॥ श्री गणेशाय नमः ॥
॥ श्री कमलापति नम: ॥
॥ श्री जानकीवल्लभो विजयते ॥
॥ श्री वाल्मीकि रामायण ॥
वाल्मीकि रामायण
(भावार्थ सहित)
सब एक ही स्थान पर
किष्किन्धाकाण्ड सर्ग- ४५-५५
किष्किन्धाकाण्डम्
पञ्चचत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 45)
( विभिन्न दिशाओं में जाते हुए वानरों का सुग्रीव के समक्ष अपने उत्साहसूचक वचन सुनाना )
श्लोक:
सर्वांश्चाहूय सुग्रीवः प्लवगान् प्लवगर्षभः।
समस्तांश्चाब्रवीद् राजा रामकार्यार्थसिद्धये॥१॥
भावार्थ :-
तदनन्तर वानरशिरोमणि राजा सुग्रीव अन्य समस्त वानरों को बुलाकर श्रीरामचन्द्रजी के कार्य की सिद्धि के लिये उन सबसे बोले-॥१॥
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।
श्लोक:
एवमेतद् विचेतव्यं भवद्भिर्वानरोत्तमैः।
तदुग्रशासनं भर्तुर्विज्ञाय हरिपुंगवाः॥२॥
शलभा इव संछाद्य मेदिनीं सम्प्रतस्थिरे।
भावार्थ :-
‘कपिवरो! जैसा मैंने बताया है, उसके अनुसार तुम सभी श्रेष्ठ वानरों को इस जगत् में सीता की खोज करनी चाहिये।’ स्वामी की उस कठोर आज्ञा को भलीभाँति समझकर वे सम्पूर्ण श्रेष्ठ वानर टिड्डियों के दल की भाँति पृथ्वी को आच्छादित करके वहाँ से प्रस्थित हुए॥२ १/२॥
श्लोक:
रामः प्रस्रवणे तस्मिन् न्यवसत् सहलक्ष्मणः॥३॥
प्रतीक्षमाणस्तं मासं सीताधिगमने कृतः।
भावार्थ :-
श्रीरामचन्द्रजी लक्ष्मण के साथ उस प्रस्रवण गिरि पर ही ठहरे रहे और सीता का समाचार लाने के लिये जो एक मास की अवधि निश्चित की गयी थी, उसकी प्रतीक्षा करने लगे॥३ १/२॥
श्लोक:
उत्तरां तु दिशं रम्यां गिरिराजसमावृताम्॥४॥
प्रतस्थे सहसा वीरो हरिः शतबलिस्तदा।
भावार्थ :-
उस समय वीर वानर शतबलि ने गिरिराज हिमालय से घिरी हुई रमणीय उत्तर दिशा की ओर शीघ्रतापूर्वक प्रस्थान किया॥४ १/२॥
श्लोक:
पूर्वां दिशं प्रतिययौ विनतो हरियूथपः॥५॥
ताराङ्गदादिसहितः प्लवगः पवनात्मजः।
अगस्त्याचरितामाशां दक्षिणां हरियूथपः॥६॥
पश्चिमां च दिशं घोरां सुषेणः प्लवगेश्वरः।
प्रतस्थे हरिशार्दूलो दिशं वरुणपालिताम्॥७॥
भावार्थ :-
वानर-यूथपति विनत पूर्व दिशा की ओर गये। कपिगणों के अधिपति पवनकुमार वानर हनुमान जी तार और अङ्गद आदि के साथ अगस्त्यसेवित दक्षिण दिशा की ओर प्रस्थित हुए तथा वानरेश्वर कपिश्रेष्ठ सुषेण ने वरुण द्वारा सुरक्षित घोर पश्चिम दिशा की यात्रा की॥५-७॥
श्लोक:
ततः सर्वा दिशो राजा चोदयित्वा यथातथम्।
कपिसेनापतिर्वीरो मुमोद सुखितः सुखम्॥८॥
भावार्थ :-
वानर-सेना के स्वामी वीर राजा सुग्रीव सम्पूर्ण दिशाओं में यथायोग्य वानरों को भेजकर बहुत सुखी हुए और मन-ही-मन हर्ष का अनुभव करने लगे॥८॥
श्लोक:
एवं संचोदिताः सर्वे राज्ञा वानरयूथपाः।
स्वां स्वां दिशमभिप्रेत्य त्वरिताः सम्प्रतस्थिरे॥९॥
भावार्थ :-
इस तरह राजा की आज्ञा पाकर समस्त वानरयूथपति बड़ी उतावली के साथ अपनी-अपनी दिशा की ओर प्रस्थित हुए॥९॥
श्लोक:
नदन्तश्चोन्नदन्तश्च गर्जन्तश्च प्लवंगमाः।
क्ष्वेडन्तो धावमानाश्च विनदन्तो महाबलाः॥१०॥
एवं संचोदिताः सर्वे राज्ञा वानरयूथपाः।
आनयिष्यामहे सीतां हनिष्यामश्च रावणम्॥११॥
अहमेको वधिष्यामि प्राप्तं रावणमाहवे।
ततश्चोन्मथ्य सहसा हरिष्ये जनकात्मजाम्॥१२॥
वेपमानां श्रमेणाद्य भवद्भिः स्थीयतामिति।
एक एवाहरिष्यामि पातालादपि जानकीम्॥१३॥
विधमिष्याम्यहं वृक्षान् दारयिष्याम्यहं गिरीन्।
धरणी दारयिष्यामि क्षोभयिष्यामि सागरान्॥१४॥
अहं योजनसंख्यायाः प्लवेयं नात्र संशयः।
शतयोजनसंख्यायाः शतं समधिकं ह्यहम्॥१५॥
भूतले सागरे वापि शैलेषु च वनेषु च।
पातालस्यापि वा मध्ये न ममाच्छिद्यते गतिः॥१६॥
भावार्थ :-
वे समस्त महाबली वानर और उनके यूथपति अपने राजा के द्वारा इस प्रकार प्रेरित हो भाँति-भाँति के शब्द करते, उच्च स्वर से गर्जते, दहाड़ते, किलकारियाँ मारते, दौड़ते और कोलाहल करते हुए कहने लगे—’राजन् ! हम सीता को साथ लायेंगे और रावण का वध कर डालेंगे। युद्ध में यदि रावण मेरे सामने आ जाय तो मैं अकेला ही उसे मार गिराऊँगा। तत्पश्चात् उसकी सारी सेना को मथकर कष्ट एवं भय से काँपती हुई जानकी जी को सहसा यहाँ उठा लाऊँगा। आप लोग यहीं ठहरें। मैं अकेला ही पाताल से भी जनककिशोरी को निकाल लाऊँगा, वृक्षों को उखाड़ फेकूँगा, पर्वतों के टुकड़े-टुकड़े कर डालूँगा, पृथ्वी को विदीर्ण कर दूँगा और समुद्रों को भी विक्षुब्ध कर डालूँगा। मैं सौ योजनतक कूद सकता हूँ, इसमें संशय नहीं है। मैं सौ योजन से भी अधिक दूरतक जा सकता हूँ। पृथ्वी, समुद्र, पर्वत, वन और पाताल में भी मेरी गति नहीं रुकती’॥१०–१६॥
श्लोक:
इत्येकैकस्तदा तत्र वानरा बलदर्पिताः।
ऊचुश्च वचनं तस्य हरिराजस्य संनिधौ॥१७॥
भावार्थ :-
इस तरह वहाँ वानरराज सुग्रीव के समीप बल के घमंड में भरे हुए वानर उस समय एक-एक करके आते और उनके सामने उपर्युक्त बातें कहते थे॥१७॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चचत्वारिंशः सर्गः॥ ४५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में पैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४५ ॥
किष्किन्धाकाण्डम्
षट्चत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 46)
( सुग्रीव का श्रीरामचन्द्रजी को अपने भूमण्डल-भ्रमण का वृत्तान्त बताना )
श्लोक:
गतेषु वानरेन्द्रेषु रामः सुग्रीवमब्रवीत्।
कथं भवान् विजानीते सर्वं वै मण्डलं भुवः॥१॥
भावार्थ :-
उन समस्त वानरयूथपतियों के चले जाने पर श्रीरामचन्द्रजी ने सुग्रीव से पूछा—’सखे! तुम समस्त भूमण्डल के स्थानों का परिचय कैसे जानते हो?’॥१॥
श्लोक:
सुग्रीवश्च ततो राममुवाच प्रणतात्मवान्।
श्रूयतां सर्वमाख्यास्ये विस्तरेण वचो मम॥२॥
भावार्थ :-
तब सुग्रीव ने विनीत होकर श्रीरामचन्द्रजी से कहा —’भगवन्! मैं सब कुछ विस्तार के साथ बता रहा हूँ मेरी बातें सुनिये॥२॥
श्लोक:
यदा तु दुन्दुभिं नाम दानवं महिषाकृतिम्।
प्रतिकालयते वाली मलयं प्रति पर्वतम्॥३॥
तदा विवेश महिषो मलयस्य गुहां प्रति।
विवेश वाली तत्रापि मलयं तज्जिघांसया॥४॥
भावार्थ :-
‘जब वाली महिषरूपधारी दानव दुन्दुभि* (उसके पुत्र मायावी) का पीछा कर रहे थे, उस समय वह महिष मलयपर्वत की ओर भागा और उस पर्वत की कन्दरा में घुस गया। यह देख वाली ने उसके वध की इच्छा से उस गुफा के भीतर भी प्रवेश किया॥३-४॥
* यहाँ दुन्दुभि और महिष शब्द से उसके पुत्र मायावी नामक दानव का ही वर्णन हुआ है—ऐसा मानना चाहिये; क्योंकि आगे कही जाने वाली सारी बातें उसीके वृत्तान्त से सम्बन्ध रखती हैं। पिता भैंसे का रूप धारण करता था यही गण उसके पत्र मायावी में भी था। इसलिये उसको भी महिष या महिषाकृति कहना असङ्गत नहीं है।
श्लोक:
ततोऽहं तत्र निक्षिप्तो गुहाद्वारि विनीतवत्।
न च निष्क्रामते वाली तदा संवत्सरे गते॥५॥
भावार्थ :-
‘उस समय मैं विनीतभाव से उस गुफा के द्वार पर खड़ा रहा; क्योंकि वाली ने मुझे वहीं रख छोड़ा था। परंतु एक वर्ष व्यतीत हो जाने पर भी वाली उसके भीतर से नहीं निकले॥५॥
श्लोक:
ततः क्षतजवेगेन आपुपूरे तदा बिलम्।
तदहं विस्मितो दृष्ट्वा भ्रातुः शोकविषार्दितः॥६॥
भावार्थ :-
‘तदनन्तर वेगपूर्वक बहे हुए रक्त की धारा से उस समय वह सारी गुफा भर गयी। यह देखकर मुझे बड़ा विस्मय हुआ तथा मैं भाई के शोक से व्यथित हो उठा॥६॥
श्लोक:
अथाहं गतबुद्धिस्तु सुव्यक्तं निहतो गुरुः।
शिला पर्वतसंकाशा बिलद्वारि मया कृता॥७॥
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।
भावार्थ :-
‘फिर मेरी बुद्धि में यह बात आयी कि अब मेरे बड़े भाई निश्चय ही मारे गये। यह विचार पैदा होते ही मैंने उस गुफा के द्वार पर एक पहाड़-जैसी चट्टान रख दी॥७॥
श्लोक:
अशक्नुवन्निष्क्रमितुं महिषो विनशिष्यति।
ततोऽहमागां किष्किन्धां निराशस्तस्य जीविते॥८॥
भावार्थ :-
‘सोचा-इस शिला से द्वार बंद हो जाने पर मायावी निकल नहीं सकेगा, भीतर ही घुट-घुटकर मर जायगा। इसके बाद भाई के जीवन से निराश होकर मैं किष्किन्धापुरी में लौट आया॥८॥
श्लोक:
राज्यं च सुमहत् प्राप्य तारां च रुमया सह।
मित्रैश्च सहितस्तत्र वसामि विगतज्वरः॥९॥
भावार्थ :-
‘यहाँ विशाल राज्य तथा रुमासहित तारा को पाकर मित्रों के साथ मैं निश्चिन्ततापूर्वक रहने लगा॥९॥
श्लोक:
आजगाम ततो वाली हत्वा तं वानरर्षभः।
ततोऽहमददां राज्यं गौरवाद भययन्त्रितः॥१०॥
भावार्थ :-
‘तत्पश्चात् वानरश्रेष्ठ वाली उस दानव का वध करके आ पहुँचे। उनके आते ही मैंने भाई के गौरव से भयभीत हो वह राज्य उन्हें वापस कर दिया॥१०॥
श्लोक:
स मां जिघांसर्दष्टात्मा वाली प्रव्यथितेन्द्रियः।
परिकालयते वाली धावन्तं सचिवैः सह॥११॥
भावार्थ :-
‘परंतु दुष्टात्मा वाली मुझे मार डालना चाहता था, उसकी सारी इन्द्रियाँ यह सोचकर व्यथित हो उठी थीं कि ‘यह मुझे मारने के लिये ही गुफा का द्वार बंद करके भाग आया था।’ मैं अपनी प्राण-रक्षा के लिये मन्त्रियों के साथ भागा और वाली मेरा पीछा करने लगा॥११॥
श्लोक:
ततोऽहं वालिना तेन सोऽनुबद्धः प्रधावितः।
नदीश्च विविधाः पश्यन् वनानि नगराणि च॥१२॥
आदर्शतलसंकाशा ततो वै पृथिवी मया।
अलातचक्रप्रतिमा दृष्टा गोष्पदवत् कृता॥१३॥
भावार्थ :-
‘वाली मेरे पीछे लगा रहा और मैं जोर-जोर से भागता गया। उसी समय मैंने विभिन्न नदियों, वनों और नगरों को देखते हुए सारी पृथ्वी को गायकी खुरी की भाँति मानकर उसकी परिक्रमा कर डाली। भागते समय मुझे यह पृथ्वी दर्पण और अलातचक्र के समान दिखायी दी॥१२-१३॥
श्लोक:
पूर्वां दिशं ततो गत्वा पश्यामि विविधान् द्रुमान्।
पर्वतान् सदरीन् रम्यान् सरांसि विविधानि च॥१४॥
भावार्थ :-
‘तदनन्तर पूर्व दिशा में जाकर मैंने नाना प्रकार के वृक्ष, कन्दराओं सहित रमणीय पर्वत और भाँतिभाँति के सरोवर देखे॥१४॥
श्लोक:
उदयं तत्र पश्यामि पर्वतं धातमण्डितम्।
क्षीरोदं सागरं चैव नित्यमप्सरसालयम्॥१५॥
भावार्थ :-
‘वहीं नाना प्रकार के धातुओं से मण्डित उदयाचल तथा अप्सराओं के नित्य-निवासस्थान क्षीरोद सागर का भी मैंने दर्शन किया॥१५॥
श्लोक:
परिकाल्यमानस्तु तदा वालिनाभिद्रुतो ह्यहम्।
पुनरावृत्य सहसा प्रस्थितोऽहं तदा विभो॥१६॥
भावार्थ :-
‘उस समय वाली पीछा करते रहे और मैं भागता रहा। प्रभो! जब मैं यहाँ फिर लौटकर आया, तब वाली के डर से पुनः सहसा मुझे भागना पड़ा॥१६॥
श्लोक:
दिशस्तस्यास्ततो भूयः प्रस्थितो दक्षिणां दिशम्।
विन्ध्यपादपसंकीर्णां चन्दनद्रुमशोभिताम्॥१७॥
भावार्थ :-
‘उस दिशा को छोड़कर मैं फिर दक्षिण दिशा की ओर प्रस्थित हुआ, जहाँ विन्ध्यपर्वत और नाना प्रकार के वृक्ष भरे हुए हैं तथा चन्दन के वृक्ष जिसकी शोभा बढ़ाते हैं।॥१७॥
श्लोक:
द्रुमशैलान्तरे पश्यन् भूयो दक्षिणतोऽपराम्।
अपरां च दिशं प्राप्तो वालिना समभिद्रतः॥१८॥
भावार्थ :-
‘वृक्षों और पर्वतों की ओट में बारंबार वाली को देखकर मैंने दक्षिण दिशा को छोड़ दिया तथा वाली के खदेड़ने पर पश्चिम दिशा की शरण ली॥१८॥
श्लोक:
स पश्यन् विविधान् देशानस्तं च गिरिसत्तमम्।
प्राप्य चास्तं गिरिश्रेष्ठमुत्तरं सम्प्रधावितः॥१९॥
भावार्थ :-
वहाँ नाना प्रकार के देशों को देखता हुआ मैं गिरिश्रेष्ठ अस्ताचल तक जा पहँचा। वहाँ पहँचकर मैं पुनः उत्तर दिशा की ओर भागा॥१९॥
श्लोक:
हिमवन्तं च मेरुं च समुद्रं च तथोत्तरम्।
यदा न विन्दे शरणं वालिना समभिद्रुतः॥२०॥
ततो मां बुद्धिसम्पन्नो हनुमान् वाक्यमब्रवीत्।
भावार्थ :-
‘हिमालय, मेरु और उत्तर समुद्र तक पहुँचकर भी जब वाली के पीछा करने के कारण मुझे कहीं शरण नहीं मिली, तब परम बुद्धिमान् हनुमान जी ने मुझसे यह बात कही—॥२० १/२॥
श्लोक:
इदानीं मे स्मृतं राजन् यथा वाली हरीश्वरः॥२१॥
मतङ्गेन तदा शप्तो ह्यस्मिन्नाश्रममण्डले।
प्रविशेद् यदि वै वाली मूर्धास्य शतधा भवेत्॥२२॥
भावार्थ :-
“राजन् ! इस समय मुझे उस घटना का स्मरण हो आया है, जैसा कि मतङ्गमुनि ने उन दिनों वानरराज वाली को शाप दिया था कि ‘यदि वाली इस आश्रममण्डल में प्रवेश करेगा तो उसके मस्तक के सैकड़ों टुकड़े हो जायेंगे’॥२१-२२॥
श्लोक:
तत्र वासः सुखोऽस्माकं निरुद्विग्नो भविष्यति।
ततः पर्वतमासाद्य ऋष्यमूकं नृपात्मज॥२३॥
न विवेश तदा वाली मतङ्गस्य भयात् तदा।
भावार्थ :-
“अतः वहीं निवास करना हमलोगों के लिये सुखद और निर्भय होगा’। राजकुमार! इस निश्चय के अनुसार हमलोग ऋष्यमूक पर्वत पर आकर रहने लगे। उस समय मतङ्ग ऋषि के भय से वाली ने वहाँ प्रवेश नहीं किया॥२३ १/२॥
श्लोक:
एवं मया तदा राजन् प्रत्यक्षमुपलक्षितम्।
पृथिवीमण्डलं सर्वं गुहामस्यागतस्ततः॥२४॥
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।
भावार्थ :-
‘राजन्! इस प्रकार मैंने उन दिनों समस्त भूमण्डल को प्रत्यक्ष देखा था। उसके बाद ऋष्यमूक की गुफा में आया था’॥२४॥
इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे षट्चत्वारिंशः सर्गः॥४६॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आपरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में छियालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४६॥
किष्किन्धाकाण्डम्
सप्तचत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 47)
( पूर्व आदि तीन दिशाओं में गये हुए वानरों का निराश होकर लौट आना )
श्लोक:
दर्शनार्थं तु वैदेह्याः सर्वतः कपिकुञ्जराः।
व्यादिष्टाः कपिराजेन यथोक्तं जग्मुरञ्जसा॥१॥
भावार्थ :-
वानरराज के द्वारा समस्त दिशाओं की ओर जाने की आज्ञा पाकर वे सभी श्रेष्ठ वानर, जिनके लिये जिस ओर जाने का आदेश मिला था उसी ओर विदेहकुमारी सीता का पता लगाने के लिये उत्साहपूर्वक चल दिये॥१॥
श्लोक:
ते सरांसि सरित्कक्षानाकाशं नगराणि च।
नदीदुर्गास्तथा देशान् विचिन्वन्ति समन्ततः॥२॥
भावार्थ :-
वे सरोवरों, सरिताओं, लतामण्डपों, खुले स्थानों और नगरों में तथा नदियों के कारण दुर्गम प्रदेशों में सब ओर घूम-फिरकर सीता की खोज करने लगे॥२॥
श्लोक:
सुग्रीवेण समाख्याताः सर्वे वानरयूथपाः।
तत्र देशान् विचिन्वन्ति सशैलवनकाननान्॥३॥
भावार्थ :-
सुग्रीव ने जिन्हें आज्ञा दी थी, वे सभी वानरयूथपति अपनी-अपनी दिशाओं के पर्वत, वन और काननोंसहित सम्पूर्ण देशों की छानबीन करने लगे। ३॥
श्लोक:
विचित्य दिवसं सर्वे सीताधिगमने धृताः।
समायान्ति स्म मेदिन्यां निशाकालेषु वानराः॥४॥
भावार्थ :-
सीताजी का पता लगाने की निश्चित इच्छा मन में लिये वे सब वानर दिनभर इधर-उधर अन्वेषण करते और रात के समय किसी नियत स्थान पर एकत्र हो जाते थे॥४॥
भावार्थ :-
सर्वर्तुकांश्च देशेषु वानराः सफलद्रुमान्।
आसाद्य रजनीं शय्यां चक्रुः सर्वेष्वहःसु ते॥५॥
भावार्थ :-
सारे दिन भिन्न-भिन्न देशों में घूम-फिरकर वे वानर सभी ऋतुओं में फल देने वाले वृक्षों के पास जाकर रात को वहीं सोया अथवा विश्राम किया करते थे॥५॥
श्लोक:
तदहः प्रथमं कृत्वा मासे प्रस्रवणं गताः।
कपिराजेन संगम्य निराशाः कपिकुञ्जराः॥६॥
भावार्थ :-
जाने के दिन को पहला दिन मानकर एक मास पूर्ण होने तक वे श्रेष्ठ वानर निराश हो लौट आये और कपिराज सुग्रीव से मिलकर प्रस्रवणगिरि पर ठहर गये॥६॥
श्लोक:
विचित्य तु दिशं पूर्वां यथोक्तां सचिवैः सह।
अदृष्टा विनतः सीतामाजगाम महाबलः॥७॥
भावार्थ :-
महाबली विनत अपने मन्त्रियों के साथ पहले बताये अनुसार पूर्व दिशा में खोज करके वहाँ सीता को न पाकर किष्किन्धा लौट आये॥७॥
श्लोक:
दिशमप्युत्तरां सर्वां विविच्य स महाकपिः।
आगतः सह सैन्येन भीतः शतबलिस्तदा॥८॥
भावार्थ :-
महाकपि शतबलि सारी उत्तर दिशा की छानबीन करके भयभीत हो तत्काल सेनासहित किष्किन्धा आ गये॥८॥
श्लोक:
सुषेणः पश्चिमामाशां विविच्य सह वानरैः।
समेत्य मासे पूर्णे तु सुग्रीवमुपचक्रमे॥९॥
भावार्थ :-
वानरों सहित सुषेण भी पश्चिम दिशा का अनुसंधान करके वहाँ सीता को न पाकर एक मास पूर्ण होने पर सुग्रीव के पास चले आये॥९॥
श्लोक:
तं प्रस्रवणपृष्ठस्थं समासाद्याभिवाद्य च।
आसीनं सह रामेण सुग्रीवमिदमब्रुवन्॥१०॥
भावार्थ :-
प्रस्रवणगिरि पर श्रीरामचन्द्रजी के साथ बैठे हुए सुग्रीव के पास आकर सब वानरों ने उन्हें प्रणाम किया और इस प्रकार कहा—॥१०॥
श्लोक:
विचिताः पर्वताः सर्वे वनानि गहनानि च।
निम्नगाः सागरान्ताश्च सर्वे जनपदाश्च ये॥११॥
गुहाश्च विचिताः सर्वा याश्च ते परिकीर्तिताः।
विचिताश्च महागुल्मा लताविततसंतताः॥१२॥
भावार्थ :-
‘राजन्! हमने समस्त पर्वत, घने जंगल, समुद्रपर्यन्त नदियाँ, सम्पूर्ण देश, आपकी बतायी हुई सारी गुफाएँ तथा लतावितान से व्याप्त हुई झाड़ियाँ भी खोज डालीं॥११-१२॥
श्लोक:
गहनेषु च देशेषु दुर्गेषु विषमेषु च।
सत्त्वान्यतिप्रमाणानि विचितानि हतानि च।
ये चैव गहना देशा विचितास्ते पुनः पुनः॥१३॥
भावार्थ :-
‘घने वनों, विभिन्न देशों, दुर्गम स्थानों और ऊँची ऊँची भूमियों में भी ढूँढ़ा है। बड़े-बड़े प्राणियों की भी तलाशी ली और उन्हें मार डाला। जो-जो प्रदेश घने और दुर्गम जान पड़े, वहाँ बारंबार खोज की (किंतु कहीं भी सीताजी का पता न लगा)॥१३॥
श्लोक:
उदारसत्त्वाभिजनो हनूमान् स मैथिलीं ज्ञास्यति वानरेन्द्र।
दिशं तु यामेव गता तु सीता तामास्थितो वायुसुतो हनूमान्॥१४॥
भावार्थ :-
‘वानरराज! वायुपुत्र हनुमान् परम शक्तिमान् और कुलीन हैं। वे ही मिथिलेशकुमारी का पता लगा सकेंगे; क्योंकि वे उसी दिशा में गये हैं, जिधर सीता गयी हैं’॥१४॥
नोट:- हिन्दू संस्कृति, संस्कार और शास्त्र से संबंधित लेख ही यहॉं मान्य होगा।
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे सप्तचत्वारिंशः सर्गः ॥४७॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में सैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥४७॥
किष्किन्धाकाण्डम्
अष्टचत्वारिंशः सर्गः (सर्ग 48)
( दक्षिण दिशा में गये हुए वानरों का सीता की खोज आरम्भ करना )
श्लोक:
सह ताराङ्गदाभ्यां तु सहसा हनुमान् कपिः।
सुग्रीवेण यथोद्दिष्टं गन्तुं देशं प्रचक्रमे॥१॥
भावार्थ :-
उधर तार और अङ्गद के साथ हनुमान् जी सहसा सुग्रीव के बताये हुए दक्षिण दिशा के देशों की ओर चले॥१॥
श्लोक:
स तु दूरमुपागम्य सर्वैस्तैः कपिसत्तमैः।
ततो विचित्य विन्ध्यस्य गुहाश्च गहनानि च॥२॥
पर्वताग्रनदीदुर्गान् सरांसि विपुलद्रुमान्।
वृक्षषण्डांश्च विविधान् पर्वतान् वनपादपान्॥३॥
अन्वेषमाणास्ते सर्वे वानराः सर्वतो दिशम्।
न सीतां ददृशुर्वीरा मैथिली जनकात्मजाम्॥४॥
भावार्थ :-
उन सभी श्रेष्ठ वानरों के साथ बहुत दूर का रास्ता तै करके वे विन्ध्याचल पर गये और वहाँ की गुफाओं, जंगलों, पर्वतशिखरों, नदियों, दर्गम स्थानों सरोवरों. बड़े-बड़े वृक्षों, झाड़ियों और भाँति-भाँति के पर्वतों एवं वन्य वृक्षों में सब ओर ढूँढ़ते फिरे; परंतु वहाँ उन समस्त वीर वानरों ने मिथिलेशकुमारी जनकनन्दिनी सीता को कहीं नहीं देखा॥२-४॥
श्लोक:
ते भक्षयन्तो मूलानि फलानि विविधान्यपि।
अन्वेषमाणा दुर्धर्षा न्यवसंस्तत्र तत्र ह॥५॥
भावार्थ :-
वे सभी दुर्धर्ष वीर नाना प्रकार के फल-मूल का भोजन करते हुए सीता को खोजते और जहाँ-तहाँ ठहर जाया करते थे॥५॥
श्लोक:
स तु देशो दुरन्वेषो गुहागहनवान् महान्।
निर्जलं निर्जनं शून्यं गहनं घोरदर्शनम्॥६॥
भावार्थ :-
विन्ध्यपर्वत के आस-पास का महान् देश बहुत-सी गुफाओं तथा घने जंगलों से भरा था। इससे वहाँ जानकी को ढूँढ़ने में बड़ी कठिनाई होती थी। भयंकर दिखायी देने वाले वहाँ के सुनसान जंगल में न तो पानी मिलता था और न कोई मनुष्य ही दिखायी देता था॥६॥
श्लोक:
तादृशान्यप्यरण्यानि विचित्य भृशपीडिताः।
स देशश्च दुरन्वेष्यो गुहागहनवान् महान्॥७॥
भावार्थ :-
वैसे जंगलों में भी खोज करते समय उन वानरों को अत्यन्त कष्ट सहन करना पड़ा। वह विशाल प्रदेश अनेक गुहाओं और सघन वनों से व्याप्त था। अतः वहाँ अन्वेषण का कार्य बहुत कठिन प्रतीत होता था॥७॥
श्लोक:
त्यक्त्वा तु तं ततो देशं सर्वे वै हरियूथपाः।
देशमन्यं दुराधर्षं विविशुश्चाकुतोभयाः॥८॥
भावार्थ :-
तदनन्तर वे समस्त वानर-यूथपति उस देश को छोड़कर दूसरे प्रदेश में घुसे, जहाँ जाना और भी कठिन था तो भी उन्हें कहीं किसी से भय नहीं होता था॥८॥
श्लोक:
यत्र वन्ध्यफला वृक्षा विपुष्पाः पर्णवर्जिताः।
निस्तोयाः सरितो यत्र मूलं यत्र सुदुर्लभम्॥९॥
भावार्थ :-
वहाँ के वृक्ष कभी फल नहीं देते थे। उनमें फूल भी नहीं लगते थे और उनकी डालियों में पत्ते भी नहीं थे। वहाँ की नदियों में पानी का नाम नहीं था। कन्द-मूल आदि तो वहाँ सर्वथा दुर्लभ थे॥९॥
श्लोक:
न सन्ति महिषा यत्र न मृगा न च हस्तिनः।
शार्दूलाः पक्षिणो वापि ये चान्ये वनगोचराः॥१०॥
भावार्थ :-
उस प्रदेश में न भैंसे थे न हिरन और हाथी न बाघ थे न पक्षी तथा वन में विचरने वाले अन्य प्राणियों का भी वहाँ अभाव था॥१०॥
श्लोक:
न चात्र वृक्षा नौषध्यो न वल्लयो नापि वीरुधः ।
स्निग्धपत्राः स्थले यत्र पद्मिन्यः फुल्लपङ्कजाः॥११॥
प्रेक्षणीयाः सुगन्धाश्च भ्रमरैश्च विवर्जिताः।
भावार्थ :-
वहाँ न पेड़ थे न पौधे, न ओषधियाँ थीं न लता बेलें उस देश की पोखरियों में चिकने पत्तों और खिले हुए फूलों से युक्त कमल भी नहीं थे। इसीलिये न तो वे देखने योग्य थीं, न उनमें सुगन्ध छा रही थी और न वहाँ भौरे ही गुंजार करते थे॥११ १/२॥
श्लोक:
कण्डुर्नाम महाभागः सत्यवादी तपोधनः॥१२॥
महर्षिः परमामर्षी नियमैर्दुष्प्रधर्षणः।
भावार्थ :-
पहले वहाँ कण्डु नाम से प्रसिद्ध एक महाभाग सत्यवादी और तपस्या के धनी महर्षि रहते थे, जो बड़े अमर्षशील थे—अपने प्रति किये गये अपराध को सहन नहीं करते थे। शौच-संतोष आदि नियमों का पालन करने के कारण उन महर्षि को कोई तिरस्कृत या पराजित नहीं कर सकता था॥१२ १/२॥
श्लोक:
तस्य तस्मिन् वने पुत्रो बालको दशवार्षिकः॥१३॥
प्रणष्टो जीवितान्ताय क्रुद्धस्तेन महामुनिः।
भावार्थ :-
उस वन में उनका एक बालक पुत्र, जिसकी अवस्था दस वर्ष की थी, किसी कारण से मर गया। इससे कुपित होकर वे महामुनि उस वन के जीवन का अन्त करने के लिये उद्यत हो गये॥१३ १/२॥
श्लोक:
तेन धर्मात्मना शप्तं कृत्स्नं तत्र महदनम्॥१४॥
अशरण्यं दुराधर्षं मृगपक्षिविवर्जितम्।
भावार्थ :-
उन धर्मात्मा महर्षि ने उस समूचे विशाल वन को वहाँ शाप दे दिया, जिससे वह आश्रयहीन, दुर्गम तथा पशु-पक्षियों से शून्य हो गया॥१४ १/२॥
श्लोक:
तस्य ते काननान्तांस्तु गिरीणां कन्दराणि च॥१५॥
प्रभवाणि नदीनां च विचिन्वन्ति समाहिताः।
तत्र चापि महात्मानो नापश्यञ्जनकात्मजाम्॥१६॥
हर्तारं रावणं वापि सुग्रीवप्रियकारिणः।
भावार्थ :-
वहाँ सुग्रीव का प्रिय करने वाले उन महामनस्वी वानरों ने उस वन के सभी प्रदेशों, पर्वतों की कन्दराओं तथा नदियों के उद्गमस्थानों में एकाग्रचित्त होकर अनुसंधान किया; परंतु वहाँ भी उन्हें जनकनन्दिनी सीता अथवा उनका अपहरण करने वाले रावण का कुछ पता नहीं चला॥१६ १/२॥
श्लोक:
ते प्रविश्य तु तं भीमं लतागुल्मसमावृतम्॥१७॥
ददृशुर्भीमकर्माणमसुरं सुरनिर्भयम्।
भावार्थ :-
तत्पश्चात् लताओं और झाड़ियों से व्याप्त हुए दूसरे किसी भयंकर वन में प्रवेश करके उन हनुमान् आदि वानरों ने भयानक कर्म करने वाले एक असुर को देखा, जिसे देवताओं से कोई भय नहीं था॥१७ १/२ ।।
श्लोक:
तं दृष्ट्वा वानरा घोरं स्थितं शैलमिवासुरम्॥१८॥
गाढं परिहिताः सर्वे दृष्ट्वा तं पर्वतोपमम्।
भावार्थ :-
उस घोर निशाचर को पहाड़ के समान सामने खड़ा देख सभी वानरों ने अपने ढीले-ढाले वस्त्रों को अच्छी तरह कस लिया और सब-के-सब उस पर्वताकार असुर से भिड़ने को तैयार हो गये। १८ १/२॥
श्लोक:
सोऽपि तान् वानरान् सर्वान् नष्टाः स्थेत्यब्रवीद् बली॥१९॥
अभ्यधावत संक्रुद्धो मुष्टिमुद्यम्य संगतम्।
भावार्थ :-
उधर वह बलवान् असुर भी उन सब वानरों को देखकर बोला—’अरे, आज तुम सभी मारे गये।’ इतना कहकर वह अत्यन्त कुपित हो बँधा हुआ मुक्का तानकर उनकी ओर दौड़ा॥१९ १/२॥
श्लोक:
तमापतन्तं सहसा वालिपुत्रोऽङ्गदस्तदा॥२०॥
रावणोऽयमिति ज्ञात्वा तलेनाभिजघान ह।
भावार्थ :-
उसे सहसा आक्रमण करते देख वालिपुत्र अङ्गद ने समझा कि यही रावण है; अतः उन्होंने आगे बढ़कर उसे एक तमाचा जड़ दिया॥२० १/२॥
श्लोक:
स वालिपुत्राभिहतो वक्त्राच्छोणितमुद्रमन्॥२१॥
असुरो न्यपतद् भूमौ पर्यस्त इव पर्वतः।
ते तु तस्मिन् निरुच्छ्वासे वानरा जितकाशिनः॥२२॥
व्यचिन्वन् प्रायशस्तत्र सर्वं ते गिरिगह्वरम्।
भावार्थ :-
वालिपुत्र के मारने पर वह असुर मुँह से रक्त वमन करता हुआ फटकर गिरे हुए पहाड़ की भाँति पृथ्वी पर जा पड़ा और उसके प्राणपखेरू उड़ गये। तत्पश्चात् विजयोल्लास से सुशोभित होने वाले वानर प्रायः वहाँ की सारी पर्वतीय गुफाओं में अनुसंधान करने लगे॥२१-२२ १/२॥
श्लोक:
विचितं तु ततः सर्वं सर्वे ते काननौकसः॥२३॥
अन्यदेवापरं घोरं विविशुर्गिरिगह्वरम्।
भावार्थ :-
जब वहाँ के सारे प्रदेश में खोज कर ली गयी, तब उन समस्त वनवासी वानरों ने किसी दूसरी पर्वतीय कन्दरा में प्रवेश किया, जो पहले की अपेक्षा भी भयानक थी॥२३ १/२॥
श्लोक:
ते विचित्य पुनः खिन्ना विनिष्पत्य समागताः।
एकान्ते वृक्षमूले तु निषेदुर्दीनमानसाः॥२४॥
भावार्थ :-
उसमें भी ढूँढ़ते-ढूँढ़ते वे थक गये और निराश होकर निकल आये। फिर सब-के-सब एकान्त स्थान में एक वृक्ष के नीचे खिन्नचित्त होकर बैठ गये॥२४॥
इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डेऽष्टचत्वारिंशः सर्गः॥४८॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में अड़तालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥४८॥
किष्किन्धाकाण्डम्
एकोनपञ्चाशः सर्गः (सर्ग 49)
( अङ्गद और गन्धमादन के आश्वासन देने पर वानरों का पुनःउत्साहपूर्वक अन्वेषण-कार्य में प्रवृत्त होना )
श्लोक:
अथाङ्गदस्तदा सर्वान् वानरानिदमब्रवीत्।
परिश्रान्तो महाप्राज्ञः समाश्वास्य शनैर्वचः॥१॥
भावार्थ :-
तदनन्तर परिश्रम से थके हुए महाबुद्धिमान् अङ्गद सम्पूर्ण वानरों को आश्वासन देकर धीरे-धीरे इस प्रकार कहने लगे—॥१॥
श्लोक:
वनानि गिरयो नद्यो दुर्गाणि गहनानि च।
दरी गिरिगुहाश्चैव विचिताः सर्वमन्ततः॥२॥
तत्र तत्र सहास्माभिर्जानकी न च दृश्यते।।
तथा रक्षोऽपहर्ता च सीतायाश्चैव दुष्कृती॥३॥
भावार्थ :-
‘हमलोगों ने वन, पर्वत, नदियाँ, दुर्गम स्थान, घने जंगल, कन्दरा और गुफाएँ भीतर प्रवेश करके अच्छी तरह देख डाली; परंतु उन स्थानों में हमें न तो जानकी के दर्शन हुए और न उनका अपहरण करने वाला वह पापी राक्षस ही मिला॥२-३॥
श्लोक:
कालश्च नो महान् यातः सुग्रीवश्चोग्रशासनः।
तस्माद् भवन्तः सहिता विचिन्वन्तु समन्ततः॥४॥
भावार्थ :-
‘हमारा समय भी बहुत बीत गया। राजा सुग्रीव का शासन बड़ा भयंकर है। अतः आपलोग मिलकर पुनः सब ओर सीता की खोज आरम्भ करें॥४॥
श्लोक:
विहाय तन्द्रीं शोकं च निद्रां चैव समुत्थिताम्।
विचिनुध्वं तथा सीतां पश्यामो जनकात्मजाम्॥५॥
भावार्थ :-
‘आलस्य, शोक और आयी हुई निद्रा का परित्याग करके इस प्रकार ढूँढें, जिससे हमें जनककुमारी सीता का दर्शन हो सके॥५॥
श्लोक:
अनिर्वेदं च दाक्ष्यं च मनसश्चापराजयम्।
कार्यसिद्धिकराण्याहुस्तस्मादेतद् ब्रवीम्यहम्॥६॥
भावार्थ :-
‘उत्साह, सामर्थ्य और मन में हिम्मत न हारना—ये कार्य की सिद्धि कराने वाले सद्गुण कहे गये हैं; इसीलिये मैं आपलोगों से यह बात कह रहा हूँ॥६॥
श्लोक:
अद्यापीदं वनं दुर्गं विचिन्वन्तु वनौकसः।
खेदं त्यक्त्वा पुनः सर्वं वनमेव विचिन्वताम्॥७॥
भावार्थ :-
‘आज भी सारे वानर खेद छोड़कर इस दुर्गम वन में खोज आरम्भ करें और सारे वन को ही छान डालें॥७॥
श्लोक:
अवश्यं कुर्वतां तस्य दृश्यते कर्मणः फलम्।
परं निर्वेदमागम्य नहि नोन्मीलनं क्षमम्॥८॥
भावार्थ :-
‘कर्म में लगे रहने वाले लोगों को उस कर्म का फल अवश्य होता दिखायी देता है; अतः अत्यन्त खिन्न होकर उद्योग को छोड़ बैठना कदापि उचित नहीं है॥८॥
श्लोक:
सुग्रीवः क्रोधनो राजा तीक्ष्णदण्डश्च वानराः।
भेतव्यं तस्य सततं रामस्य च महात्मनः॥९॥
भावार्थ :-
‘सुग्रीव क्रोधी राजा हैं। उनका दण्ड भी बड़ा कठोर होता है। वानरो! उनसे तथा महात्मा श्रीराम से आपलोगों को सदा डरते रहना चाहिये॥९॥
श्लोक:
हितार्थमेतदुक्तं वः क्रियतां यदि रोचते।
उच्यतां हि क्षमं यत् तत् सर्वेषामेव वानराः॥१०॥
भावार्थ :-
‘आपलोगों की भलाई के लिये ही मैंने ये बातें कही हैं। यदि अच्छी लगें तो आप इन्हें स्वीकार करें अथवा वानरो ! जो सबके लिये उचित हो, वह कार्य आप ही लोग बतावें॥१०॥
श्लोक:
अङ्गदस्य वचः श्रुत्वा वचनं गन्धमादनः।
उवाच व्यक्तया वाचा पिपासाश्रमखिन्नया॥११॥
भावार्थ :-
अङ्गद की यह बात सुनकर गन्धमादन ने प्यास और थकावट से शिथिल हुई स्पष्ट वाणी में कहा—॥११॥
श्लोक:
सदृशं खलु वो वाक्यमङ्गदो यदुवाच ह।
हितं चैवानुकूलं च क्रियतामस्य भाषितम्॥१२॥
भावार्थ :-
‘वानरो! युवराज अङ्गद ने जो बात कही है, वह आपलोगों के योग्य, हितकर और अनुकूल है; अतः सब लोग इनके कथनानुसार कार्य करें॥१२॥
श्लोक:
पुनर्मार्गामहे शैलान् कन्दरांश्च शिलांस्तथा।
काननानि च शून्यानि गिरिप्रस्रवणानि च॥१३॥
भावार्थ :-
‘हमलोग पुनः पर्वतों, कन्दराओं, शिलाओं, निर्जन वनों और पर्वतीय झरनों की खोज करें॥१३॥
श्लोक:
यथोद्दिष्टानि सर्वाणि सुग्रीवेण महात्मना।
विचिन्वन्त वनं सर्वे गिरिदुर्गाणि संगताः॥१४॥
भावार्थ :-
‘महात्मा सुग्रीव ने जिन स्थानों की चर्चा की थी, उन सबमें वन और पर्वतीय दुर्गम प्रदेशों में सब वानर एक साथ होकर खोज आरम्भ करें’॥१४॥
श्लोक:
ततः समुत्थाय पुनर्वानरास्ते महाबलाः।
विन्ध्यकाननसंकीर्णां विचेरुदक्षिणां दिशम्॥१५॥
भावार्थ :-
यह सुनकर वे महाबली वानर उठकर खड़े हो गये और विन्ध्य पर्वत के काननों से व्याप्त दक्षिण दिशा में विचरने लगे॥१५॥
श्लोक:
ते शारदाभ्रप्रतिमं श्रीमद्रजतपर्वतम्।
शृङ्गवन्तं दरीवन्तमधिरुह्य च वानराः॥१६॥
भावार्थ :-
सामने शरद्-ऋतुके बादलों के समान शोभाशाली रजत पर्वत दिखायी दिया, जिसमें अनेक शिखर और कन्दराएँ थीं वे सब वानर उस पर चढ़कर खोजने लगे॥१६॥
श्लोक:
तत्र लोध्रवनं रम्यं सप्तपर्णवनानि च।
विचिन्वन्तो हरिवराः सीतादर्शनकांक्षिणः॥१७॥
भावार्थ :-
सीता के दर्शन की इच्छा रखने वाले वे सभी श्रेष्ठ वानर वहाँ के रमणीय लोध्रवन में और सप्तपर्ण (छितवन) के जंगलों में उनकी खोज करने लगे। १७॥
श्लोक:
तस्याग्रमधिरूढास्ते श्रान्ता विपुलविक्रमाः।
न पश्यन्ति स्म वैदेहीं रामस्य महिषीं प्रियाम्॥१८॥
भावार्थ :-
उस पर्वत के शिखर पर चढ़े हुए वे महापराक्रमी वानर ढूँढ़ते-ढूँढ़ते थक गये, परंतु श्रीरामचन्द्रजी की प्यारी रानी सीता का दर्शन न पा सके॥१८॥
श्लोक:
ते तु दृष्टिगतं दृष्ट्वा तं शैलं बहुकन्दरम्।
अध्यारोहन्त हरयो वीक्षमाणाः समन्ततः॥१९॥
भावार्थ :-
अनेक कन्दराओं वाले उस पर्वत का अच्छी तरह निरीक्षण करके सब ओर दृष्टिपात करने वाले वे वानर उससे नीचे उतर गये॥१९॥
श्लोक:
अवरुह्य ततो भूमिं श्रान्ता विगतचेतसः।
स्थिता मुहूर्तं तत्राथ वृक्षमूलमुपाश्रिताः॥२०॥
भावार्थ :-
पृथ्वी पर उतरकर अधिक थक जाने के कारण अचेत हुए वे सभी वानर वहाँ एक वृक्ष के नीचे गये और दो घड़ी तक वहाँ बैठे रहे॥२०॥
श्लोक:
ते मुहूर्तं समाश्वस्ताः किंचिद्भग्नपरिश्रमाः।
पुनरेवोद्यताः कृत्स्ना मार्गितुं दक्षिणां दिशम्॥२१॥
भावार्थ :-
एक मुहूर्ततक सुस्ता लेने पर जब उनकी थकावट कुछ कम हो गयी तब वे पुनः सम्पूर्ण दक्षिण दिशा में खोज के लिये उद्यत हो गये॥२१॥
श्लोक:
हनुमत्प्रमुखास्तावत् प्रस्थिताः प्लवगर्षभाः।
विन्ध्यमेवादितः कृत्वा विचेरुश्च समन्ततः॥२२॥
भावार्थ :-
हनुमान् आदि सभी श्रेष्ठ वानर सीता के अन्वेषण के लिये प्रस्थित हो पहले विन्ध्य पर्वत के ही चारों ओर विचरने लगे॥२२॥
इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे एकोनपञ्चाशः सर्गः॥४९॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आपरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में उनचासवाँ सर्ग पूरा हुआ॥४९॥
किष्किन्धाकाण्डम्
पञ्चाशः सर्गः (सर्ग 50)
( भूखे-प्यासे वानरों का एक गुफा में घुसकर वहाँ दिव्य वृक्ष, दिव्य सरोवर, दिव्य भवन तथा एक वृद्धा तपस्विनी को देखना और हनुमान जी का उससे उसका परिचय पूछना )
श्लोक:
सह ताराङ्गदाभ्यां तु संगम्य हनुमान् कपिः।
विचिनोति च विन्ध्यस्य गुहाश्च गहनानि च॥१॥
भावार्थ :-
हनुमान जी तार और अङ्गद के साथ मिलकर विन्ध्यगिरि की गुफाओं और घने जंगलों में सीताजी को ढूँढने लगे॥१॥
श्लोक:
सिंहशार्दूलजुष्टाश्च गुहाश्च परितस्तदा।
विषमेषु नगेन्द्रस्य महाप्रस्रवणेषु च॥२॥
भावार्थ :-
उन्होंने सिंह और बाघों से भरी हुई कन्दराओं तथा उसके आस-पास की भूमि को भी छान डाला। गिरिराज विन्ध्य पर जो बड़े-बड़े झरने और दुर्गम स्थान थे, वहाँ भी अन्वेषण किया॥२॥
श्लोक:
आसेदुस्तस्य शैलस्य कोटिं दक्षिणपश्चिमाम्।
तेषां तत्रैव वसतां स कालो व्यत्यवर्तत॥३॥
भावार्थ :-
घूमते-फिरते वे तीनों वानर उस पर्वत के नैर्ऋत्यकोण वाले शिखर पर जा पहुँचे। वहीं रहते हुए उनका वह समय, जो सुग्रीव ने निश्चित किया था, बीत गया॥३॥
श्लोक:
स हि देशो दुरन्वेष्यो गुहागहनवान् महान्।
तत्र वायुसुतः सर्वं विचिनोति स्म पर्वतम्॥४॥
भावार्थ :-
गुफाओं और जंगलों से भरे हुए उस महान् प्रदेश में सीता को ढूँढ़ने का काम बहुत ही कठिन था तो भी वहाँ वायुपुत्र हनुमान् जी सारे पर्वत की छानबीन करने लगे॥४॥
श्लोक:
परस्परेण रहिता अन्योन्यस्याविदूरतः।
गजो गवाक्षो गवयः शरभो गन्धमादनः॥५॥
मैन्दश्च द्विविदश्चैव हनूमान् जाम्बवानपि।
अङ्गदो युवराजश्च तारश्च वनगोचरः॥६॥
गिरिजालावृतान् देशान् मार्गित्वा दक्षिणां दिशम्।
विचिन्वन्तस्ततस्तत्र ददृशुर्विवृतं बिलम्॥७॥
भावार्थ :-
फिर अलग-अलग एक-दूसरे से थोड़ी ही दूर पर रहकर गज, गवाक्ष, गवय, शरभ, गन्धमादन, मैन्द,द्विविद, हनुमान्, जाम्बवान्, युवराज अङ्गद तथा वनवासी वानर तार—ये दक्षिण दिशा के देशों में जो पर्वतमालाओं से घिरे हुए थे, सीता की खोज करने लगे। खोजते-खोजते उन्हें वहाँ एक गुफा दिखायी दी, जिसका द्वार बंद नहीं था॥५–७॥
श्लोक:
दुर्गमृक्षबिलं नाम दानवेनाभिरक्षितम्।
क्षुत्पिपासापरीतास्तु श्रान्तास्तु सलिलार्थिनः॥८॥
भावार्थ :-
उसमें प्रवेश करना बहुत कठिन था। वह गुफा ऋक्षबिल नाम से विख्यात थी और एक दानव उसकी रक्षा में रहता था। वानरों को भूख-प्यास सता रही थी। वे बहुत थक गये थे और पानी पीना चाहते थे॥८॥
श्लोक:
अवकीर्णं लतावृक्षर्ददृशुस्ते महाबिलम्।
तत्र क्रौञ्चाश्च हंसाश्च सारसाश्चापि निष्क्रमन्॥९॥
जलार्द्राश्चक्रवाकाश्च रक्ताङ्गाः पद्मरेणुभिः।
भावार्थ :-
अतः लता और वृक्षों से आच्छादित विशाल गुफा की ओर वे देखने लगे। इतने में उसके भीतर से क्रौञ्च, हंस, सारस तथा जल से भीगे हुए चक्रवाक पक्षी, जिनके अङ्ग कमलों के पराग से रक्तवर्ण के हो रहे थे, बाहर निकले॥९ १/१॥
श्लोक:
ततस्तद् बिलमासाद्य सुगन्धि दुरतिक्रमम्॥१०॥
विस्मयव्यग्रमनसो बभूवुर्वानरर्षभाः।
संजातपरिशङ्कास्ते तद् बिलं प्लवगोत्तमाः॥११॥
भावार्थ :-
तब उस सुगन्धित एवं दुर्लङ्घ्य गुफा के पास जाकर उन सभी श्रेष्ठ वानरों का मन आश्चर्य से चकित हो उठा। उस बिल के अंदर उन्हें जल होने का संदेह हुआ॥१०-११॥
श्लोक:
अभ्यपद्यन्त संहृष्टास्तेजोवन्तो महाबलाः।
नानासत्त्वसमाकीर्णं दैत्येन्द्रनिलयोपमम्॥१२॥
दुर्दर्शमिव घोरं च दुर्विगाह्यं च सर्वशः।
भावार्थ :-
वे महाबली और तेजस्वी वानर बड़े हर्ष में भरकर उस गुफा के पास आये, जो नाना प्रकार के जन्तुओं से भरी हुई तथा दैत्यराजों के निवासस्थान पाताल के समान भयंकर प्रतीत होती थी। वह इतनी भयानक थी कि उसकी ओर देखना कठिन जान पड़ता था। उसके भीतर घुसना सर्वथा कष्टसाध्य था॥१२ १/२॥
श्लोक:
ततः पर्वतकूटाभो हनूमान् मारुतात्मजः॥१३॥
अब्रवीद् वानरान् घोरान् कान्तारवनकोविदः।
भावार्थ :-
उस समय पर्वत-शिखर के समान प्रतीत होने वाले पवनपुत्र हनुमान् जी, जो दुर्गम वन के ज्ञाता थे, उन घोर वानरों से बोले-॥१३ १/२॥
श्लोक:
गिरिजालावृतान् देशान् मार्गित्वा दक्षिणां दिशम्॥१४॥
वयं सर्वे परिश्रान्ता न च पश्याम मैथिलीम्।
भावार्थ :-
‘बन्धुओ! दक्षिण दिशा के देश प्रायः पर्वतमालाओं से घिरे हुए हैं। इनमें मिथिलेशकुमारी सीता को खोजते-खोजते हम सब लोग बहुत थक गये; किंतु कहीं भी हमें उनके दर्शन नहीं हुए। १४ १/२॥
श्लोक:
अस्माच्चापि बिलाद्धंसाः क्रौञ्चाश्च सह सारसैः॥१५॥
जलार्द्राश्चक्रवाकाश्च निष्पतन्ति स्म सर्वशः।
नूनं सलिलवानत्र कूपो वा यदि वा ह्रदः॥१६॥
तथा चेमे बिलद्वारे स्निग्धास्तिष्ठन्ति पादपाः।
भावार्थ :-
‘सामने की इस गुफा से हंस, क्रौञ्च, सारस और जल से भीगे हुए चकवे सब ओर निकल रहे हैं। अतः निश्चय ही इसमें पानी का कुआँ अथवा और कोई जलाशय होना चाहिये। तभी इस गुफा के द्वारवर्ती वृक्ष हरे-भरे हैं’॥१५-१६ १/२॥
श्लोक:
इत्युक्तास्तद् बिलं सर्वे विविशुस्तिमिरावृतम्॥१७॥
अचन्द्रसूर्यं हरयो ददृशू रोमहर्षणम्।
भावार्थ :-
हनुमान जी के ऐसा कहने पर वे सभी वानर अन्धकार से भरी हुई गुफा में, जहाँ चन्द्रमा और सूर्य की किरणें भी नहीं पहुँच पाती थीं, घुस गये। भीतर जाकर उन्होंने देखा, वह गुफा रोंगटे खड़े कर देने वाली थी॥१७ १/२॥
श्लोक:
निशाम्य तस्मात् सिंहांश्च तांस्तांश्च मृगपक्षिणः॥१८॥
प्रविष्टा हरिशार्दूला बिलं तिमिरसंवृतम्।
भावार्थ :-
उस बिल से निकलते हुए उन-उन सिंहों, मृगों और पक्षियों को देखकर वे श्रेष्ठ वानर अन्धकार से आच्छादित हुई उस गुफा में प्रवेश करने लगे॥१८ १/२॥
श्लोक:
न तेषां सज्जते दृष्टिर्न तेजो न पराक्रमः॥१९॥
वायोरिव गतिस्तेषां दृष्टिस्तमसि वर्तते।।
भावार्थ :-
उनकी दृष्टि कहीं अटकती नहीं थी। उनका तेज और पराक्रम भी अवरुद्ध नहीं होता था। उनकी गति वायु के समान थी। अन्धकार में भी उनकी दृष्टि काम कर रही थी॥१९ १/२॥
श्लोक:
ते प्रविष्टास्तु वेगेन तद् बिलं कपिकुञ्जराः॥२०॥
प्रकाशं चाभिरामं च ददृशुर्देशमुत्तमम्।
भावार्थ :-
वे श्रेष्ठ वानर उस बिल में वेगपूर्वक घुस गये। भीतर जाकर उन्होंने देखा, वह स्थान बहुत ही उत्तम, प्रकाशमान और मनोहर था॥२० १/२॥
श्लोक:
ततस्तस्मिन् बिले भीमे नानापादपसंकुले॥२१॥
अन्योन्यं सम्परिष्वज्य जग्मुर्योजनमन्तरम्।।
भावार्थ :-
नाना प्रकार के वृक्षों से भरी हुई उस भयंकर गुफा में वे एक योजन तक एक-दूसरे को पकड़े हुए गये॥२१ १/२॥
श्लोक:
ते नष्टसंज्ञास्तृषिताः सम्भ्रान्ताः सलिलार्थिनः॥२२॥
परिपेतुर्बिले तस्मिन् कंचित् कालमतन्द्रिताः।
भावार्थ :-
प्यास के मारे उनकी चेतना लुप्त-सी हो रही थी। वे जल पीने के लिये उत्सुक होकर घबरा गये थे और कुछ काल तक आलस्यरहित हो उस बिल में लगातार आगे बढ़ते गये॥२२ १/२॥
श्लोक:
ते कृशा दीनवदनाः परिश्रान्ताः प्लवङ्गमाः॥२३॥
आलोकं ददृशीरा निराशा जीविते यदा।
भावार्थ :-
वे वानरवीर जब दुर्बल, खिन्नवदन और श्रान्त होकर जीवन से निराश हो गये, तब उन्हें वहाँ प्रकाश दिखायी दिया॥२३ १/२॥
श्लोक:
ततस्तं देशमागम्य सौम्या वितिमिरं वनम्॥२४॥
ददृशुः काञ्चनान् वृक्षान् दीप्तवैश्वानरप्रभान्।
भावार्थ :-
तदनन्तर उस अन्धकार से प्रकाशपूर्ण देश में आकर उन सौम्य वानरों ने वहाँ अन्धकाररहित वन देखा, जहाँके सभी वृक्ष सुवर्णमय थे और उनसे अग्नि के समान प्रभा निकल रही थी॥२४ १/२॥
श्लोक:
सालास्तालांस्तमालांश्च पुंनागान् वञ्जुलान् धवान्॥२५॥
चम्पकान् नागवृक्षांश्च कर्णिकारांश्च पुष्पितान्।
भावार्थ :-
साल, ताल, तमाल, नागकेसर, अशोक, धव, चम्पा, नागवृक्ष और कनेर—ये सभी वृक्ष फूलों से भरे हुए थे॥२५ १/२॥
श्लोक:
स्तबकैः काञ्चनैश्चित्रै रक्तैः किसलयैस्तथा॥२६॥
आपीडैश्च लताभिश्च हेमाभरणभूषितान्।
भावार्थ :-
विचित्र सुवर्णमय गुच्छे और लाल-लाल पल्लव मानो उन वृक्षों के मुकुट थे। उनमें लताएँ लिपटी हुई थीं तथा वे अपने फलस्वरूप सुवर्णमय आभूषणों से विभूषित थे। २६ १/२॥
श्लोक:
तरुणादित्यसंकाशान् वैदूर्यमयवेदिकान्॥२७॥
बिभ्राजमानान् वपुषा पादपांश्च हिरण्मयान्।
भावार्थ :-
वे देखने में प्रातःकालिक सूर्य के समान जान पड़ते थे। उनके नीचे वैदूर्यमणि की वेदी बनी थी। वे सुवर्णमय वृक्ष अपने दीप्तिमान् स्वरूप से ही प्रकाशित हो रहे थे॥२७ १/२॥
श्लोक:
नीलवैदूर्यवर्णाश्च पद्मिनीः पतगैर्वृताः॥२८॥
महद्भिः काञ्चनैर्वृक्षैर्वृता बालार्कसंनिभैः।
जातरूपमयैर्मत्स्यैर्महद्भिश्चाथ पङ्कजैः॥२९॥
नलिनीस्तत्र ददृशुः प्रसन्नसलिलायुताः।
भावार्थ :-
वहाँ नील वैदूर्यमणि की-सी कान्तिवाली पद्मलताएँ दिखायी देती थीं, जो पक्षियों से आवृत थीं। कई ऐसे सरोवर भी देखने में आये, जो बाल सूर्य की-सी आभा वाले विशाल काञ्चनवृक्षों से घिरे हुए थे। उनके भीतर सुनहरे रंग के बड़े-बड़े मत्स्य शोभा पाते थे। वे सरोवर सुवर्णमय कमलों से सुशोभित तथा स्वच्छ जल से भरे हुए थे॥२८-२९ १/२॥
श्लोक:
काञ्चनानि विमानानि राजतानि तथैव च॥३०॥
तपनीयगवाक्षाणि मुक्ताजालावृतानि च।
हैमराजतभौमानि वैदूर्यमणिमन्ति च॥३१॥
ददृशुस्तत्र हरयो गृहमुख्यानि सर्वशः।
भावार्थ :-
वानरों ने वहाँ सब ओर सोने-चाँदी के बने हुए बहुत-से श्रेष्ठ भवन देखे, जिनकी खिड़कियाँ मोती की जालियों से ढकी थीं। उन भवनों में सोने के जंगले लगे हुए थे। सोने-चाँदी के ही विमान भी थे। कोई घर सोने के बने थे तो कोई चाँदी के कितने ही गृह पार्थिव वस्तुओं (ईंट, पत्थर, लकड़ी आदि-) से निर्मित हुए थे। उनमें वैदूर्यमणियाँ भी जड़ी गयी थीं। ३०-३१ १/२॥
श्लोक:
पुष्पितान् फलिनो वृक्षान् प्रवालमणिसंनिभान्॥३२॥
काञ्चनभ्रमरांश्चैव मधूनि च समन्ततः।
मणिकाञ्चनचित्राणि शयनान्यासनानि च।३३॥
विविधानि विशालानि ददृशुस्ते समन्ततः।
हैमराजतकांस्यानां भाजनानां च राशयः॥३४॥
अगुरूणां च दिव्यानां चन्दनानां च संचयान्।
शुचीन्यभ्यवहाराणि मूलानि च फलानि च॥३५॥
महार्हाणि च यानानि मधूनि रसवन्ति च।
दिव्यानामम्बराणां च महार्हाणां च संचयान्॥३६॥
कम्बलानां च चित्राणामजिनानां च संचयान्।
तत्र तत्र च विन्यस्तान् दीप्तान् वैश्वानरप्रभान्॥३७॥
ददृशुर्वानराः शुभ्राञ्जातरूपस्य संचयान्।
भावार्थ :-
वहाँ के वृक्षों में फूल और फल लगे थे। वे वृक्ष मूंगे और मणियों के समान चमकीले थे। उनपर सुनहरे रंग के भौरे मड़रा रहे थे। वहाँ के घरों में सब ओर मधु संचित थे। मणि और सुवर्ण से जटित विचित्र पलंग तथा आसन सब ओर सजाकर रखे गये थे, जो अनेक प्रकार के और विशाल थे। वानरों ने उन्हें भी देखा। वहाँ ढेर-के-ढेर सोने, चाँदी और कांस(फूल-) के पात्र रखे गये थे। अगुरु तथा दिव्य चन्दन की राशियाँ सुरक्षित थीं। पवित्र भोजन के सामान तथा फल-मूल भी विद्यमान थे। बहुमूल्य सवारियाँ, सरस मधु, महामूल्यवान् दिव्य वस्त्रों के ढेर, विचित्र कम्बल एवं कालीनों की राशियाँ तथा मृगचर्मो के समूह जहाँ-तहाँ रखे हुए थे। वे सब अग्नि के समान प्रभा से उद्दीप्त हो रहे थे। वानरों ने वहाँ चमकीले सुवर्ण के ढेर भी देखे॥३२–३७ १/२॥
श्लोक:
तत्र तत्र विचिन्वन्तो बिले तत्र महाप्रभाः॥३८॥
ददृशुर्वानराः शूराः स्त्रियं कांचिददूरतः।
तां च ते ददृशुस्तत्र चीरकृष्णाजिनाम्बराम्॥६९॥
तापसी नियताहारां ज्वलन्तीमिव तेजसा।
विस्मिता हरयस्तत्र व्यवतिष्ठन्त सर्वशः।
पप्रच्छ हनुमांस्तत्र कासि त्वं कस्य वा बिलम्॥४०॥
भावार्थ :-
उस गुफा में जहाँ-तहाँ खोज करते हुए उन महातेजस्वी शूरवीर वानरों ने थोड़ी ही दूर पर किसी स्त्री को भी देखा, जो वल्कल और काला मृगचर्म पहनकर नियमित आहार करती तपस्या में संलग्न थी और अपने तेज से दिप रही थी। वानरों ने वहाँ उसे बड़े ध्यान से देखा और आश्चर्यचकित होकर सब ओर खड़े रहे। उस समय हनुमान जी ने उससे पूछा —’देवि! तुम कौन हो और यह किसकी गुफा है?’॥३८-४०॥
श्लोक:
ततो हनूमान् गिरिसंनिकाशः कृताञ्जलिस्तामभिवाद्य वृद्धाम्।
पप्रच्छ का त्वं भवनं बिलं च रत्नानि चेमानि वदस्व कस्य॥४१॥
भावार्थ :-
पर्वत के समान विशालकाय हनुमान जी ने हाथ जोड़कर उस वृद्धा तपस्विनी को प्रणाम किया और पूछा—’देवि! तुम कौन हो? यह गुफा, ये भवन तथा ये रत्न किसके हैं? यह हमें बताओ’ ।। ४१॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चाशः सर्गः॥५०॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में पचासवाँ सर्ग पूरा हुआ॥५०॥
किष्किन्धाकाण्डम्
एकपञ्चाशः सर्गः (सर्ग 51)
( हनुमान जी के पूछने पर वृद्धा तापसी का अपना तथा उस दिव्य स्थान का परिचय देकर सब वानरों को भोजन के लिये कहना )
श्लोक:
इत्युक्त्वा हनुमांस्तत्र चीरकृष्णाजिनाम्बराम्।
अब्रवीत् तां महाभागां तापसी धर्मचारिणीम्॥१॥
भावार्थ :-
इस तरह पूछकर हनुमान जी चीर एवं कृष्ण मृगचर्म धारण करने वाली उस धर्मपरायणा महाभागा तपस्विनी से वहाँ फिर बोले॥१॥
श्लोक:
इदं प्रविष्टाः सहसा बिलं तिमिरसंवृतम्।
क्षुत्पिपासापरिश्रान्ताः परिखिन्नाश्च सर्वशः॥२॥
महद् धरण्या विवरं प्रविष्टाः स्म पिपासिताः।
इमांस्त्वेवंविधान् भावान् विविधानद्भुतोपमान्॥३॥
दृष्ट्वा वयं प्रव्यथिताः सम्भ्रान्ता नष्टचेतसः।
कस्यैते काञ्चना वृक्षास्तरुणादित्यसंनिभाः॥४॥
भावार्थ :-
‘देवि! हम सब लोग भूख-प्यास और थकावट से कष्ट पा रहे थे। इसलिये सहसा इस अन्धकारपूर्ण गुफा में घुस आये। भूतल का यह विवर बहुत बड़ा है। हम प्यास से पीड़ित होने के कारण यहाँ आये हैं, किंतु यहाँ के इन ऐसे अद्भुत विविध पदार्थों को देखकर हमारे मन में बड़ी व्यथा हुई है हम यह सोचकर चिन्तित हो उठे हैं कि यह असुरों की माया तो नहीं है, इसीलिये हमारे मन में घबराहट हो रही है। हमारी विवेकशक्ति लुप्त-सी हो गयी है। हम जानना चाहते हैं कि ये बालसूर्य के समान कान्तिमान् सुवर्णमय वृक्ष किसके हैं?॥२-४॥
श्लोक:
शुचीन्यभ्यवहाराणि मूलानि च फलानि च।
काञ्चनानि विमानानि राजतानि गृहाणि च॥५॥
तपनीयगवाक्षाणि मणिजालावृतानि च।
पुष्पिताः फलवन्तश्च पुण्याः सुरभिगन्धयः॥६॥
इमे जाम्बूनदमयाः पादपाः कस्य तेजसा।
भावार्थ :-
‘ये भोजन की पवित्र वस्तुएँ, फल-मूल, सोने के विमान, चाँदी के घर, मणियों की जाली से ढकी हुई सोने की खिड़कियाँ तथा पवित्र सुगन्ध से युक्त एवं फल-फूलों से लदे हुए ये सुवर्णमय पावन वृक्ष किसके तेज से प्रकट हुए हैं?॥५-६ १/२॥
श्लोक:
काञ्चनानि च पद्मानि जातानि विमले जले॥७॥
कथं मत्स्याश्च सौवर्णा दृश्यन्ते सह कच्छपैः।
आत्मनस्त्वनुभावाद् वा कस्य चैतत्तपोबलम्॥८॥
अजानतां नः सर्वेषां सर्वमाख्यातुमर्हसि।
भावार्थ :-
‘यहाँ के निर्मल जल में सोने के कमल कैसे उत्पन्न हुए? इन सरोवरों के मत्स्य और कछुए सुवर्णमय कैसे दिखायी देते हैं? यह सब तुम्हारे अपने प्रभाव से हुआ है या और किसी के? यह किसके तपोबल का प्रभाव है? हम सब अनजान हैं; इसलिये पूछते हैं तुम हमें सारी बातें बताने की कृपा करो’॥७-८ १/२॥
श्लोक:
एवमुक्ता हनुमता तापसी धर्मचारिणी॥९॥
प्रत्युवाच हनूमन्तं सर्वभूतहिते रता।
भावार्थ :-
हनुमान जी के इस प्रकार पूछने पर समस्त प्राणियों के हित में तत्पर रहने वाली उस धर्मपरायणा तापसी ने उत्तर दिया-॥९ १/२॥
श्लोक:
मयो नाम महातेजा मायावी वानरर्षभ॥१०॥
तेनेदं निर्मितं सर्वं मायया काञ्चनं वनम्।
भावार्थ :-
‘वानरश्रेष्ठ! मायाविशारद महातेजस्वी मय का नाम तुमने सुना होगा। उसी ने अपनी माया के प्रभाव से इस समूचे स्वर्णमय वन का निर्माण किया था॥१० १/२॥
श्लोक:
पुरा दानवमुख्यानां विश्वकर्मा बभूव ह॥११॥
येनेदं काञ्चनं दिव्यं निर्मितं भवनोत्तमम्।।
भावार्थ :-
‘मयासुर पहले दानव-शिरोमणियों का विश्वकर्मा था, जिसने इस दिव्य सुवर्णमय उत्तम भवन को बनाया है॥१९ १/२॥
श्लोक:
स तु वर्षसहस्राणि तपस्तप्त्वा महदने॥१२॥
पितामहाद वरं लेभे सर्वमौशनसं धनम्।
भावार्थ :-
‘उसने एक सहस्र वर्षों तक वन मे घोर तपस्या करके ब्रह्माजी से वरदान के रूप में शुक्राचार्य का सारा शिल्प-वैभव प्राप्त किया था॥१२ १/२॥
श्लोक:
विधाय सर्वं बलवान् सर्वकामेश्वरस्तदा॥१३॥
उवास सुखितः कालं कंचिदस्मिन् महावने।
भावार्थ :-
‘सम्पूर्ण कामनाओं के स्वामी बलवान् मयासुरने यहाँ की सारी वस्तुओं का निर्माण करके इस महान् वन में कुछ कालतक सुखपूर्वक निवास किया था। १३ १/२॥
श्लोक:
तमप्सरसि हेमायां सक्तं दानवपुङ्गवम्॥१४॥
विक्रम्यैवाशनिं गृह्य जघानेशः पुरंदरः।
भावार्थ :-
‘आगे चलकर उस दानवराज का हेमा नाम की अप्सरा के साथ सम्पर्क हो गया। यह जानकर देवेश्वर इन्द्र ने हाथ में वज्र ले उसके साथ युद्ध करके उसे मार भगाया॥१४ १/२॥
श्लोक:
इदं च ब्रह्मणा दत्तं हेमायै वनमुत्तमम्॥१५॥
शाश्वतः कामभोगश्च गृहं चेदं हिरण्मयम्।
भावार्थ :-
‘तत्पश्चात् ब्रह्माजी ने यह उत्तम वन, यहाँ का अक्षय काम-भोग तथा यह सोने का भवन हेमा को दे दिया॥१५ १/२॥
श्लोक:
दुहिता मेरुसावर्णेरहं तस्याः स्वयंप्रभा॥१६॥
इदं रक्षामि भवनं हेमाया वानरोत्तम।
भावार्थ :-
‘मैं मेरुसावर्णि की कन्या हूँ। मेरा नाम स्वयंप्रभा है। वानरश्रेष्ठ! मैं उस हेमा के इस भवन की रक्षा करती॥१६ १/२॥
श्लोक:
मम प्रियसखी हेमा नृत्तगीतविशारदा॥१७॥
तयादत्तवरा चास्मि रक्षामि भवनं महत्।
भावार्थ :-
‘नृत्य और गीत की कला में चतुर हेमा मेरी प्यारी सखी है। उसने मुझसे अपने भवन की रक्षा के लिये प्रार्थना की थी, इसलिये मैं इस विशाल भवन का संरक्षण करती हूँ॥१७ १/२॥
श्लोक:
किं कार्यं कस्य वा हेतोः कान्ताराणि प्रपद्यथ॥१८॥
कथं चेदं वनं दुर्गं युष्माभिरुपलक्षितम्।
भावार्थ :-
‘तुमलोगों का यहाँ क्या काम है? किस उद्देश्य से तुम इन दुर्गम स्थानों में विचरते हो? इस वन में आना तो बहुत कठिन है। तुमने कैसे इसे देख लिया?॥१८ १/२॥
श्लोक:
शुचीन्यभ्यवहाराणि मूलानि च फलानि च।
भुक्त्वा पीत्वा च पानीयं सर्वं मे वक्तुमर्हसि॥१९॥
भावार्थ :-
‘अच्छा, ये शुद्ध भोजन और फल-मूल प्रस्तुत हैं। इन्हें खाकर पानी पी लो फिर मुझसे अपना सारा वृत्तान्त कहो’॥१९॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे एकपञ्चाशः सर्गः॥५१॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आपरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में इक्यावनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥५१॥
किष्किन्धाकाण्डम्
द्विपञ्चाशः सर्गः (सर्ग 52)
( तापसी स्वयंप्रभा के पूछने पर वानरों का उसे अपना वृत्तान्त बताना और उसके प्रभाव से गुफा के बाहर निकलकर समुद्रतट पर पहुँचना )
श्लोक:
अथ तानब्रवीत् सर्वान् विश्रान्तान् हरियूथपान्।
इदं वचनमेकाना तापसी धर्मचारिणी॥१॥
भावार्थ :-
तत्पश्चात् जब सब वानर-यूथपति खा-पीकर विश्राम कर चुके, तब धर्मका आचरण करने वाली वह एकाग्रहृदया तपस्विनी उन सबसे इस प्रकार बोली-॥१॥
श्लोक:
वानरा यदि वः खेदः प्रणष्टः फलभक्षणात्।
यदि चैतन्मया श्राव्यं श्रोतुमिच्छामि तां कथाम्॥२॥
भावार्थ :-
‘वानरो! यदि फल खाने से तुम्हारी थकावट दूर हो गयी हो और यदि तुम्हारा वृत्तान्त मेरे सुनने योग्य हो तो मैं उसे सुनना चाहती हूँ’॥२॥
श्लोक:
तस्यास्तद् वचनं श्रुत्वा हनूमान् मारुतात्मजः।
आर्जवेन यथातत्त्वमाख्यातुमुपचक्रमे॥३॥
भावार्थ :-
उसकी यह बात सुनकर पवनकुमार हनुमान् जी बड़ी सरलता के साथ यथार्थ बात कहने लगे-॥३॥
श्लोक:
राजा सर्वस्य लोकस्य महेन्द्रवरुणोपमः।
रामो दाशरथिः श्रीमान् प्रविष्टो दण्डकावनम्॥४॥
भावार्थ :-
‘देवि! सम्पूर्ण जगत् के राजा दशरथनन्दन श्रीमान् भगवान् राम, जो देवराज इन्द्र और वरुण के समान तेजस्वी हैं, दण्डकारण्य में पधारे थे॥४॥
श्लोक:
लक्ष्मणेन सह भ्रात्रा वैदेह्या सह भार्यया।
तस्य भार्या जनस्थानाद् रावणेन हृता बलात्॥५॥
भावार्थ :-
‘उनके साथ उनके छोटे भाई लक्ष्मण तथा उनकी धर्मपत्नी विदेहनन्दिनी सीता भी थीं। जनस्थान में आकर रावण ने उनकी स्त्री का बलपूर्वक अपहरण कर लिया॥५॥
श्लोक:
वीरस्तस्य सखा राज्ञः सुग्रीवो नाम वानरः।
राजा वानरमुख्यानां येन प्रस्थापिता वयम्॥६॥
अगस्त्यचरितामाशां दक्षिणां यमरक्षिताम्।
सहैभिर्वानरैर्मुख्यैरङ्गदप्रमुखैर्वयम्॥७॥
भावार्थ :-
‘श्रेष्ठ वानरों के राजा वानरजातीय वीरवर सुग्रीव महाराज श्रीरामचन्द्रजी के मित्र हैं, जिन्होंने इन अङ्गद आदि प्रधान वीरों के साथ हमलोगों को सीता की खोज करने के लिये अगस्त्यसेवित और यमराज द्वारा सुरक्षित दक्षिण दिशा में भेजा है॥६-७॥
श्लोक:
रावणं सहिताः सर्वे राक्षसं कामरूपिणम्।
सीतया सह वैदेह्या मार्गध्वमिति चोदिताः॥८॥
भावार्थ :-
‘उन्होंने आज्ञा दी थी कि तुम सब लोग एक साथ रहकर विदेहकुमारी सीतासहित उस इच्छानुसार रूप धारण करने वाले राक्षसराज रावण का पता लगाना॥८॥
श्लोक:
विचित्य तु वनं सर्वं समुद्रं दक्षिणां दिशम्।
वयं बुभुक्षिताः सर्वे वृक्षमूलमुपाश्रिताः॥९॥
भावार्थ :-
‘हमने यहाँ का सारा जंगल छान डाला। अब दक्षिण दिशा में समुद्र के भीतर उनका अन्वेषण करना है। अबतक सीता का कुछ पता नहीं लगा और हमलोग भूख-प्यास से पीड़ित हो गये। अन्त में हम सब-के-सब एक वृक्ष के नीचे थककर बैठ गये॥९॥
श्लोक:
विवर्णवदनाः सर्वे सर्वे ध्यानपरायणाः।
नाधिगच्छामहे पारं मग्नाश्चिन्तामहार्णवे॥१०॥
भावार्थ :-
‘हमारे मुख की कान्ति फीकी पड़ गयी। हम सभी चिन्ता में मग्न हो गये। चिन्ता के महासागर में डूबकर हम उसका पार नहीं पा रहे थे॥१०॥
श्लोक:
चारयन्तस्ततश्चक्षुर्दृष्टवन्तो महद् बिलम्।
लतापादपसंछन्नं तिमिरेण समावृतम्॥११॥
भावार्थ :-
‘इसी समय चारों ओर दृष्टि दौड़ाने पर हमको यह विशाल गुफा दिखायी पड़ी, जो लता और वृक्षों से ढकी हुई तथा अन्धकार से आच्छन्न थी॥११॥
श्लोक:
अस्माद्धंसा जलक्लिन्नाः पक्षैः सलिलरेणुभिः।
कुरराः सारसाश्चैव निष्पतन्ति पतत्त्रिणः॥१२॥
भावार्थ :-
‘थोड़ी ही देर में इस गुफा से हंस, कुरर और सारस आदि पक्षी निकले, जिनके पंख जल से भीगे थे और उनमें कीचड़ लगी हुई थी॥१२॥
श्लोक:
साध्वत्र प्रविशामेति मया तूक्ताः प्लवङ्गमाः।
तेषामपि हि सर्वेषामनुमानमुपागतम्॥१३॥
भावार्थ :-
‘तब मैंने वानरों से कहा, ‘अच्छा होगा कि हमलोग इसके भीतर प्रवेश करें’। इन सब वानरों को भी यह अनुमान हो गया कि गुफा के भीतर पानी है॥१३॥
श्लोक:
अस्मिन् निपतिताः सर्वेऽप्यथ कार्यत्वरान्विताः।
ततो गाढं निपतिता गृह्य हस्तैः परस्परम्॥१४॥
भावार्थ :-
‘हम सब लोग अपने कार्य की सिद्धि के लिये उतावले थे ही, अतः इस गुफा में कूद पड़े अपने हाथों से एक-दूसरे को दृढ़तापूर्वक पकड़कर हम गुफा में आगे बढ़ने लगे॥१४॥
श्लोक:
इदं प्रविष्टाः सहसा बिलं तिमिरसंवृतम्।
एतन्नः कार्यमेतेन कृत्येन वयमागताः॥१५॥
भावार्थ :-
‘इस तरह सहसा हमलोगों ने इस अँधेरी गुफा में प्रवेश किया। यही हमारा कार्य है और इसी कार्य से हम इधर आये हैं॥१५॥
श्लोक:
त्वां चैवोपगताः सर्वे परियूना बुभुक्षिताः।
आतिथ्यधर्मदत्तानि मूलानि च फलानि च॥१६॥
अस्माभिरुपयुक्तानि बुभुक्षापरिपीडितैः।
भावार्थ :-
‘भूख से व्याकुल एवं दुर्बल होने के कारण हम सबने तुम्हारी शरण ली। तुमने आतिथ्य-धर्म के अनुसार हमें फल और मूल अर्पित किये और हमने भी भूख से पीड़ित होने के कारण उन्हें भरपेट खाया॥१६ १/२॥
श्लोक:
यत् त्वया रक्षिताः सर्वे म्रियमाणा बुभुक्षया॥१७॥
ब्रूहि प्रत्युपकारार्थं किं ते कुर्वन्तु वानराः।
भावार्थ :-
‘देवि! हम भूख से मर रहे थे। तुमने हम सब लोगों के प्राण बचा लिये। अतः बताओ ये वानर तुम्हारे उपकार का बदला चुकाने के लिये क्या सेवा करें’॥१७ १/२॥
श्लोक:
एवमुक्ता तु सर्वज्ञा वानरैस्तैः स्वयंप्रभा॥१८॥
प्रत्युवाच ततः सर्वानिदं वानरयूथपान्।
भावार्थ :-
स्वयंप्रभा सर्वज्ञ थी। उन वानरों के ऐसा कहने पर उसने उन सभी यूथपतियों को इस प्रकार उत्तर दिया’॥१८ १/२॥
श्लोक:
सर्वेषां परितुष्टास्मि वानराणां तरस्विनाम्॥१९॥
चरन्त्या मम धर्मेण न कार्यमिह केनचित्।
भावार्थ :-
‘मैं तुम सभी वेगशाली वानरों पर यों ही बहुत संतुष्ट हूँ। धर्मानुष्ठान में लगी रहने के कारण मुझे किसी से कोई प्रयोजन नहीं रह गया है’॥१९ १/२॥
श्लोक:
एवमुक्तः शुभं वाक्यं तापस्या धर्मसंहितम्॥२०॥
उवाच हनुमान् वाक्यं तामनिन्दितलोचनाम्।
भावार्थ :-
उस तपस्विनी ने जब इस प्रकार धर्मयुक्त उत्तम बात कही, तब हनुमान जी ने निर्दोष दृष्टिवाली उस देवी से यों कहा-॥२० १/२॥
श्लोक:
शरणं त्वां प्रपन्नाः स्मः सर्वे वै धर्मचारिणीम्॥२१॥
यः कृतः समयोऽस्मासु सुग्रीवेण महात्मना।
स तु कालो व्यतिक्रान्तो बिले च परिवर्तताम्॥२२॥
भावार्थ :-
‘देवि! तुम धर्माचरणमें लगी हुई हो। अतः हम सब लोग तुम्हारी शरण में आये हैं। महात्मा सुग्रीव ने हमलोगों के लौटने के लिये जो समय निश्चित किया था, वह इस गुफा के भीतर घूमने में ही बीत गया॥२१-२२॥
श्लोक:
सा त्वमस्माद् बिलादस्मानुत्तारयितुमर्हसि।
तस्मात् सुग्रीववचनादतिक्रान्तान् गतायुषः॥२३॥
त्रातुमर्हसि नः सर्वान् सुग्रीवभयशङ्कितान्।
भावार्थ :-
‘अब तुम कृपा करके हमें इस बिल से बाहर निकाल दो। सुग्रीव के बताये हुए समय को हम लाँघ चुके हैं, इसलिये अब हमारी आयु पूरी हो चुकी है। हम सबके-सब सुग्रीव के भय से डरे हुए हैं। अतः तुम हमारा उद्धार करो॥२३ १/२॥
श्लोक:
महच्च कार्यमस्माभिः कर्तव्यं धर्मचारिणि॥२४॥
तच्चापि न कृतं कार्यमस्माभिरिह वासिभिः।
भावार्थ :-
‘धर्मचारिणि! हमें जो महान् कार्य करना है, उसे भी हम इस गुफा में रहने के कारण नहीं कर सके हैं’॥२४ १/२॥
श्लोक:
एवमुक्ता हनुमता तापसी वाक्यमब्रवीत्॥२५॥
जीवता दुष्करं मन्ये प्रविष्टेन निवर्तितुम्।
तपसः सुप्रभावेण नियमोपार्जितेन च॥२६॥
सर्वानेव बिलादस्मात् तारयिष्यामि वानरान्।
भावार्थ :-
हनुमान जी के ऐसा कहने पर तापसी बोली—’मैं समझती हूँ जो एक बार इस गुफा में चला आता है, उसका जीते-जी यहाँ से लौटना बहुत कठिन हो जाता है। तथापि नियमों के पालन और तपस्या के उत्तम प्रभाव से मैं तुम सभी वानरों को इस गुफा से बाहर निकाल दूँगी॥२५-२६ १/२॥
श्लोक:
निमीलयत चढूंषि सर्वे वानरपुङ्गवाः॥२७॥
नहि निष्क्रमितुं शक्यमनिमीलितलोचनैः।
भावार्थ :-
‘श्रेष्ठ वानरो! तुम सब लोग अपनी-अपनी आँखें बंद कर लो। आँख बंद किये बिना यहाँ से निकलना असम्भव है’॥२७ १/२॥
श्लोक:
ततो निमीलिताः सर्वे सुकुमाराङ्गलैः करैः॥२८॥
सहसा पिदधुदृष्टिं हृष्टा गमनकांक्षया।
भावार्थ :-
यह सुनकर सबने सुकुमार अङ्गलिवाले हाथों से आँखें मूंद लीं। गुफा से बाहर निकलने की इच्छा से प्रसन्न होकर उन सबने सहसा नेत्र बंद कर लिये॥२८ १/२॥
श्लोक:
वानरास्तु महात्मानो हस्तरुद्धमुखास्तदा॥२९॥
निमेषान्तरमात्रेण बिलादुत्तारितास्तया।
भावार्थ :-
इस प्रकार उस समय हाथों से मुँह ढक लेने के कारण उन महात्मा वानरों को स्वयंप्रभा ने पलक मारते-मारते बिल से बाहर निकाल दिया॥२९ १/२॥
श्लोक:
उवाच सर्वांस्तांस्तत्र तापसी धर्मचारिणी॥३०॥
निःसृतान् विषमात् तस्मात् समाश्वास्येदमब्रवीत्।
भावार्थ :-
तत्पश्चात् वहाँ उस धर्मपरायणा तापसी ने उस विषम गुफा से बाहर निकले हुए समस्त वानरों को आश्वासन देकर इस प्रकार कहा-॥३० १/२॥
श्लोक:
एष विन्ध्यो गिरिः श्रीमान् नानाद्रुमलतायुतः॥३१॥
एष प्रस्रवणः शैलः सागरोऽयं महोदधिः।
स्वस्ति वोऽस्तु गमिष्यामि भवनं वानरर्षभाः।
इत्युक्त्वा तद् बिलं श्रीमत् प्रविवेश स्वयंप्रभा॥३२॥
भावार्थ :-
‘श्रेष्ठ वानरो! यह रहा नाना प्रकार के वृक्षों और लताओं से व्याप्त शोभाशाली विन्ध्यगिरि। इधर यह प्रस्रवणगिरि है और सामने यह महासागर लहरा रहा है। तुम्हारा कल्याण हो अब मैं अपने स्थान पर जाती हूँ’ ऐसा कहकर स्वयंप्रभा उस सुन्दर गुफा में चली गयी॥32॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे द्विपञ्चाशः सर्गः॥५२॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में बावनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥५२॥
किष्किन्धाकाण्डम्
त्रिपञ्चाशः सर्गः (सर्ग 53)
( लौटने की अवधि बीत जाने पर भी कार्य सिद्ध न होने के कारण सुग्रीव के कठोर दण्ड से डरने वाले अङ्गद आदि वानरों का उपवास करके प्राण त्याग देने का निश्चय )
श्लोक:
ततस्ते ददृशुर्घोरं सागरं वरुणालयम्।
अपारमभिगर्जन्तं घोरैरूर्मिभिराकुलम्॥१॥
भावार्थ :-
तदनन्तर उन श्रेष्ठ वानरों ने वरुण की निवासभूमि भयंकर महासागर को देखा, जिसका कहीं पार नहीं था और जो भयानक लहरों से व्याप्त होकर निरन्तर गर्जना कर रहा था॥१॥
श्लोक:
मयस्य मायाविहितं गिरिदुर्गं विचिन्वताम्।
तेषां मासो व्यतिक्रान्तो यो राज्ञा समयः कृतः॥२॥
भावार्थ :-
मयासुर के अपनी मायाद् वारा बनाये हुए पर्वत की दुर्गम गुफा में सीता की खोज करते हुए उन वानरों का वह एक मास बीत गया, जिसे राजा सुग्रीव ने लौटने का समय निश्चित किया था॥२॥
श्लोक:
विन्ध्यस्य तु गिरेः पादे सम्प्रपुष्पितपादपे।
उपविश्य महात्मानश्चिन्तामापेदिरे तदा॥३॥
भावार्थ :-
विन्ध्यगिरि के पार्श्ववर्ती पर्वत पर, जहाँ के वृक्ष फूलों से लदे थे, बैठकर वे सभी महात्मा वानर चिन्ता करने लगे॥३॥
श्लोक:
ततः पुष्पातिभाराग्राल्लताशतसमावृतान्।
द्रुमान् वासन्तिकान् दृष्ट्वा बभूवुर्भयशङ्किताः॥४॥
भावार्थ :-
जो वसन्त-ऋतु में फलते हैं, उन आम आदिवृक्षों की डालियों को मञ्जरी एवं फूलों के अधिक भार से झुकी हुई तथा सैकड़ों लता-वेलों से व्याप्त देख वे सभी सुग्रीव के भय से थर्रा उठे (वे शरद् ऋतु में चले थे और शिशिर-ऋतु आ गयी थी इसीलिये उनका भय बढ़ गया था)॥४॥
श्लोक:
ते वसन्तमनुप्राप्तं प्रतिवेद्य परस्परम्।
नष्टसंदेशकालार्था निपेतुर्धरणीतले॥५॥
भावार्थ :-
वे एक-दूसरे को यह बताकर कि अब वसन्त का समय आना चाहता है, राजा के आदेश के अनुसार एक मास के भीतर जो काम कर लेना चाहिये था, वह न कर सकने या उसे नष्ट कर देने के कारण भय के मारे पृथ्वी पर गिर पड़े॥५॥
श्लोक:
ततस्तान् कपिवृद्धांश्च शिष्टांश्चैव वनौकसः।
वाचा मधुरयाऽऽभाष्य यथावदनुमान्य च॥६॥
स तु सिंहवृषस्कन्धः पीनायतभुजः कपिः।
युवराजो महाप्राज्ञ अङ्गदो वाक्यमब्रवीत्॥७॥
भावार्थ :-
तब जिनके कंधे सिंह और बैल के समान मांसल थे, भुजाएँ बड़ी-बड़ी और मोटी थीं तथा जो बड़े बुद्धिमान् थे, वे युवराज अङ्गद उन श्रेष्ठ वानरों तथा अन्य वनवासी कपियों को यथावत् सम्मान देते हुए मधुर वाणी से सम्बोधित करके बोले—॥६-७॥
श्लोक:
शासनात् कपिराजस्य वयं सर्वे विनिर्गताः।
मासः पूर्णो बिलस्थानां हरयः किं न बुध्यत॥८॥
वयमाश्वयुजे मासि कालसंख्याव्यवस्थिताः।
प्रस्थिताः सोऽपि चातीतः किमतः कार्यमुत्तरम्॥९॥
भावार्थ :-
‘वानरो! हम सब लोग वानरराज की आज्ञा से आश्विन मास बीतते-बीतते एक मास की निश्चित अवधि स्वीकार करके सीता की खोज के लिये निकले थे, किंतु हमारा वह एक मास उस गुफा में ही पूरा हो गया, क्या आपलोग इस बात को नहीं जानते? हम जब चले थे, तब से लौटने के लिये जो मास निर्धारित हुआ था, वह भी बीत गया; अतः अब आगे क्या करना चाहिये?॥८-९॥
श्लोक:
भवन्तः प्रत्ययं प्राप्ता नीतिमार्गविशारदाः।
हितेष्वभिरता भर्तुर्निसृष्टाः सर्वकर्मसु॥१०॥
भावार्थ :-
‘आपलोगों को राजा का विश्वास प्राप्त है। आप नीतिमार्ग में निपुण हैं और स्वामी के हित में तत्पर रहते हैं। इसीलिये आपलोग यथासमय सब कार्यों में नियुक्त किये जाते हैं॥१०॥
श्लोक:
कर्मस्वप्रतिमाः सर्वे दिक्षु विश्रुतपौरुषाः।
मां पुरस्कृत्य निर्याताः पिङ्गाक्षप्रतिचोदिताः॥११॥
इदानीमकृतार्थानां मर्तव्यं नात्र संशयः।
हरिराजस्य संदेशमकृत्वा कः सुखी भवेत्॥१२॥
भावार्थ :-
कार्य सिद्ध करने में आपलोगों की समानता करने वाला कोई नहीं है। आप सभी अपने पुरुषार्थ के लिये सभी दिशाओं में विख्यात हैं। इस समय वानरराज सुग्रीव की आज्ञा से मुझे आगे करके आपलोग जिस कार्य के लिये निकले थे, उसमें आप और हम सफल न हो सके। ऐसी दशा में हमलोगों को अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ेगा, इसमें संशय नहीं है। भला वानरराज के आदेश का पालन न करके कौन सुखी रह सकता है ?॥११-१२॥
श्लोक:
अस्मिन्नतीते काले तु सुग्रीवेण कृते स्वयम्।
प्रायोपवेशनं युक्तं सर्वेषां च वनौकसाम्॥१३॥
भावार्थ :-
‘स्वयं सुग्रीव ने जो समय निश्चित किया था, उसके बीत जाने पर हम सब वानरों के लिये उपवास करके प्राण त्याग देना ही ठीक जान पड़ता है॥१३॥
श्लोक:
तीक्ष्णः प्रकृत्या सुग्रीवः स्वामिभावे व्यवस्थितः।
न क्षमिष्यति नः सर्वानपराधकृतो गतान्॥१४॥
भावार्थ :-
‘सुग्रीव स्वभाव से ही कठोर हैं। फिर इस समय तो वे हमारे राजा के पद पर स्थित हैं। जब हम अपराध करके उनके पास जायँगे, तब वे कभी हमें क्षमा नहीं करेंगे॥१४॥
श्लोक:
अप्रवृत्तौ च सीतायाः पापमेव करिष्यति।
तस्मात् क्षममिहाद्यैव गन्तुं प्रायोपवेशनम्॥१५॥
त्यक्त्वा पुत्रांश्च दारांश्च धनानि च गृहाणि च।
भावार्थ :-
‘उलटे सीता का समाचार न पाने पर हमारा वध ही कर डालेंगे, अतः हमें आज ही यहाँ स्त्री, पुत्र, धनसम्पत्ति और घर-द्वार का मोह छोड़कर मरणान्त उपवास आरम्भ कर देना चाहिये॥१५ १/२॥
श्लोक:
ध्रुवं नो हिंसते राजा सर्वान् प्रतिगतानितः॥१६॥
वधेनाप्रतिरूपेण श्रेयान् मृत्युरिहैव नः।
भावार्थ :-
‘यहाँ से लौटने पर राजा सुग्रीव निश्चय ही हम सबका वध कर डालेंगे। अनुचित वध की अपेक्षा यहीं मर जाना हमलोगों के लिये श्रेयस्कर है॥१६ १/२॥
श्लोक:
न चाहं यौवराज्येन सुग्रीवेणाभिषेचितः॥१७॥
नरेन्द्रेणाभिषिक्तोऽस्मि रामेणाक्लिष्टकर्मणा।
भावार्थ :-
‘सुग्रीव ने युवराज पद पर मेरा अभिषेक नहीं किया है। अनायास ही महान् कर्म करने वाले महाराज श्रीराम ने ही उस पद पर मेरा अभिषेक किया है॥१७ १/२॥
श्लोक:
स पूर्वं बद्धवैरो मां राजा दृष्ट्वा व्यतिक्रमम्॥१८॥
घातयिष्यति दण्डेन तीक्ष्णेन कृतनिश्चयः।
भावार्थ :-
राजा सुग्रीव ने तो पहले से ही मेरे प्रति वैर बाँध रखा है। इस समय आज्ञा-लङ्घनरूप मेरे अपराध को देखकर पूर्वोक्त निश्चय के अनुसार तीखे दण्डद्वारा मुझे मरवा डालेंगे॥१८ १/२॥
श्लोक:
किं मे सुहृद्भिर्व्यसनं पश्यद्भिर्जीवितान्तरे।
इहैव प्रायमासिष्ये पुण्ये सागररोधसि॥१९॥
भावार्थ :-
‘जीवन-काल में मेरा व्यसन (राजा के हाथ से मेरा मरण) देखने वाले सुहृदों से मुझे क्या काम है ? यहीं समुद्र के पावन तट पर मैं मरणान्त उपवास करूँगा’। १९॥
श्लोक:
एतच्छ्रुत्वा कुमारेण युवराजेन भाषितम्।
सर्वे ते वानरश्रेष्ठाः करुणं वाक्यमब्रुवन्॥२०॥
भावार्थ :-
युवराज वालिकुमार अङ्गद की यह बात सुनकर वे सभी श्रेष्ठ वानर करुणस्वर में बोले—॥२०॥
श्लोक:
तीक्ष्णः प्रकृत्या सुग्रीवः प्रियारक्तश्च राघवः।
समीक्ष्याकृतकार्यांस्तु तस्मिंश्च समये गते॥२१॥
अदृष्टायां च वैदेह्यां दृष्ट्वा चैव समागतान्।
राघवप्रियकामाय घातयिष्यत्यसंशयम्॥२२॥
भावार्थ :-
‘सचमुच सुग्रीव का स्वभाव बड़ा कठोर है। उधर श्रीरामचन्द्रजी अपनी प्रिय पत्नी सीता के प्रति अनुरक्त हैं। सीता को खोजकर लौटने के लिये जो अवधि निश्चित की गयी थी, वह समय व्यतीत हो जाने पर भी यदि हम कार्य किये बिना ही वहाँ उपस्थित होंगे तो उस अवस्था में हमें देखकर और विदेहकुमारी का दर्शन किये बिना ही हमें लौटा हुआ जानकर श्रीरामचन्द्रजी का प्रिय करने की इच्छा से सुग्रीव हमें मरवा डालेंगे, इसमें संशय नहीं है॥२१-२२॥
श्लोक:
न क्षमं चापराद्धानां गमनं स्वामिपार्श्वतः।
प्रधानभूताश्च वयं सुग्रीवस्य समागताः॥२३॥
भावार्थ :-
‘अतः अपराधी पुरुषों का स्वामी के पास लौटकर जाना कदापि उचित नहीं है। हम सुग्रीव के प्रधान सहयोगी या सेवक होने के कारण इधर उनके भेजने से आये थे॥२३॥
श्लोक:
इहैव सीतामन्वीक्ष्य प्रवृत्तिमुपलभ्य वा।
नो चेद् गच्छाम तं वीरं गमिष्यामो यमक्षयम्॥२४॥
भावार्थ :-
‘यदि यहीं सीता का दर्शन करके अथवा उनका समाचार जानकर वीर सुग्रीव के पास नहीं जायेंगे तो अवश्य ही हमें यमलोक में जाना पड़ेगा’॥२४॥
श्लोक:
प्लवङ्गमानां तु भयार्दितानां श्रुत्वा वचस्तार इदं बभाषे।
अलं विषादेन बिलं प्रविश्य वसाम सर्वे यदि रोचते वः॥२५॥
भावार्थ :-
भय से पीड़ित हुए उन वानरों का यह वचन सुनकर तार ने कहा—’यहाँ बैठकर विषाद करने से कोई लाभ नहीं है। यदि आपलोगों को ठीक ऊँचे तो हम सब लोग स्वयंप्रभा की उस गुफा में ही प्रवेश करके निवास करें॥२५॥
श्लोक:
इदं हि मायाविहितं सुदुर्गमं प्रभूतपुष्पोदकभोज्यपेयम्।
इहास्ति नो नैव भयं पुरंदरान्न राघवाद् वानरराजतोऽपि वा॥२६॥
भावार्थ :-
‘यह गुफा माया से निर्मित होने के कारण अत्यन्त दुर्गम है। यहाँ फल-फूल, जल और खाने-पीने की दूसरी वस्तुएँ भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। अतः उसमें हमें न तो देवराज इन्द्र से, न श्रीरामचन्द्रजी से और न वानरराज सुग्रीव से ही भय है’॥२६॥
श्लोक:
श्रुत्वाङ्गदस्यापि वचोऽनुकूलमूचुश्च सर्वे हरयः प्रतीताः।
यथा न हन्येम तथा विधान मसक्तमद्यैव विधीयतां नः॥२७॥
भावार्थ :-
तारकी कही हुई पूर्वोक्त बात, जो अङ्गद के भी अनुकूल थी, सुनकर सभी वानरों को उसपर विश्वास हो गया। वे सब-के-सब बोल उठे—’बन्धुओ! हमें वैसा कार्य आज ही अविलम्ब करना चाहिये, जिससे हम मारे न जायँ’॥२७॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे त्रिपञ्चाशः सर्गः॥५३॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में तिरपनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥५३॥
किष्किन्धाकाण्डम्
चतुःपञ्चाशः सर्गः (सर्ग 54)
( हनुमान जी का भेदनीति के द्वारा वानरों को अपने पक्ष में करके अङ्गद को अपने साथ चलने के लिये समझाना )
श्लोक:
तथा ब्रुवति तारे तु ताराधिपतिवर्चसि।
अथ मेने हृतं राज्यं हनूमानङ्गदेन तत्॥१॥
भावार्थ :-
तारापति चन्द्रमा के समान तेजस्वी तार के ऐसा कहने पर हनुमान जी ने यह माना कि अब अङ्गद ने वह राज्य (जो अबतक सुग्रीव के अधिकार में था) हर लिया (इस तरह वानरों में फूट पड़ने से बहुत-से वानर अङ्गद का साथ देंगे और बलवान् अङ्गद सुग्रीव को राज्य से वञ्चित कर देंगे—ऐसी सम्भावना का हनुमान जी के मन में उदय हो गया)॥१॥
श्लोक:
बुद्ध्या ह्यष्टाङ्गया युक्तं चतुर्बलसमन्वितम्।
चतुर्दशगुणं मेने हनूमान् वालिनः सुतम्॥२॥
भावार्थ :-
हनुमान् जी यह अच्छी तरह जानते थे कि वालिकुमार अङ्गद आठ’ गुणवाली बुद्धि से, चार प्रकार के बल से और चौदह गुणों से सम्पन्न हैं॥२॥
१. बुद्धि के आठ गुण ये हैं—सुनने की इच्छा, सुनना, सुनकर ग्रहण करना, ग्रहण करके धारण करना, ऊहापोह करना, अर्थ या तात्पर्य को भलीभाँति समझना तथा तत्त्वज्ञान से सम्पन्न होना।
२. साम, दान, भेद और दण्ड–ये जो शत्रु को वश में करने के चार उपाय नीति-शास्त्र में बताये गये हैं, उन्हीं को यहाँ चार प्रकार का बल कहा गया है। किन्हीं-किन्हीं के मत में बाहुबल, मनोबल, उपायबल और बन्धुबल—ये चार बल हैं।
३. चौदह गुण यों बताये गये हैं—देश-काल का ज्ञान, दृढ़ता, सब प्रकार के क्लेशों को सहन करने की क्षमता, सभी विषयों का ज्ञान प्राप्त करना, चतुरता, उत्साह या बल, मन्त्रणा को गुप्त रखना, परस्पर विरोधी बात न कहना, शूरता, अपनी और शत्रु की शक्ति का ज्ञान, कृतज्ञता, शरणागतवत्सलता, अमर्षशीलता तथा अचञ्चलता (स्थिरता या गम्भीरता)॥
श्लोक:
आपूर्यमाणं शश्वच्च तेजोबलपराक्रमैः।
शशिनं शुक्लपक्षादौ वर्धमानमिव श्रिया॥३॥
भावार्थ :-
वे तेज, बल और पराक्रम से सदा परिपूर्ण हो रहे हैं। शुक्ल पक्ष के आरम्भ में चन्द्रमा के समान राजकुमार अङ्गद की श्री दिनोदिन बढ़ रही है॥३॥
श्लोक:
बृहस्पतिसमं बुद्धया विक्रमे सदृशं पितुः।
शुश्रूषमाणं तारस्य शुक्रस्येव पुरंदरम्॥४॥
भावार्थ :-
ये बुद्धि में बृहस्पति के समान और पराक्रम में अपने पिता वाली के तुल्य हैं। जैसे देवराज इन्द्र बृहस्पति के मुख से नीति की बातें सुनते हैं, उसी प्रकार ये अङ्गद तार की बातें सुनते हैं॥४॥
श्लोक:
भर्तुरर्थे परिश्रान्तं सर्वशास्त्रविशारदः।
अभिसंधातुमारेभे हनूमानङ्गदं ततः॥५॥
भावार्थ :-
अपने स्वामी सुग्रीव का कार्य सिद्ध करने में ये परिश्रम (थकावट या शिथिलता) का अनुभव करते हैं। ऐसा विचारकर सम्पूर्ण शास्त्रों के ज्ञान में निपुण हनुमान जी ने अङ्गद को तार आदि वानरों की ओर से फोड़ने का प्रयत्न आरम्भ किया॥५॥
श्लोक:
स चतुर्णामुपायानां तृतीयमुपवर्णयन्।
भेदयामास तान् सर्वान् वानरान् वाक्यसम्पदा॥६॥
भावार्थ :-
वे साम, दाम, भेद और दण्ड—इन चार उपायों में से तीसरे का वर्णन करते हुए अपने युक्तियुक्त वाक्य-वैभव के द्वारा उन सभी वानरों को फोड़ने लगे॥६॥
श्लोक:
तेषु सर्वेषु भिन्नेषु ततोऽभीषयदङ्गदम्।
भीषणैर्विविधैर्वाक्यैः कोपोपायसमन्वितैः॥७॥
भावार्थ :-
जब वे सब वानर फूट गये, तब उन्होंने दण्डरूप चौथे उपाय से युक्त नाना प्रकार के भयदायक वचनों द्वारा अङ्गद को डराना आरम्भ किया—॥७॥
श्लोक:
त्वं समर्थतरः पित्रा युद्धे तारेय वै ध्रुवम्।
दृढं धारयितुं शक्तः कपिराज्यं यथा पिता॥८॥
भावार्थ :-
‘तारानन्दन! तुम युद्ध में अपने पिता के समान ही अत्यन्त शक्तिशाली हो—यह निश्चित रूप से सबको विदित है। जैसे तुम्हारे पिता वानरों का राज्य सँभालते थे, उसी प्रकार तुम भी उसे दृढ़तापूर्वक धारण करने में समर्थ हो॥८॥
श्लोक:
नित्यमस्थिरचित्ता हि कपयो हरिपुंगव।
नाज्ञाप्यं विषहिष्यन्ति पुत्रदारं विना त्वया॥९॥
भावार्थ :-
‘किंतु वानरशिरोमणे! ये कपिलोग सदा ही चञ्चलचित्त होते हैं। अपने स्त्री-पुत्रों से अलग रहकर तुम्हारी आज्ञा का पालन करना इनके लिये सह्य नहीं होगा॥९॥
श्लोक:
त्वां नैते ह्यनुरजेयुः प्रत्यक्षं प्रवदामि ते।
यथायं जाम्बवान् नीलः सुहोत्रश्च महाकपिः॥१०॥
नह्यहं ते इमे सर्वे सामदानादिभिर्गुणैः।
दण्डेन न त्वया शक्याः सुग्रीवादपकर्षितुम्॥११॥
भावार्थ :-
‘मैं तुम्हारे सामने कहता हूँ, ये कोई भी वानर सुग्रीव से विरोध करके तुम्हारे प्रति अनुरक्त नहीं हो सकते। जैसे ये जाम्बवान्, नील और महाकपि सुहोत्र हैं, उसी प्रकार मैं भी हूँ। मैं तथा ये सब लोग साम, दान आदि उपायों द्वारा सुग्रीव से अलग नहीं किये जा सकते। तुम दण्ड के द्वारा भी हम सबको वानरराज से दूर कर सको, यह भी सम्भव नहीं है (अतः सुग्रीव तुम्हारी अपेक्षा प्रबल हैं)॥१०-११॥
श्लोक:
विगृह्यासनमप्याहुर्दुर्बलेन बलीयसा।
आत्मरक्षाकरस्तस्मान्न विगृहणीत दुर्बलः॥१२॥
भावार्थ :-
‘दुर्बल के साथ विरोध करके बलवान् पुरुष चुपचाप बैठा रहे, यह तो सम्भव है। परंतु किसी बलवान् से वैर बाँधकर कोई दुर्बल पुरुष कहीं भी सुख से नहीं रह सकता; अतः अपनी रक्षा चाहने वाले दुर्बल पुरुष को बलवान् के साथ विग्रह नहीं करना चाहिये—यह नीतिज्ञ पुरुषों का कथन है॥१२॥
श्लोक:
यां चेमां मन्यसे धात्रीमेतद् बिलमिति श्रुतम्।
एतल्लक्ष्मणबाणानामीषत् कार्यं विदारणम्॥१३॥
भावार्थ :-
‘तुम जो ऐसा मानने लगे हो कि यह गुफा हमें माता के समान अपनी गोद में छिपा लेगी, इसलिये हमारी रक्षा हो जायगी तथा इस बिल की अभेद्यता के विषय में जो तुमने तार के मुँह से कुछ सुना है, यह सब व्यर्थ है; क्योंकि इस गुफा को विदीर्ण कर देना लक्ष्मण के बाणों के लिये बायें हाथ का खेल है (अत्यन्त तुच्छ कार्य है)॥१३॥
श्लोक:
स्वल्पं हि कृतमिन्द्रेण क्षिपता ह्यशनिं पुरा।
लक्ष्मणो निशितैर्बाणैर्भिन्द्यात् पत्रपुटं यथा॥१४॥
भावार्थ :-
‘पूर्वकाल में यहाँ वज्र का प्रहार करके इन्द्र ने तो इस गुफा को बहुत थोड़ी हानि पहुँचायी थी; परंतु लक्ष्मण अपने पैने बाणों द्वारा इसे पत्ते के दोने की भाँति विदीर्ण कर डालेंगे॥१४॥
श्लोक:
लक्ष्मणस्य च नाराचा बहवः सन्ति तद्विधाः।
वज्राशनिसमस्पर्शा गिरीणामपि दारकाः॥१५॥
भावार्थ :-
‘लक्ष्मण के पास ऐसे बहुत-से नाराच हैं, जिनका हलका-सा स्पर्श भी वज्र और अशनि के समान चोट पहुँचानेवाला है। वे नाराच पर्वतों को भी विदीर्ण कर सकते हैं॥१५॥
श्लोक:
अवस्थानं यदैव त्वमासिष्यसि परंतप।
तदैव हरयः सर्वे त्यक्ष्यन्ति कृतनिश्चयाः॥१६॥
भावार्थ :-
‘शत्रुओं को संताप देने वाले वीर! ज्यों ही तुम इस गुफा में रहना आरम्भ करोगे, त्यों ही ये सब वानर तुम्हें त्याग देंगे; क्योंकि इन्होंने ऐसा करने का निश्चय कर लिया है॥१६॥
श्लोक:
स्मरन्तः पुत्रदाराणां नित्योद्विग्ना बुभुक्षिताः।
खेदिता दुःखशय्याभिस्त्वां करिष्यन्ति पृष्ठतः॥१७॥
भावार्थ :-
‘ये अपने बाल-बच्चों को याद करके सदा उद्विग्न रहेंगे। जब यहाँ इन्हें भूख का कष्ट सहना पड़ेगा और दुःखद शय्या पर सोने या दुरवस्था में रहने के कारण इनके मन में खेद होगा, तब ये तुम्हें पीछे छोड़कर चल देंगे॥१७॥
श्लोक:
स त्वं हीनः सुहृद्भिश्च हितकामैश्च बन्धुभिः।
तृणादपि भृशोद्विग्नः स्पन्दमानाद् भविष्यसि॥१८॥
भावार्थ :-
‘ऐसी दशा में तुम हितैषी बन्धुओं और सुहृदों के सहयोग से वञ्चित हो उड़ते हुए तिनके से भी तुच्छ हो जाओगे और सदा अधिक डरते रहोगे (अथवा हिलते हुए तिनके-से अत्यन्त भयभीत होते रहोगे)। १८॥
श्लोक:
न च जातु न हिंस्युस्त्वां घोरा लक्ष्मणसायकाः।
अपवृत्तं जिघांसन्तो महावेगा दुरासदाः॥१९॥
भावार्थ :-
‘लक्ष्मण के बाण घोर, महान् वेगशाली और दुर्जय हैं। श्रीराम के कार्य से विमुख होने पर तुम्हें कदापि मारे बिना नहीं रहेंगे॥१९॥
श्लोक:
अस्माभिस्तु गतं सार्धं विनीतवदुपस्थितम्।
आनुपूर्व्यात्तु सुग्रीवो राज्ये त्वां स्थापयिष्यति॥२०॥
भावार्थ :-
‘हमारे साथ चलकर जब तुम विनीत पुरुष की भाँति उनकी सेवा में उपस्थित होगे, तब सुग्रीव क्रमशः अपने बाद तुम्हीं को राज्य पर बिठायेंगे॥२०॥
श्लोक:
धर्मराजः पितृव्यस्ते प्रीतिकामो दृढव्रतः।
शुचिः सत्यप्रतिज्ञश्च स त्वां जातु न नाशयेत्॥२१॥
भावार्थ :-
‘तुम्हारे चाचा सुग्रीव धर्म के मार्ग पर चलने वाले राजा हैं। वे सदा तुम्हारी प्रसन्नता चाहने वाले, दृढव्रत, पवित्र और सत्यप्रतिज्ञ हैं अतः कदापि तुम्हारा नाश नहीं कर सकते॥२१॥
श्लोक:
प्रियकामश्च ते मातुस्तदर्थं चास्य जीवितम्।
तस्यापत्यं च नास्त्यन्यत् तस्मादङ्गद गम्यताम्॥२२॥
भावार्थ :-
‘अङ्गद! उनके मन में सदा तुम्हारी माता का प्रिय करने की इच्छा रहती है। उनकी प्रसन्नता के लिये ही वे जीवन धारण करते हैं। सुग्रीव के तुम्हारे सिवा कोई दूसरा पुत्र भी नहीं है, इसलिये तुम्हें उनके पास चलना चाहिये’॥२२॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुःपञ्चाशः सर्गः॥५४॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में चौवनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥५४॥
किष्किन्धाकाण्डम्
पञ्चपञ्चाशः सर्गः (सर्ग 55)
( अङ्गदसहित वानरों का प्रायोपवेशन )
श्लोक:
श्रुत्वा हनुमतो वाक्यं प्रश्रितं धर्मसंहितम्।
स्वामिसत्कारसंयुक्तमङ्गदो वाक्यमब्रवीत्॥१॥
भावार्थ :-
हनुमान जी का वचन विनययुक्त, धर्मानुकूल और स्वामी के प्रति सम्मान से युक्त था। उसे सुनकर अङ्गद ने कहा-॥१॥
श्लोक:
स्थैर्यमात्ममनःशौचमानृशंस्यमथार्जवम्।
विक्रमश्चैव धैर्यं च सुग्रीवे नोपपद्यते॥२॥
भावार्थ :-
‘कपिश्रेष्ठ! राजा सुग्रीव में स्थिरता, शरीर और मन की पवित्रता, क्रूरता का अभाव, सरलता, पराक्रम और धैर्य है—यह मान्यता ठीक नहीं जान पड़ती॥२॥
श्लोक:
भ्रातुर्येष्ठस्य यो भार्यां जीवतो महिषीं प्रियाम्।
धर्मेण मातरं यस्तु स्वीकरोति जुगुप्सितः॥३॥
कथं स धर्मं जानीते येन भ्रात्रा दुरात्मना।
युद्धायाभिनियुक्तेन बिलस्य पिहितं मुखम्॥४॥
भावार्थ :-
‘जिसने अपने बड़े भाई के जीते-जी उनकी प्यारी महारानी को, जो धर्मतः उसकी माता के समान थी, कुत्सित भावना से ग्रहण कर लिया था, वह धर्म को जानता है, यह कैसे कहा जा सकता है? जिस दुरात्मा ने युद्ध के लिये जाते हुए भाई के द्वारा बिल की रक्षा के कार्य में नियुक्त होने पर भी पत्थर से उसका मुँह बंद कर दिया, वह कैसे धर्मज्ञ माना जा सकता है?॥३-४॥
श्लोक:
सत्यात् पाणिगृहीतश्च कृतकर्मा महायशाः।
विस्मृतो राघवो येन स कस्य सुकृतं स्मरेत्॥५॥
भावार्थ :-
‘जिन्होंने सत्य को साक्षी देकर उसका हाथ पकड़ा और पहले ही उसका कार्य सिद्ध कर दिया, उन महायशस्वी भगवान् श्रीराम को ही जब उसने भुला दिया, तब दूसरे किसके उपकार को वह याद रख सकता है ?॥५॥
श्लोक:
लक्ष्मणस्य भयेनेह नाधर्मभयभीरुणा।
आदिष्टा मार्गितुं सीता धर्मस्तस्मिन् कथं भवेत्॥६॥
भावार्थ :-
‘जिसने अधर्म के भय से डरकर नहीं, लक्ष्मण के ही भयसे भीत हो हमलोगों को सीता की खोज के लिये भेजा है, उसमें धर्म की सम्भावना कैसे हो सकती है?॥६॥
श्लोक:
तस्मिन् पापे कृतघ्ने तु स्मृतिभिन्ने चलात्मनि।
आर्यः को विश्वसेज्जातु तत्कुलीनो विशेषतः॥७॥
भावार्थ :-
‘उस पापी, कृतघ्न, स्मरण-शक्ति से हीन और चञ्चलचित्त सुग्रीव पर कोई श्रेष्ठ पुरुष, विशेषतः जो उसके कुल में उत्पन्न हुआ हो, कभी भी किस तरह विश्वास कर सकता है ?॥७॥
श्लोक:
राज्ये पुत्रः प्रतिष्ठाप्यः सगुणो निर्गुणोऽपि वा।
कथं शत्रुकुलीनं मां सुग्रीवो जीवयिष्यति॥८॥
भावार्थ :-
‘अपना पुत्र गुणवान् हो या गुणहीन, उसी को राज्य पर बिठाना चाहिये, ऐसी धारणा रखने वाला सुग्रीव मुझ शत्रुकुल में उत्पन्न हुए बालक को कैसे जीवित रहने देगा?॥८॥
श्लोक:
भिन्नमन्त्रोऽपराद्धश्च भिन्नशक्तिः कथं ह्यहम्।
किष्किन्धां प्राप्य जीवेयमनाथ इव दुर्बलः॥९॥
भावार्थ :-
‘सुग्रीव से अलग रहने का जो मेरा गूढ विचार था, वह आज प्रकट हो गया। साथ ही, उसकी आज्ञा का पालन न करने के कारण मैं अपराधी भी हूँ। इतना ही नहीं, मेरी शक्ति क्षीण हो गयी है। मैं अनाथ के समान दुर्बल हूँ। ऐसी दशा में किष्किन्धा में जाकर कैसे जीवित रह सकूँगा?॥९॥
श्लोक:
उपांशुदण्डेन हि मां बन्धनेनोपपादयेत्।
शठः क्रूरो नृशंसश्च सुग्रीवो राज्यकारणात्॥१०॥
भावार्थ :-
‘सुग्रीव शठ, क्रूर और निर्दयी है। वह राज्य के लिये मुझे गुप्तरूप से दण्ड देगा अथवा सदा के लिये मुझे बन्धन में डाल देगा॥१०॥
श्लोक:
बन्धनाच्चावसादान्मे श्रेयः प्रायोपवेशनम्।
अनुजानन्तु मां सर्वे गृहं गच्छन्तु वानराः॥११॥
भावार्थ :-
‘इस प्रकार बन्धनजनित कष्ट भोगने की अपेक्षा उपवास करके प्राण दे देना ही मेरे लिये श्रेयस्कर है। अतः सब वानर मुझे यहीं रहने की आज्ञा दें और अपने-अपने घर को चले जायँ॥११॥
श्लोक:
अहं वः प्रतिजानामि न गमिष्याम्यहं पुरीम्।
इहैव प्रायमासिष्ये श्रेयो मरणमेव मे॥१२॥
भावार्थ :-
‘मैं आपलोगों से प्रतिज्ञापूर्वक कहता हूँ कि मैं किष्किन्धापुरी को नहीं जाऊँगा। यहीं मरणान्त उपवास करूँगा। मेरा मर जाना ही अच्छा है॥१२॥
श्लोक:
अभिवादनपूर्वं तु राजा कुशलमेव च।
अभिवादनपूर्वं तु राघवौ बलशालिनौ॥१३॥
भावार्थ :-
‘आपलोग राजा सुग्रीव को प्रणाम करके उनसे मेरा कुशल-समाचार कहियेगा। अपने बल के कारण शोभा पाने वाले दोनों रघुवंशी बन्धुओं से भी मेरा सादर प्रणाम निवेदन करते हुए कुशल-समाचार कह दीजियेगा॥१३॥
श्लोक:
वाच्यस्तातो यवीयान् मे सुग्रीवो वानरेश्वरः।
आरोग्यपूर्वं कुशलं वाच्या माता रुमा च मे॥१४॥
भावार्थ :-
‘मेरे छोटे पिता वानरराज सुग्रीव और माता रुमा से भी मेरा आरोग्यपूर्वक कुशल-समाचार बताइयेगा। १४॥
श्लोक:
मातरं चैव मे तारामाश्वासयितुमर्हथ।
प्रकृत्या प्रियपुत्रा सा सानुक्रोशा तपस्विनी॥१५॥
भावार्थ :-
‘मेरी माता तारा को भी धैर्य बँधाइयेगा। वह बेचारी स्वभाव से ही दयालु और पुत्र पर प्रेम रखने वाली है। १५॥
श्लोक:
विनष्टमिह मां श्रुत्वा व्यक्तं हास्यति जीवितम्।
एतावदुक्त्वा वचनं वृद्धांस्तानभिवाद्य च॥१६॥
विवेश चाङ्गदो भूमौ रुदन् दर्भेषु दुर्मनाः।
भावार्थ :-
‘यहाँ मेरे नष्ट होने का समाचार सुनकर वह निश्चय ही अपने प्राण त्याग देगी।’ इतना कहकर अङ्गद ने उन सभी बड़े-बूढ़े वानरों को प्रणाम किया और धरती पर कुश बिछाकर उदास मुंह से रोते-रोते वे मरणान्त उपवास के लिये बैठ गये॥१६ १/२॥
श्लोक:
तस्य संविशतस्तत्र रुदन्तो वानरर्षभाः॥१७॥
नयनेभ्यः प्रमुमुचुरुष्णं वै वारि दुःखिताः।
सुग्रीवं चैव निन्दन्तः प्रशंसन्तश्च वालिनम्॥१८॥
परिवार्याङ्गदं सर्वे व्यवसन् प्रायमासितुम्।
भावार्थ :-
उनके इस प्रकार बैठनेपर सभी श्रेष्ठ वानर रोने लगे और दुःखी हो नेत्रोंसे गरम-गरम आँसू बहाने लगे। सुग्रीवकी निन्दा और वालीकी प्रशंसा करते हुए उन सबने अङ्गदको सब ओरसे घेरकर आमरण उपवास करनेका निश्चय किया॥१७-१८ १/२॥
श्लोक:
तद् वाक्यं वालिपुत्रस्य विज्ञाय प्लवगर्षभाः॥१९॥
उपस्पृश्योदकं सर्वे प्राङ्मुखाः समुपाविशन्।
दक्षिणाग्रेषु दर्भेषु उदक्तीरं समाश्रिताः॥२०॥
मुमूर्षवो हरिश्रेष्ठा एतत् क्षममिति स्म ह।
भावार्थ :-
वालिकुमार के वचनों पर विचार करके उन वानरशिरोमणियों ने मरना ही उचित समझा और मृत्यु की इच्छा से आचमन करके समुद्र के उत्तर तटपर दक्षिणाग्र कुश बिछाकर वे सब-के-सब पूर्वाभिमुख हो बैठ गये॥१९-२० १/२॥
श्लोक:
रामस्य वनवासं च क्षयं दशरथस्य च॥२१॥
जनस्थानवधं चैव वधं चैव जटायुषः।
हरणं चैव वैदेह्या वालिनश्च वधं तथा।
रामकोपं च वदतां हरीणां भयमागतम्॥२२॥
भावार्थ :-
श्रीराम के वनवास, राजा दशरथ की मृत्यु, जनस्थानवासी राक्षसों के संहार, विदेहकुमारी सीता के अपहरण, जटायुके मरण, वाली के वध और श्रीराम के क्रोध की चर्चा करते हुए उन वानरों पर एक दूसरा ही भय आ पहुँचा॥२१-२२॥
श्लोक:
स संविशद्भिर्बहुभिर्महीधरो महाद्रिकूटप्रतिमैः प्लवंगमैः।
बभूव संनादितनिर्दरान्तरो भृशं नदद्भिर्जलदैरिवाम्बरम्॥२३॥
भावार्थ :-
महान् पर्वत-शिखरों के समान शरीर वाले वहाँ बैठे हुए बहुसंख्यक वानर भय के मारे जोर-जोर से शब्द करने लगे, जिससे उस पर्वत की कन्दराओं का भीतरी भाग प्रतिध्वनित हो उठा और गर्जते हुए मेघों से युक्त आकाश के समान प्रतीत होने लगा॥२३॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चपञ्चाशः सर्गः॥५५॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में पचपनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ५५॥











