाँ शून्य होने के कारण कभी पक्षी तक नहीं जाते हैं। कामदेव की तपस्या का स्थान होने के कारण वह क्रौञ्चशिखर कामशैल के नाम से विख्यात है। वहाँ भूतों, देवताओं तथा राक्षसों का भी कभी जाना नहीं होता है॥२८॥

श्लोक:
स च सर्वैर्विचेतव्यः ससानुप्रस्थभूधरः।
क्रौञ्चं गिरिमतिक्रम्य मैनाको नाम पर्वतः॥२९॥

भावार्थ :-
‘शिखरों, घाटियों और शाखापर्वतों सहित समूचे क्रौञ्चपर्वत की तुमलोग छानबीन करना। क्रौञ्चगिरि को लाँघकर आगे बढ़ने पर मैनाक पर्वत मिलेगा॥२९॥

श्लोक:
मयस्य भवनं तत्र दानवस्य स्वयंकृतम्।।
मैनाकस्तु विचेतव्यः ससानुप्रस्थकन्दरः॥३०॥

भावार्थ :-
‘वहाँ मयदानव का घर है, जिसे उसने स्वयं ही अपने लिये बनाया है। तुमलोगों को शिखरों, चौरस मैदानों और कन्दराओं सहित मैनाक पर्वत पर भलीभाँति सीताजी की खोज करनी चाहिये॥३०॥

श्लोक:
स्त्रीणामश्वमुखीनां तु निकेतस्तत्र तत्र तु।
तं देशं समतिक्रम्य आश्रमं सिद्धसेवितम्॥३१॥

भावार्थ :-
‘वहाँ यत्र-तत्र घोड़े के-से मुँहवाली किन्नरियों के निवासस्थान हैं। उस प्रदेश को लाँघ जाने पर सिद्धसेवित आश्रम मिलेगा॥३१॥

श्लोक:
सिद्धा वैखानसा यत्र वालखिल्याश्च तापसाः।
वन्दितव्यास्ततः सिद्धास्तपसा वीतकल्मषाः॥३२॥
प्रष्टव्या चापि सीतायाः प्रवृत्तिर्विनयान्वितैः।

भावार्थ :-
‘उसमें सिद्ध, वैखानख तथा वालखिल्य नामक तपस्वी निवास करते हैं। तपस्या से उनके पाप धुल गये हैं। उन सिद्धों को तुमलोग प्रणाम करना और विनीतभाव से सीता का समाचार पूछना॥३२ १/२॥

श्लोक:
हेमपुष्करसंछन्नं तत्र वैखानसं सरः॥३३॥
तरुणादित्यसंकाशैर्हसैर्विचरितं शुभैः।

भावार्थ :-
‘उस आश्रम के पास ‘वैखानस सर’ के नाम से प्रसिद्ध एक सरोवर है, जिसका जल सुवर्णमय कमलों से आच्छादित रहता है। उसमें प्रातःकालिक सूर्य के समान सुनहरे एवं अरुणवर्ण वाले सुन्दर हंस विचरते रहते हैं॥३३ १/२॥

श्लोक:
औपवाह्यः कुबेरस्य सार्वभौम इति स्मृतः॥३४॥
गजः पर्येति तं देशं सदा सह करेणुभिः।

भावार्थ :-
‘कुबेर की सवारी में काम आने वाला सार्वभौमनामक गजराज अपनी हथिनियों के साथ उस देश में सदा घूमता रहता है॥३४ १/२॥

श्लोक:
तत् सरः समतिक्रम्य नष्टचन्द्रदिवाकरम्।
अनक्षत्रगणं व्योम निष्पयोदमनादितम्॥३५॥

भावार्थ :-
‘उस सरोवर को लाँघकर आगे जाने पर सूना आकाश दिखायी देगा। उसमें सूर्य, चन्द्रमा तथा तारों के दर्शन नहीं होंगे। वहाँ न तो मेघों की घटा दिखायी देगी और न उनकी गर्जना ही सुनायी पड़ेगी॥३५॥

श्लोक:
गभस्तिभिरिवार्कस्य स तु देशः प्रकाश्यते।
विश्राम्यद्भिस्तपःसिद्धैर्देवकल्पैः स्वयंप्रभैः॥३६॥

भावार्थ :-
‘तथापि उस देश में ऐसा प्रकाश छाया होगा, मानो सूर्य की किरणों से ही वह प्रकाशित हो रहा है। वहाँ अपनी ही प्रभा से प्रकाशित तपःसिद्ध देवोपम महर्षि विश्राम करते हैं। उन्हीं की अङ्गप्रभा से उस देश में उजाला छाया रहता है॥३६॥

श्लोक:
तं तु देशमतिक्रम्य शैलोदा नाम निम्नगा।
उभयोस्तीरयोस्तस्याः कीचका नाम वेणवः॥३७॥

भावार्थ :-
‘उस प्रदेश को लाँघकर आगे बढ़ने पर ‘शैलोदा’ नामवाली नदी का दर्शन होगा। उसके दोनों तटों पर कीचक (वंशी की-सी ध्वनि करने वाले) बाँस हैं; यह बात प्रसिद्ध है॥३७॥

श्लोक:
ते नयन्ति परं तीरं सिद्धान् प्रत्यानयन्ति च।
उत्तराः कुरवस्तत्र कृतपुण्यप्रतिश्रयाः॥३८॥

भावार्थ :-
‘वे बाँस ही (साधन बनकर) सिद्ध पुरुषों को शैलोदा के उस पार ले जाते और वहाँ से इस पार ले आते हैं। जहाँ केवल पुण्यात्मा पुरुषों का वास है, वह उत्तर कुरुदेश शैलोदा के तट पर ही है॥३८॥

श्लोक:
ततः काञ्चनपद्माभिः पद्मिनीभिः कृतोदकाः।
नीलवैदूर्यपत्राढ्या नद्यस्तत्र सहस्रशः॥३९॥

भावार्थ :-
‘उत्तर कुरुदेश में नील वैदूर्यमणि के समान हरे-हरे कमलों के पत्तों से सुशोभित सहस्रों नदियाँ बहती हैं, जिनके जल सुवर्णमय पद्मों से अलंकृत अनेकानेक पुष्करिणियों से मिले हुए हैं॥३९॥

श्लोक:
रक्तोत्पलवनैश्चात्र मण्डिताश्च हिरण्मयैः।
तरुणादित्यसंकाशा भान्ति तत्र जलाशयाः॥४०॥

भावार्थ :-
‘वहाँ के जलाशय लाल और सुनहरे कमलसमूहों से मण्डित होकर प्रातःकाल उदित हुए सूर्य के समान शोभा पाते हैं॥४०॥

श्लोक:
महार्हमणिपत्रैश्च काञ्चनप्रभकेसरैः।
नीलोत्पलवनैश्चित्रैः स देशः सर्वतो वृतः॥४१॥

भावार्थ :-
‘बहुमूल्य मणियों के समान पत्तों और सुवर्ण के समान कान्तिमान् केसरों वाले विचित्र-विचित्र नीलकमलों के द्वारा वहाँ का प्रदेश सब ओर से सुशोभित होता है॥४१॥

श्लोक:
निस्तुलाभिश्च मुक्ताभिर्मणिभिश्च महाधनैः।
उद्धृतपुलिनास्तत्र जातरूपैश्च निम्नगाः॥४२॥
सर्वरत्नमयैश्चित्रैरवगाढा नगोत्तमैः।
जातरूपमयैश्चापि हताशनसमप्रभैः॥४३॥

भावार्थ :-
‘वहाँ की नदियों के तट गोल-गोल मोतियों, बहुमूल्य मणियों और सुवर्णों से सम्पन्न हैं। इतना ही नहीं, उन नदियों के किनारे सम्पूर्ण रत्नों से युक्त विचित्र-विचित्र पर्वत भी विद्यमान हैं, जो उनके जल के भीतर तक घुसे हुए हैं। उन पर्वतों में से कितने ही सुवर्णमय हैं, जिनसे अग्नि के समान प्रकाश फैलता रहता है॥४२-४३॥

श्लोक:
नित्यपुष्पफलास्तत्र नगाः पत्ररथाकुलाः।
दिव्यगन्धरसस्पर्शाः सर्वकामान् स्रवन्ति च॥४४॥

भावार्थ :-
‘वहाँ के वृक्षों में सदा ही फल-फूल लगे रहते हैं और उन पर पक्षी चहकते रहते हैं। वे वृक्ष दिव्यगन्ध, दिव्य रस और दिव्य स्पर्श प्रदान करते हैं तथा प्राणियों की सारी मनचाही वस्तुओं की वर्षा करते रहते हैं।४४॥

श्लोक:
नानाकाराणि वासांसि फलन्त्यन्ये नगोत्तमाः।
मुक्तावैदूर्यचित्राणि भूषणानि तथैव च।
स्त्रीणां यान्यनुरूपाणि पुरुषाणां तथैव च॥४५॥

भावार्थ :-
‘इनके सिवा दूसरे-दूसरे श्रेष्ठ वृक्ष फलों के रूप में नाना प्रकार के वस्त्र, मोती और वैदूर्यमणिसे जटित आभूषण देते हैं, जो स्त्रियों तथा पुरुषों के भी उपयोग में आने योग्य होते हैं॥४५॥

श्लोक:
सर्वर्तुसुखसेव्यानि फलन्त्यन्ये नगोत्तमाः।
महार्हमणिचित्राणि फलन्त्यन्ये नगोत्तमाः॥४६॥

भावार्थ :-
‘दूसरे उत्तम वृक्ष सभी ऋतुओं में सुखपूर्वक सेवन करने योग्य अच्छे-अच्छे फल देते हैं। अन्यान्य सुन्दर वृक्ष बहुमूल्य मणियों के समान विचित्र फल उत्पन्न करते हैं॥४६॥

श्लोक:
शयनानि प्रसूयन्ते चित्रास्तरणवन्ति च।
मनःकान्तानि माल्यानि फलन्त्यत्रापरे द्रुमाः॥४७॥
पानानि च महार्हाणि भक्ष्याणि विविधानि च।
स्त्रियश्च गुणसम्पन्ना रूपयौवनलक्षिताः॥४८॥

भावार्थ :-
‘कितने ही अन्य वृक्ष विचित्र बिछौनों से युक्त शय्याओं को ही फलों के रूप में प्रकट करते हैं, मन को प्रिय लगने वाली सुन्दर मालाएँ भी प्रस्तुत करते हैं, बहुमूल्य पेय पदार्थ और भाँति-भाँति के भोजन भी देते हैं तथा रूप और यौवन से प्रकाशित होने वाली सद्गुणवती युवतियों को भी जन्म देते हैं॥४७-४८॥

श्लोक:
गन्धर्वाः किन्नराः सिद्धा नागा विद्याधरास्तथा।
रमन्ते सततं तत्र नारीभिर्भास्वरप्रभाः॥४९॥

भावार्थ :-
‘वहाँ सूर्य के समान कान्तिमान् गन्धर्व, किन्नर, सिद्ध, नाग और विद्याधर सदा नारियों के साथ क्रीडा विहार करते हैं॥४९॥

श्लोक:
सर्वे सुकृतकर्माणः सर्वे रतिपरायणाः।
सर्वे कामार्थसहिता वसन्ति सह योषितः॥५०॥

भावार्थ :-
‘वहाँ के सब लोग पुण्यकर्मा हैं, सभी अर्थ और काम से सम्पन्न हैं तथा सब लोग काम-क्रीडापरायण होकर युवती स्त्रियों के साथ निवास करते हैं॥५०॥

श्लोक:
गीतवादित्रनिर्घोषः सोत्कृष्टहसितस्वनः।
श्रूयते सततं तत्र सर्वभूतमनोरमः॥५१॥

भावार्थ :-
‘वहाँ निरन्तर उत्कृष्ट हास-परिहास की ध्वनि से युक्त गीतवाद्य का मधुर घोष सुनायी देता है, जो समस्त प्राणियों के मन को आनन्द प्रदान करने वाला है॥५१॥

श्लोक:
तत्र नामुदितः कश्चिन्नात्र कश्चिदसत्प्रियः।
अहन्यहनि वर्धन्ते गुणास्तत्र मनोरमाः॥५२॥

भावार्थ :-
‘वहाँ कोई भी अप्रसन्न नहीं रहता। किसी की भी बुरे कामों में प्रीति नहीं होती। वहाँ रहने से प्रतिदिन मनोरम गुणों की वृद्धि होती है॥५२॥

श्लोक:
समतिक्रम्य तं देशमत्तरः पयसां निधिः।
तत्र सोमगिरि म मध्ये हेममयो महान्॥५३॥

भावार्थ :-
‘उस देश को लाँघकर आगे जाने पर उत्तरदिग्वर्ती समुद्र उपलब्ध होगा। उस समुद्र के मध्यभाग में सोमगिरि नामक एक बहुत ऊँचा सुवर्णमय पर्वत है॥५३॥

श्लोक:
इन्द्रलोकगता ये च ब्रह्मलोकगताश्च ये।
देवास्तं समवेक्षन्ते गिरिराज दिवं गताः॥५४॥

भावार्थ :-
‘जो लोग स्वर्गलोक में गये हैं, वे तथा इन्द्रलोक और ब्रह्मलोक में रहने वाले देवता उस गिरिराज सोमगिरि का दर्शन करते हैं॥५४॥

श्लोक:
स तु देशो विसूर्योऽपि तस्य भासा प्रकाशते।
सूर्यलक्ष्म्याभिविज्ञेयस्तपतेव विवस्वता॥५५॥

भावार्थ :-
‘वह देश सूर्य से रहित है तो भी सोमगिरि की प्रभा से सदा प्रकाशित होता रहता है। तपते हुए सूर्य की प्रभा से जो देश प्रकाशित होते हैं, उन्हीं की भाँति उसे सूर्यदेव की शोभा से सम्पन्न-सा जानना चाहिये॥५५॥

श्लोक:
भगवांस्तत्र विश्वात्मा शम्भुरेकादशात्मकः।
ब्रह्मा वसति देवेशो ब्रह्मर्षिपरिवारितः॥५६॥

भावार्थ :-
‘वहाँ विश्वात्मा भगवान् विष्णु, एकादश रुद्रों के रूप में प्रकट होने वाले भगवान् शंकर तथा ब्रह्मर्षियों से घिरे हुए देवेश्वर ब्रह्मा जी निवास करते हैं॥५६॥

श्लोक:
न कथंचन गन्तव्यं कुरूणामुत्तरेण वः।
अन्येषामपि भूतानां नानुक्रामति वै गतिः॥५७॥

भावार्थ :-
‘तुमलोग उत्तर कुरु के मार्ग से सोमगिरितक जाकर उसकी सीमा से आगे किसी तरह न बढ़ना। तुम्हारी तरह दूसरे प्राणियों की भी वहाँ गति नहीं है॥५७॥

श्लोक:
स हि सोमगिरि म देवानामपि दुर्गमः।
तमालोक्य ततः क्षिप्रमुपावर्तितुमर्हथ॥५८॥

भावार्थ :-
‘वह सोमगिरि देवताओं के लिये भी दुर्गम है। अतः उसका दर्शनमात्र करके तुमलोग शीघ्र लौट आना॥५८॥

श्लोक:
एतावद् वानरैः शक्यं गन्तुं वानरपुंगवाः।
अभास्करममर्यादं न जानीमस्ततः परम्॥५९॥

भावार्थ :-
‘श्रेष्ठ वानरो! बस, उत्तर दिशा में इतनी ही दूर तक तुम सब वानर जा सकते हो। उसके आगे न तो सूर्य का प्रकाश है और न किसी देश आदि की सीमा ही। अतः आगे की भूमि के सम्बन्ध में मैं कुछ नहीं जानता॥५९॥

श्लोक:
सर्वमेतद् विचेतव्यं यन्मया परिकीर्तितम्।
यदन्यदपि नोक्तं च तत्रापि क्रियतां मतिः॥६०॥

भावार्थ :-
‘मैंने जो-जो स्थान बताये हैं, उन सबमें सीता की खोज करना और जिन स्थानों का नाम नहीं लिया है, वहाँ भी ढूँढ़ने का ही निश्चित विचार रखना॥६०॥

श्लोक:
ततः कृतं दाशरथेमहत्प्रियं महत्प्रियं चापि ततो मम प्रियम्।
कृतं भविष्यत्यनिलानलोपमा विदेहजादर्शनजेन कर्मणा॥६१॥

भावार्थ :-
‘अग्नि और वायु के समान तेजस्वी तथा बलशाली वानरो! विदेहनन्दिनी सीता के दर्शन के लिये तुम जो जो कार्य या प्रयास करोगे, उन सबके द्वारा दशरथनन्दन भगवान् श्रीराम का महान् प्रिय कार्य सम्पन्न होगा तथा उसी से मेरा भी प्रिय कार्य पूर्ण हो जायगा॥६१॥

श्लोक:
ततः कृतार्थाः सहिताः सबान्धवा मयार्चिताः सर्वगुणैर्मनोरमैः।
चरिष्यथोर्वी प्रति शान्तशत्रवः सहप्रिया भूतधराः प्लवंगमाः॥६२॥

भावार्थ :-
‘वानरो! श्रीरामचन्द्रजी का प्रिय कार्य करके जब तुम लौटोगे, तब मैं सर्वगुणसम्पन्न एवं मनोऽनुकूल पदार्थो के द्वारा तुम सब लोगों का सत्कार करूँगा। तत्पश्चात् तुमलोग शत्रुहीन होकर अपने हितैषियों और बन्धु-बान्धवों सहित कृतार्थ एवं समस्त प्राणियों के आश्रयदाता होकर अपनी प्रियतमाओं के साथ सारी पृथ्वी पर सानन्द विचरण करोगे’॥३२॥

इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे त्रिचत्वारिंशः सर्गः॥४३॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में तैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥४३॥

किष्किन्धाकाण्डम्
चतुश्चत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 44)

( श्रीराम का हनुमान जी को अँगूठी देकर भेजना )

श्लोक:
विशेषेण तु सुग्रीवो हनूमत्यर्थमुक्तवान्।
स हि तस्मिन हरिश्रेष्ठे निश्चितार्थोऽर्थसाधने॥१॥

भावार्थ :-
सुग्रीव ने हनुमान् जी के समक्ष विशेष रूप से सीता के अन्वेषण रूप प्रयोजन को उपस्थित किया; क्योंकि उन्हें यह दृढ़ विश्वास था कि वानरश्रेष्ठ हनुमान् जी इस कार्य को सिद्ध कर सकेंगे॥१॥

श्लोक:
अब्रवीच्च हनूमन्तं विक्रान्तमनिलात्मजम्।
सुग्रीवः परमप्रीतः प्रभुः सर्ववनौकसाम्॥२॥

भावार्थ :-
समस्त वानरों के स्वामी सुग्रीव ने अत्यन्त प्रसन्न होकर परम पराक्रमी वायुपुत्र हनुमान् से इस प्रकार कहा—॥२॥

श्लोक:
न भूमौ नान्तरिक्षे वा नाम्बरे नामरालये।
नाप्सु वा गतिसङ्गं ते पश्यामि हरिपुंगव॥३॥

भावार्थ :-
‘कपिश्रेष्ठ! पृथ्वी, अन्तरिक्ष, आकाश, देवलोक अथवा जल में भी तुम्हारी गति का अवरोध मैं कभी नहीं देखता हूँ॥३॥

श्लोक:
सासुराः सहगन्धर्वाः सनागनरदेवताः।
विदिताः सर्वलोकास्ते ससागरधराधराः॥४॥

भावार्थ :-
‘असुर, गन्धर्व, नाग, मनुष्य, देवता, समुद्र तथा पर्वतों सहित सम्पूर्ण लोकों का तुम्हें ज्ञान है॥४॥

श्लोक:
गतिर्वेगश्च तेजश्च लाघवं च महाकपे।
पितुस्ते सदृशं वीर मारुतस्य महौजसः॥५॥

भावार्थ :-
‘वीर! महाकपे! सर्वत्र अबाधित गति, वेग, तेज और फुर्ती—ये सभी सद्गुण तुम में अपने महापराक्रमी पिता वायु के ही समान हैं॥५॥

श्लोक:
तेजसा वापि ते भूतं न समं भुवि विद्यते।
तद यथा लभ्यते सीता तत्त्वमेवानुचिन्तय॥६॥

भावार्थ :-
‘इस भूमण्डल में कोई भी प्राणी तुम्हारे तेज की समानता करने वाला नहीं है; अतः जिस प्रकार सीता की उपलब्धि हो सके, वह उपाय तुम्हीं सोचो॥६॥

श्लोक:
त्वय्येव हनुमन्नस्ति बलं बुद्धिः पराक्रमः।
देशकालानुवृत्तिश्च नयश्च नयपण्डित॥७॥

भावार्थ :-
‘हनुमन्! तुम नीतिशास्त्र के पण्डित हो एकमात्र तुम्हीं में बल, बुद्धि, पराक्रम, देश-काल का अनुसरण तथा नीतिपूर्ण बर्ताव एक साथ देखे जाते हैं’॥७॥

श्लोक:
ततः कार्यसमासङ्गमवगम्य हनूमति।
विदित्वा हनुमन्तं च चिन्तयामास राघवः॥८॥

भावार्थ :-
सुग्रीव की बात सुनकर श्रीरामचन्द्रजी को यह ज्ञात हुआ कि इस कार्य की सिद्धि का सम्बन्ध—इसे पूर्ण करने का सारा भार हनुमान् पर ही है। उन्होंने स्वयं भी यह अनुभव किया कि हनुमान् इस कार्य को सफल करने में समर्थ हैं फिर वे इस प्रकार मन-ही मन विचार करने लगे—॥८॥

श्लोक:
सर्वथा निश्चितार्थोऽयं हनमति हरीश्वरः।
निश्चितार्थतरश्चापि हनूमान् कार्यसाधने॥९॥

भावार्थ :-
‘वानरराज सुग्रीव सर्वथा हनुमान् पर ही यह भरोसा किये बैठे हैं कि ये ही निश्चित रूप से हमारे इस प्रयोजन को सिद्ध कर सकते हैं। स्वयं हनुमान् भी अत्यन्त निश्चित रूप से इस कार्य को सिद्ध करने का विश्वास रखते हैं॥९॥

श्लोक:
तदेवं प्रस्थितस्यास्य परिज्ञातस्य कर्मभिः।
भर्चा परिगृहीतस्य ध्रुवः कार्यफलोदयः॥१०॥

भावार्थ :-
‘इस प्रकार कार्यों द्वारा जिनकी परीक्षा कर ली गयी है तथा जो सबसे श्रेष्ठ समझे गये हैं, वे हनुमान् अपने स्वामी सुग्रीव के द्वारा सीता की खोज के लिये भेजे जा रहे हैं। इनके द्वारा इस कार्य के फल का उदय (सीता का दर्शन) होना निश्चित है’॥१०॥

श्लोक:
तं समीक्ष्य महातेजा व्यवसायोत्तरं हरिम्।
कृतार्थ इव संहृष्टः प्रहृष्टेन्द्रियमानसः॥११॥

भावार्थ :-
ऐसा विचारकर महातेजस्वी श्रीरामचन्द्रजी कार्यसाधन के उद्योग में सर्वश्रेष्ठ हनुमान जी की ओर दृष्टिपात करके अपने को कृतार्थ-सा मानते हुए प्रसन्न हो गये। उनकी सारी इन्द्रियाँ और मन हर्ष से खिल उठे॥११॥

श्लोक:
ददौ तस्य ततः प्रीतः स्वनामाङ्कोपशोभितम्।
अङ्गलीयमभिज्ञानं राजपुत्र्याः परंतपः॥१२॥

भावार्थ :-
तदनन्तर शत्रुओं को संताप देने वाले श्रीराम ने प्रसन्नतापूर्वक अपने नाम के अक्षरों से सुशोभित एक अंगूठी हनुमान जी के हाथ में दी, जो राजकुमारी सीता को पहचान के रूप में अर्पण करने के लिये थी॥१२॥

श्लोक:
अनेन त्वां हरिश्रेष्ठ चिह्नन जनकात्मजा।
मत्सकाशादनुप्राप्तमनुद्विग्नानुपश्यति॥१३॥

भावार्थ :-
अँगूठी देकर वे बोले—कपिश्रेष्ठ! इस चिह्न के द्वारा जनककिशोरी सीता को यह विश्वास हो जायगा कि तुम मेरे पास से ही गये हो। इससे वह भय त्यागकर तुम्हारी ओर देख सकेगी॥१३॥

श्लोक:
व्यवसायश्च ते वीर सत्त्वयुक्तश्च विक्रमः।
सग्रीवस्य च संदेशः सिद्धिं कथयतीव मे॥१४॥

भावार्थ :-
‘वीरवर! तुम्हारा उद्योग, धैर्य, पराक्रम और सुग्रीव का संदेश—ये सब मुझे इस बात की सूचना-सी दे रहे हैं कि तुम्हारे द्वारा कार्य की सिद्धि अवश्य होगी’॥१४॥

श्लोक:
स तद् गृह्य हरिश्रेष्ठः कृत्वा मूर्ध्नि कृताञ्जलिः।
वन्दित्वा चरणौ चैव प्रस्थितः प्लवगर्षभः॥१५॥

भावार्थ :-
वानरश्रेष्ठ हनुमान् ने वह अँगूठी लेकर उसे मस्तक पर रखा और फिर हाथ जोड़कर श्रीराम के चरणों में प्रणाम करके वे वानरशिरोमणि वहाँ से प्रस्थित हुए॥१५॥

श्लोक:
स तत् प्रकर्षन् हरिणां महद् बलं बभूव वीरः पवनात्मजः कपिः।
गताम्बुदे व्योम्नि विशुद्धमण्डलः शशीव नक्षत्रगणोपशोभितः॥१६॥

भावार्थ :-
उस समय वीर-वानर पवनकुमार हनुमान् अपने साथ वानरों की उस विशाल सेना को ले जाते हुए उसी तरह शोभा पाने लगे, जैसे मेघरहित आकाश में विशुद्ध (निर्मल) मण्डल से उपलक्षित चन्द्रमा नक्षत्रसमूहों के साथ सुशोभित होता है॥१६॥

श्लोक:
अतिबल बलमाश्रितस्तवाहं हरिवर विक्रम विक्रमैरनल्पैः।
पवनसुत यथाधिगम्यते सा जनकसुता हनुमंस्तथा कुरुष्व॥१७॥

भावार्थ :-
जाते हुए हनुमान् को सम्बोधित करके श्रीरामचन्द्रजी ने फिर कहा—’अत्यन्त बलशाली कपिश्रेष्ठ! मैंने तुम्हारे बल का आश्रय लिया है। पवनकुमार हनुमान् ! जिस प्रकार भी जनकनन्दिनी सीता प्राप्त हो सके, तुम अपने महान् बल-विक्रम से वैसा ही प्रयत्न करो अच्छा, अब जाओ’॥१७॥

इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुश्चत्वारिंशः सर्गः॥४४॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में चौवालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥४४॥

 आगे पढ़ें ⌵ 
卐 🏠 मुख पृष्ठ / वाल्मीकि रामायण / किष्किंधाकाण्ड सर्ग- ४५-५५ =》

卐
Go And Get Your MNSGranth Certificate Now. 卐

आज के 10 सबसे अधिक पढ़ें गए लेख

शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले लेख

वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २३ (21/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २४ (22/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २५ (23/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २६ (24/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २७ (25/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २८ (26/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- २९ (27/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ३० (28/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ३१ (29/Nov/2026)
वाल्मीकि रामायण- किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ३२ (30/Nov/2026)
0%
 📖 आगे पढ़ें 
✕
 SHORTS
0
17
0
0
0
⛶
🔖 पसंदीदा पोस्ट ✖️