क्षमायाचना मंत्र
॥ 卐 ॥
॥ श्री गणेशाय नमः ॥
॥ श्री कमलापति नम: ॥
॥ श्री जानकीवल्लभो विजयते ॥
क्षमायाचना मंत्र
दोस्तों कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनके विषय में हमें पता नहीं होता। जब तक आपको इस बात का पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो यह लेख आपके लिए सबसे अच्छा है। क्योंकि इसमें बताया जाएगा कि भगवान से गलतियों के लिए कैसे क्षमा मांगी जाए।
पूजा के बाद भगवान से क्षमा जरूर मांगें, तभी पूजा पूरी होगी। पूजा के दौरान हुई ज्ञात या अज्ञात गलती के लिए क्षमा याचना मंत्रों का जाप करें। आपको बता दें कि प्रार्थना, स्नान, ध्यान, भोग के मंत्रों की तरह ही क्षमा याचना मंत्र भी होते हैं। पूजा करते समय हम जाने-अनजाने में कई तरह की गलतियां कर देते हैं। पूजा से जुड़ी इन्हीं गलतियों के लिए क्षमा याचना मंत्र का जाप किया जाता है।
क्षमा मांगने वाला मंत्र।
आवाहनं न जानामि न जानामि तवार्चनम्।
पूजां श्चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वर॥
मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वरं।
यत्पूजितं मया देव परिपूर्ण तदस्मतु।
भावार्थ:
इस मंत्र का अर्थ यह है कि हे प्रभु। न मैं आपको बुलाना जानता हूं और न विदा करना। पूजा करना भी नहीं जानता। कृपा करके मुझे क्षमा करें। मुझे न मंत्र याद है और न ही क्रिया। मैं भक्ति करना भी नहीं जानता। यथा संभव पूजा कर रहा हूं, कृपया मेरी भूलों को क्षमा कर इस पूजा को पूर्णता प्रदान करें।
इस परंपरा का तात्पर्य यह है कि भगवान सर्वत्र विद्यमान हैं, उन्हें न तो बुलाने की आवश्यकता है और न ही दूर भेजने की। यह आवश्यक नहीं है कि पूजा पूरी तरह शास्त्रों में वर्णित नियमों के अनुसार ही की जाए, मंत्र और क्रिया दोनों में ही गलतियाँ हो सकती हैं। इसके बावजूद चूँकि मैं भक्त हूँ और पूजा करना चाहता हूँ, इसलिए मुझसे गलतियाँ हो सकती हैं, लेकिन प्रभु, कृपया मुझे क्षमा करें। मेरा अहंकार दूर करें, क्योंकि मैं आपकी शरण में हूँ।
- शीर्ष 10 दृश्य:
- श्री दुर्गा सप्तशती | Shri Durga Saptashati
- श्रीमद्भगवद् गीता I ShriBhagavadGeeta
- श्रीरामचरितमानस भावार्थ सहित- बालकाण्ड- 201-225
- बालकाण्ड | Balkanda
- सुन्दरकाण्ड | Sundarkanda
- श्री सत्यनारायण व्रत कथा संस्कृत में हिन्दी भावार्थ सहित
- लंकाकाण्ड | Lankakanda
- उत्तरकाण्ड | Uttarakhanda
- अरण्यकाण्ड | Aranyakanda
- किष्किन्धाकाण्ड | Kishkindhakanda








Pingback: दीपावली पूजन विधि और मंत्र | Diwali Poojan Vidhi - MNSGranth